एमपी में दो अलग-अलग जगह पर एक ही दिन सड़क हादसे में 6 लोगो की जान चले गई है। पहला हादसा रीवा जिले के कोनिया गांव में हुआ जहाँ एक बाइक और ट्रेक्टर की टक्कर में दोपुरुष और एक महिला की मौत हो गई वही दूसरा भिंड के नानपुरा गांव के पास ट्रेक्टर ट्राली नहर में गिर गई जहाँ परिवार के तीन लोगो की मौत हो गई।
आखिर कैसे रोक सकते है सर्दियों ने बालो का झड़ना ?
सर्दियों के मौसम में काफी लोगो को बाल झड़ने की समस्या होती है। ऐसे में आप ग्रीन टी, प्याज के रास और सही डाइट की मदद से बालो का झड़ना रोक सकते है। ग्रीन टी स्कैल्प पर लगाने से हेयर ग्रोथ बढ़ती है और प्याज का रास आपके बालों की जड़ो को मजबूत करता है। इसके अलावा डाइट में आपको आयरन और प्रोटीन वाला खाना खाना चाहिए।
उबला अंडा या ऑमलेट क्या खाने से मिलता अधिक प्रोटीन?
अंडे में भरपूर प्रोटीन होता है। इसे अक्सर लोग सुबह नाश्ते में खाते है। लेकिन कई लोगो के मन में यह सवाल उठता है की उबले अंडे और ऑमलेट में से हेल्थ के लिए क्या ज्यादा बेहतर है। उबले अंडे में कैलोरी की मात्रा कम होती है वही ऑमलेट तेल से फ्राई होता इसलिए कैलोरी और फैट की मात्रा बढ़ जाती है। इसलिए उबला अंडा में प्रोटीन ज्यादा होता है।
भिलाई स्टील प्लांट में लगी भीषण आग
गैस लाइन में आई तकनीकी गड़बड़ी के चलते भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के पावर एंड ब्लोइंग स्टेशन नंबर-2 में अचानक आग लग गई। इसमें किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग इतनी ज्यादा थी कि उसका धुँआ दूर दूर तक दिखाई दे रहा। आग लगने के तुरंत बाद ही कर्मचारियों ने फायर ब्रिगेड को सुचना दे दी और अब आग बुझाई जा रही है।
डायबिटीज की दवा Ozempic भारत में लॉन्च
नोवो नॉर्डिस्क ने आखिर भारत में अपनी डायबिटीज की दवा ओज़ेम्पिक लॉन्च कर दी है। इसकी सबसे कम खुराक 2,200 रुपये प्रति सप्ताह की कीमत पर बेची जाने वाली है। कीमत की बात कर तो 1 mg डोज की कीमत 11,175 रुपये प्रति महीना 0.5 mg डोज की कीमत 10,170 रुपये प्रति महीना और 0.25 mg डोज की कीमत 8,800 रुपये राखी गयी है।
विनेश फोगाट ने संन्यास से लिया यू-टर्न
भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट को तो हर कोई जनता है, अगस्त में उन्होंने सन्यास लिया था। लेकिन अब काफी समय के बाद उन्होंने फिर से संन्यास से यू-टर्न लेने का ऐलान कर दिया है। एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कहा है कि ‘LA28 की और वापस कदम रख रही हु और इस बार मेरा बीटा मेरी टीम में शामिल हो रहा है’।
ट्रंप ने किए कच्चे तेल की तस्करी में शामिल 6 टैंकर जब्त
अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनके परिवार पर कार्रवाही की है। ट्रंप ने मादुरो के भतीजे और करीबी सहयोगियों पर सख्त प्रतिबंध लगाए हैं। जिनके पास से अमेरिका ने छह तेल टैंक भी जब्त किए जो कच्चे तेल की तस्करी में शामिल थे। अमेरिका का दावा है कि कार्रवाई कानूनी है और आगे भी ऐसे कदम उठाए जाएंगे।
सीने में गोली लगने के बाद भी बुजुर्ग ने दिखाई दिलेरी
एमपी के सतना जिले में बिजली विभाग के कर्मचारी रामनरेश बर्मन पर एक दिव्यांग बदमाश ने सीने पर गोली मार दी। रामनरेश घायल होने के बावजूद भी हमलावर से भिड़ते हुए उसकी नकली टांग और कट्टा चीन लिया। लेकिन आरोपी लंगड़ाते हुए फरार हो गया। घायल बुजुर्ग जब पुलिस थाने पंहुचा तो पुलिस भी हैरान हो गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल भेजा और आरोपी पर हत्या का केस दर्ज कर तलाश शुरू की गई है।
इंस्टाग्राम लाइव पर युवती ने लगाई फांसी
लखनऊ के विभूति खंड थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय जया पांडेय ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर आत्महत्या कर ली। मेटा के सेफ्टी अलर्ट के बाद पुलिस कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच गयी थी, लेकिन युवती की मौत हो चुकी थी। जाया के परिवार को खबर मिली तो घर में कोहराम मच गया। परिवार ने पुलिस से जांच की मांग की है।
कितनी होती है BCCI अंपायर की कमाई ?
भारत में क्रिकेट करोड़ो लोगो की भावनाओ से जुड़ा हुआ है। ऐसे में मैच में मौजूद बीसीसीआई अंपायर की कमाई ग्रेड ए,बी और सी पर निर्भर करती है। ग्रेड A के अंपायर को एक मैच में लगभग 40,000 और ग्रेड B और C के अंपायर को लगभग 30,000 रुपये प्रति मैच के मिलते हैं। साथ ही यह एक्सपीरियंस और मैच लेवल पर भी निर्भर करती है।