📱Download Our App
इंडिगो संकट के बाद विदेश जाना हुआ महंगा

इंडिगो संकट के बाद विदेश जाना हुआ महंगा

इंडिगो संकट अभी भी जारी है, लेकिन अभी यात्रियों को थोड़ी बहुत राहत मिली है। इंडिगो संकट के बाद अब हवाई यात्रा महंगी हो गई है। अब भारत में किसी भी कोने में जाने के लिए कई गुना पैसा देना होगा वही विदेश जाने के लिए भी अधिक पैसा देना होगा। पहले दिल्ली से दुबई का कियारा 18-22 हजार था जो 55,000 रुपये हो गया है। कई विदेशी रूट्स के किराए दुगने हो गए।

News Source: जागरण
6000 रुपये की SIP 12 साल बाद लाखो का रिटर्न

6000 रुपये की SIP 12 साल बाद लाखो का रिटर्न

SIP करना यानि अपना फ्यूचर सेट करना है। आजकल हर कोई एसआईपी करना पसंद करता है। क्यूंकि यहाँ रतीर्ण तगड़ा मिलता है। अगर आप 15 साल के लिए हर महीने 6000 रुपये की SIP करते तो आपको 8,64,000 रुपये का निवेश करना होगा जिसपर मिनिमम 12% का रिटर्न मिल रहा है तो आपको 12 साल में 18,48,574 लाख रुपये का रिटर्न मिल जाएगा जिसमे 9,84,574 लाख रुपये सिर्फ ब्याज ही मिलेगा।

News Source: जागरण
जमीन के लालच में भाई की निर्मम हत्या

जमीन के लालच में भाई की निर्मम हत्या

यूपी के गाजीपुर में लल्लन यादव नामक युवक की शराब पिलाकर उसी के भाई और भतीजे ने हत्या कर दी। जमीनी विवाद के चलते लल्लन के भाई और भतीजे को उससे नाराजगी थी। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने फावड़ा, लोहे की छड़, मृतक का टूटा मोबाइल, चश्मा, डायरी और जले हुए कपड़े बरामद किए हैं।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
BREAKING NEWS : स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

BREAKING NEWS : स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

अभी अभी खबर मिली है कि अमृतसर के कई प्राइवेट स्कूलों को ईमेल के जरिये बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद से अफरा-तफरी मच गई। ईमेल में लिखा था कि उनकी स्कूल के कैंपस में एक्सप्लोसिव डिवाइस लगाए गए हैं। धमकी के मैसेज कई जाने-माने स्कूलों के प्रिंसिपल और मैनेजमेंट टीम को मिले है। सभी मैसेज में एक जैसा पैटर्न और शब्दो का यूज किया है।

News Source: इंडिया टीवी
किस रोल के लिए अक्षय खन्ना ने ली ज्यादा फीस?

किस रोल के लिए अक्षय खन्ना ने ली ज्यादा फीस?

इन दिनी अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर काफी धमाल मचा रही है, जिसमे उन्होंने रहमान डकैत का रोल किया। इस रोल के लिए उन्हें 3 करोड़ रूपए मिले है। इसके अलावा फरवरी में रिलीज़ हुई ‘छावा’ में औरंगजेब के किरदार के लिए उन्हें 2.5 करोड़ रुपये की फीस मिली थी। साल 2025 में रिलीज़ फिल्मो में अक्षय खन्ना की फिल्मो ने काफी सुर्खिया बटोरी है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
ममता बनर्जी के SIR फॉर्म नहीं भरने पर बवाल

ममता बनर्जी के SIR फॉर्म नहीं भरने पर बवाल

पश्चिम बंगाल में SIR की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है और 11 दिसम्बर को मतदाता सूचि के SIR फॉर्म भरने का अंतिम दिन था, जिसके बाद अब 7 दिन के अंदर चुनाव आयोग वोटर लिस्ट जारी करेगी। अब खबर आ रही है की सीएम ममता बनर्जी ने अभी तक SIR फॉर्म नहीं भरा है। उन्होंने इसे नागरिकता साबित करने की मजबूरी बताते हुए अपमानजनक कहा और इससे इंकार किया।

News Source: लल्लूराम
संदेह के चलते पति ने ली पत्नी की जान

संदेह के चलते पति ने ली पत्नी की जान

नासिक के पंचवटी में नितिन भामरे नामक युवक ने अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह के कारण गला दबाकर जान ले ली। घटना की जानकारी पुलिस को लगते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। नशे में युवक ने पत्नी की काफी पिटाई की और उसके बाद रस्सी से गला दबा दिया। हत्या करने के बाद घर का दरवाजा बंद कर मौके से फरार हो गया।

News Source: एबीपी न्यूज़
सड़क हादसे में परिवार के मां-बेटे समेत तीन की मौत

सड़क हादसे में परिवार के मां-बेटे समेत तीन की मौत

बिलासपुर में एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक परिवार में महिला की दुर्घटना में मौत हुई और उसकी खबर देकर अस्पताल से लौट रहे बेटे संत और उसके दोस्त जितेंद्र की भी सड़क हादसे में मौत हो गई। परिवार में एक ही दिन मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत से कोहराम मच गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर लिया है। तीनों का पीएम कराया जा रहा है।

News Source: नईदुनिया
कर्नाटक में कांग्रेस सरकार का बुल्डोजर एक्शन

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार का बुल्डोजर एक्शन

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने अपराधियों पर बुल्डोजर एक्शन की तैयारी शुरू की है, जो बीजेपी के बुल्डोजर एक्शन पर टिप्पणी करती थी। अब कर्नाटक में कांग्रेस के गृहमंत्री जी. परमेश्वर भी ड्रग माफिया और उनसे जुड़े विदेशी नागरिकों पर कड़ी कार्रवाई करेगी। जरूरत पढ़ने पर उनके ठिकाने भी बुल्डोजर से गिराए जाएगे। दो साल में 300 विदेशी नागरिको को उनके देश भेजा गया। गृहमंत्री का ये बयान काफी चर्चा में है।

News Source: पत्रिका
उंगली चटकाने पर ‘कट-कट’ की आवाज क्यों आती है? जानिए वजह

उंगली चटकाने पर ‘कट-कट’ की आवाज क्यों आती है? जानिए वजह

आपने देखा होगा इंसान के उंगलियां चटकाने पर कट-कट की आवाज आती है। यह आवाज जोड़ो के बीच में सिनोवियल तरल पदार्थ में गैस के बुलबुलों के फूटने के कारण आती है। ये बुलबुले कार्बन डाइऑक्साइड और नाइट्रोजन जैसी गैसों से बनते हैं और इनके फूटते पर ऐसी आवाज आती है। उंगली चटकाने के तुरंत बाद आवाज नहीं आती, क्यूकी बुलबुले फिर से बनने में लगभग 20 मिनट लगते है।

News Source: इंडिया टीवी