📱Download Our App
बजट 2026 : वित्त मंत्रालय पहुँचीं निर्मला सीतारमण

बजट 2026 : वित्त मंत्रालय पहुँचीं निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह दिल्ली स्थित वित्त मंत्रालय पहुँचीं, जहाँ से वे राष्ट्रपति से अनुमति लेने के बाद संसद के लिए रवाना होंगी। आज सुबह 11 बजे वे अपना बजट भाषण शुरू करेंगी। 2026-27 का यह बजट विकसित भारत के रोडमैप और टैक्स स्लैब में संभावित राहतों को लेकर अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
बड़ा हमला : मार गिराये 84 पाकिस्तानी सैनिक

बड़ा हमला : मार गिराये 84 पाकिस्तानी सैनिक

बलूच लिबरेशन आर्मी ने ऑपरेशन हेरोफ के तहत पाकिस्तानी सेना को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। BLA ने बलूचिस्तान के 14 शहरों में 48 अलग-अलग स्थानों पर हमले किए हैं। BLA के हमलों में 84 पाकिस्तानी जवानों की मौत हो गई है।

News Source: इंस्टाग्राम
Budget 2026 : आज ऑटो सेक्टर के इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर

Budget 2026 : आज ऑटो सेक्टर के इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर

अगर बजट में आमलोगों की बजट और कमाई का कोई ऐलान होता है तो जिसका सीधा असर वाहन बिक्री पर पड़ पड़ेगा । जिसका सीधा लाभ मारुति, टाटा मोटर्स और हीरो मोटोकॉर्प जैसी ऑटो कंपनियों को मिल सकता है। साथ ही, EV इंफ्रास्ट्रक्चर पर सरकारी निवेश से ओला इलेक्ट्रिक और महिंद्रा जैसी कंपनियों के शेयरों में मजबूती आने की संभावना है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
Budget 2026 : आज इन सेक्टर के शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर

Budget 2026 : आज इन सेक्टर के शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर

आज यूनियन बजट को पेश होने पर कुछ सेक्टर के शेयरों में बड़ी हलचल भी देखने को मिल सकती है । आइए जानते हैं, ऐसे ही कुछ सेक्टर के बारे में…… 1. – ऑटो सेक्टर, 2. – रेलवे सेक्टर, 3. – फार्मा सेक्टर, 4. – डिफेंस सेक्टर

News Source: @ChoteNews रिसर्च
Budget 2026 : 20% रक्षा बजट बढ़ा सकती है मोदी सरकार – रिपोर्ट्स

Budget 2026 : 20% रक्षा बजट बढ़ा सकती है मोदी सरकार – रिपोर्ट्स

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल बजट पेश करेंगी, जिसमें रक्षा बजट पर सबकी निगाहें टिकी हैं। पिछले वित्त वर्ष में सरकार ने ₹6,81,210.27 करोड़ आवंटित किए थे। जो वित्त वर्ष 2024-25 की तुलना में 9.5% ज्यादा था। वैश्विक तनाव के बीच विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस बार रक्षा आवंटन में 20% की भारी बढ़ोतरी हो सकती है।

News Source: इंस्टाग्राम
जबलपुर ब्रेकिंग : सरेआम भाजपा नेता से वसूली, सरेआम गुंडे धमका रहे

जबलपुर ब्रेकिंग : सरेआम भाजपा नेता से वसूली, सरेआम गुंडे धमका रहे

जबलपुर में बेखौफ बदमाशों ने भाजपा के पूर्व जिला मंत्री आशीष काटकर को सरेआम धमकाते हुए 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी है। बदमाशों ने चेतावनी दी कि यदि क्षेत्र में दुकान चलानी है, तो हर महीने ‘मंथली’ देनी होगी, वरना जान से मार देंगे। भाजपा नेता ने आरोप लगाया है कि उन्हें पहले भी निशाना बनाने के प्रयास किया गया था ।

News Source: नईदुनिया
इंदौर ब्रेकिंग : आरोपी ने बताया आखिर क्यों उसने 13 वर्षीय अली को उतारा मौत के घाट

इंदौर ब्रेकिंग : आरोपी ने बताया आखिर क्यों उसने 13 वर्षीय अली को उतारा मौत के घाट

इंदौर के श्रीनगर में 13 वर्षीय अली की हत्या का रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा हुआ है। ड्रग्स लेते देख लेने पर आरोपी रेहान ने अली की हत्या कर शव पलंग पेटी में छिपा दिया, जिस पर उसकी दादी सोती रहीं। पुलिस के साथ अली को ढूंढने का नाटक कर रहे रेहान के नाखूनों में लगा खून देख पुलिस को शक हुआ और राज खुल गया।

News Source: नईदुनिया
क्या हीरा चाटने से हो सकती है मौत? जानें सच्चाई

क्या हीरा चाटने से हो सकती है मौत? जानें सच्चाई

अक्सर फिल्मों में दिखाया जाता है कि हीरा चाटने से मौत हो जाती है, लेकिन यह एक मिथक है। वैज्ञानिक रूप से हीरा केवल शुद्ध कार्बन है, जो जहरीला नहीं होता। हालांकि, हीरा निगलना घातक हो सकता है क्योंकि इसके नुकीले सिरे आंतरिक अंगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। प्राचीन समय में जहर मिलाकर हीरे से मौत की अफवाहें फैलाई जाती थीं।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
MP में आज से आंधी-बारिश के लिए तैयार रहे इन 16 जिलों के लोग

MP में आज से आंधी-बारिश के लिए तैयार रहे इन 16 जिलों के लोग

मध्य प्रदेश में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने 3 फरवरी तक विदिशा, राजगढ़, रायसेन, गुना, सागर और नर्मदापुरम (पचमढ़ी) सहित 16 जिलों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और ओलावृष्टि की भी संभावना है, जिससे ठंड का असर फिर बढ़ेगा ।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
डेडी बने साउथ सुपरस्टार राम चरण

डेडी बने साउथ सुपरस्टार राम चरण

साउथ सुपरस्टार राम चरण और उपासना कामिनेनी के घर खुशियों ने दोहरी दस्तक दी है । इस स्टार कपल के घर जुड़वां बच्चों का आगमन हुआ है. उपासना ने एक बेटे और एक बेटी को जन्म दिया है । राम चरण के पिता और दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर इस खबर की आधिकारिक पुष्टि की है।

News Source: आज तक