भारत में मशहूर ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा अपनी XUV700 को फिर एक नए अवतार में पेश करने जा रही है। Mahindra XUV 7XO की प्री-बुकिंग 15 दिसंबर से शुरू होने वाली है जो की सिर्फ 21,000 रुपये में होगी। बुकिंग महिंद्रा की ऑनलाइन वेबसाइट या किसी भी डीलरशिप से कर सकते है। आधिकारिक रूप से यह मॉडल 5 जनवरी को लॉन्च होगा।
रजनीकांत की नई फिल्म पर बढ़ी उम्मीदें, फैंस कर रहे हैं ग्रैंड अनाउंसमेंट का इंतज़ार
सुपरस्टार रजनीकांत की अगली फिल्म को लेकर तमिल सिनेमा में जबरदस्त उत्साह है। सूत्रों के अनुसार, मेगा प्रोजेक्ट का ऐलान जल्द होने वाला है और इसे बड़े स्तर पर पैन-इंडिया रिलीज़ की योजना है। रजनीकांत इस फिल्म में पहले से अधिक एक्शन और गहराई वाला किरदार निभाते दिख सकते हैं। सोशल मीडिया पर फैंस #ThalaivaNextFilm ट्रेंड करवा रहे हैं और ग्रैंड अपडेट का इंतज़ार कर रहे हैं।
IPL 2026 ऑक्शन में इन गेंदबाजों को मिल सकती भारी रकम
IPL का मिनी ऑक्शन 16 दिसम्बर को शुरू होने वाला है और सभी फैन्स को अपनी-अपनी टीम के खिलाड़ियों की बोली का इंतजार है। कई भारतीय और विदेशी गेंदबाज जिन्हे टीमों ने रिलीज कर दिया और अब उन्हें एक्शन में खरीदने वाली है। इस ऑक्शन में 5 ऐसे गेंदबाज है जिनकी भारी रकम मिल सकती है जिसमे आकाश दीप, लुंगी एनगिडी, मथीशा पथिराना, एनरिक नॉर्खिया और चेतन सकारिया पर अधिक बोली लग सकती है।
UPSC CDS 1 नोटिफिकेशन जारी
सरकारी नौकरी की तलाश करने वालो के लिए UPSC का CDS 1 का नोटिफिकेशन जारी हो चूका है। जिसमे की इंडियन आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के 451 पदों पर भर्ती की जाने वाली है। कोई भी आवेदक 30 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है, इसकी परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को होगी। परीक्षा के लिए आपके पास ग्रेजुएशन, इंजीनियरिंग या इसके समकक्ष कोई डिग्री होनी चाहिए।
केबिनेट की बैठक में मनरेगा योजना के नाम में बदलाव
पीएम मोदी द्वारा आज केंद्रीय केबिनेट मीटिंग होने जा रही है जिसमे कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते है। इस फैसले में सबसे बड़ा नाम मनरेगा से जुड़ा है जिसका नाम बदल कर अब पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना किया जा सकता है। इसके अलावा मीटिंग में न्यूक्लियर एनर्जी बिल पर मुहर लग सकती है।
BREAKING : बस हादसे में एक युवक की मौत
लुधियाना में कल दोपहर को बस अड्डे के पास एक बेकाबू बस ने भीड़ में कई लोगो को ठोक दिया। तेज रफ़्तार बस ने 7 लोगो को जख्मी कर दिया जिसमे से 1 की मौत हो चुकी है। सभी ज़ख्मियों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहा उनका इलाज चला रहा है। हादसे के बाद बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
21 दिसम्बर को होगा भोपाल में मेट्रो का शुभारंभ
भोपाल वासियो के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक बताया गया है की 21 दिसम्बर से भोपाल में मेट्रो ट्रैन शुरू होने जा रही है। इस शुभारंभ पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर मेट्रो को हरी झंडी दिखाएगे। जिसके बाद वो मेट्रो में बैठकर भोपाल का दौरा करेंगे। पीएम मोदी भी इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले है।
भारत सरकार द्वारा सभी पेंशन योजना के नियम में बदलाव
भारत सरकार द्वारा जितनी भी पेंशन योजना है उन सभी योजना के नियम में बड़ा बदलाव किया गया है। इसमें अटल पेंशन योजना भी शामिल है। नए नियम यह है की अब पेंशन फंड SEBI से मान्यता प्राप्त सोना और चांदी ETF में निवेश कर सकते है। सरकार का कहना है की इस बदलते नियम से निवेशक का फायदा होगा।
गैंगवार में हिस्ट्रीशीटर ने गवाई जान
झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ में हुई गैंगवार में कृष्णकांत उर्फ गोलू स्वामी और सुनिल सुंडा की मौत हो चुकी है। जवाबी फायरिंग में सामने वाला युवक बचकर भाग गया। इस वारदात से पुरे इलाके में तनाव की स्थीति बनी हुई है और पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों ने दो युवको की जमकर पिटाई की, जीने अस्पताल में पंहुचा दिया है।
इंदौर हाईकोर्ट का चाइनीज मांजे पर बड़ा फैसला
मकर सक्रांति के आते ही आसमान में पतंगे उठते दिखाई देती है लेकिन चाइनीज मांजे से होने वाले हादसे भी देखने को मिलते है। इसी को देखते हुए इंदौर हाईकोर्ट ने चाइनीज मंजे को लेकर अहम् फैसला सुनाया है। एमपी के कुल 14 जिलों में इन मांजे पर प्रतिबंध लगाया है। इसके लिए कोर्ट ने सख्त आदेश दिए है।