📱Download Our App

मध्यप्रदेश में इंदौर के बाद अब राजधानी भोपाल में मेट्रो का कॉमर्शियल रन को मंजूरी मिल चुकी है, लोग जिसका इंतजार लम्बे समय से कर रहे है। सूत्रों के अनुसार 21 दिसंबर को पीएम मोदी उद्घाटन में वर्चुअली जुड़ेंगे। लोकार्पण के बाद मेट्रो में सफर के लिए मीडिया, प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की सूची तैयार की जाने वाली है।

News Source: दैनिक भास्कर
भारत के नाम बना शर्मनाक रिकॉर्ड

भारत के नाम बना शर्मनाक रिकॉर्ड

भारत-अफ्रीका के बीच पांच मैच की T20 सीरीज का दूसरा मैच मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला गया जहाँ इंडिया को 51 रन से हराकर अफ्रीका ने 1-1 से सीरीज को बराबर कर ली है। इस मैच में इंडिया टीम का एक शर्मनाक रिकॉर्ड बन गया है जहाँ भारत 214 रन का पीछा करते हुए आखरी 9 गेंदों में 5 रन बना कर 5 विकेट खो दिए।

News Source: एबीपी न्यूज़
अन्ना हजारे ने किया अनशन का ऐलान

अन्ना हजारे ने किया अनशन का ऐलान

अन्ना हजारे एक बार फिर आमरण अनशन पर बैठने वाले है। यह अनशन महाराष्ट्र के रालेगण सिद्धि में 30 जनवरी 2026 से उनकी अंतिम सास तक चलेगा। महाराष्ट्र में लोकायुक्त कानून को लागु करने में हो रही देरी को लेकर अन्ना हजारे दिल्ली के रामलीला मैदान में अनशन करने वाले है, इसकी चेतावनी उन्होंने सीएम देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर दी है।

News Source: अग्निबाण
ब्राह्मणों पर गलत टिप्पणी के मामले में IAS संतोष वर्मा सस्पेंड

ब्राह्मणों पर गलत टिप्पणी के मामले में IAS संतोष वर्मा सस्पेंड

अब एमपी में IAS संतोष वर्मा ने ब्राह्मणों पर की गई टिप्पणी पर राजनितिक में एक विवाद खड़ा हुआ है। विवाद इतना बढ़ गया है की BJP और कांग्रेस पार्टी के नेताओ ने संतोष वर्मा पर कड़ी कार्रवाही की मांग की है। जिसके बाद मोहन यादव की सरकार ने IAS संतोष वर्मा को डिप्टी डायरेक्टर के पद से हटा दिया है। संतोष वर्मा पर IAS बनने के लिए धोखाधड़ी करने का भी आरोप है।

News Source: लल्लनटॉप
AI के बहकावे में आकर बेटे ने की माँ की हत्या

AI के बहकावे में आकर बेटे ने की माँ की हत्या

आज AI के आने से हर काम आसान हो गया है और इसका नाम हर किसी के जुबान पर मिलेगा। एआई अब लोगो को कमांड भी कर रहा है। आजकल AI से साइड इफेक्ट वाली खबरे जरूर सुनते होंगे। अब अमेरिका से एक चौकाने वाली खबर सामने आई, जहाँ सैन फ्रांसिस्को में बेटे ने AI के बहकावे में मां की हत्या कर खुदकुशी की। इसके बाद Open AI और माइक्रोसॉफ्ट पर मुकदमा दर्ज हुआ।

 

News Source: लल्लूराम
BREAKING : बस हादसे में 9 लोगों की मौत

BREAKING : बस हादसे में 9 लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में गुरुवार रात को 37 लोगो से सवार एक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में नौ लोगो की मौत हो गयी और काफी लोग घायल हुए है। पीएम मोदी ने PMNRF से हादसे में मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने का कहा।

News Source: अमर उजाला
जल्द होगा दिल्ली में EV पॉलिसी 2.0 लागु, मिलेगी ये सुविधा

जल्द होगा दिल्ली में EV पॉलिसी 2.0 लागु, मिलेगी ये सुविधा

दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन को बढ़ावा देने के लिए एक नई EV पॉलिसी 2.0 को तैयार किया है जिसे नए साल से लागु करने वाली है। अभी जो मौजूदा पॉलिसी चल रही है वो 31 दिसम्बर को खत्म ही जाएगी जिसके बाद नई पॉलिसी लागु होगी। दिल्ली सरकार का मकसद EV चार्जिंग नेटवर्क और बैटरी रीसाइक्लिंग सिस्टम मजबूत बनाना है। ऐसे में 2030 तक 5000 चार्जिंग स्टेशन बनाने की उम्मीद है।

News Source: एबीपी न्यूज़
आवारा कुत्तो ने 16 लोगो को काटा

आवारा कुत्तो ने 16 लोगो को काटा

आजकल सभी तरफ आवारा कुत्तो ने आतंक मचा रखा है, जिससे स्थानीय लोग काफी परेशान हो चुके है। मुंबई के गोरेगांव में बीते 24 घंटो में कुत्तो ने 16 लोगो को काटा है। इनमे पुरुष और महिलाये दोनों शामिल है, एक आदमी पर कुत्ते के हमला करना की फोटो CCTV कैमरे में कैद हुई है। आवारा कुत्तो के दहशत से लोग बाहर निकलने से डर रहे है।

News Source: इंडिया टीवी
एक बार फिर चांदी के भाव में तेजी

एक बार फिर चांदी के भाव में तेजी

आज चांदी की कीमत ने सभी को हिला कर रख दिया है। चांदी के भाव ने भारत सहित ग्लोबल मार्केट में भी धूम मचा रखी है। MCX पर चांदी का भाव 1,90,798 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है जो आने वाले टाइम में 2 लाख रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है। बीते दिनों में चांदी में 7.5% की तेजी आई है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
जल्द होने वाली है UP बीजेपी अध्यक्ष की घोषणा

जल्द होने वाली है UP बीजेपी अध्यक्ष की घोषणा

यूपी बीजेपी अध्यक्ष का नाम जल्द ही सामने आने वाला है। इसके लिए 13 दिसंबर को लखनऊ में नामांकन प्रक्रिया होगी और 14 दिसंबर को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल नए अध्यक्ष की घोषणा करेंगे। इस पद के लिए ओबीसी और ब्राह्मण समुदाय के वरिष्ठ नेताओ के नाम सामने आ रहे है। पार्टी जातीय संतुलन और क्षेत्रीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए अपना अध्यक्ष चुनेगी।

News Source: एबीपी न्यूज़