📱Download Our App
कौन हो सकता है नया डिप्टी CM?

कौन हो सकता है नया डिप्टी CM?

भारतीय जनता पार्टी के नए इकाई संगठन में लगातार बदलाव हो रहे है। जिसके चलते खबर मिली है कि राज्य को नया उप मुख्यमंत्री भी मिल सकता है। जिसके लिए पूर्व सांसद साध्वी निरंजन ज्योति का नाम सबसे आगे है। इसके साथ ही नए बीजेपी अध्यक्ष का भी निर्णय होना है, जिसके लिए कल लखनऊ में नामांकन प्रक्रिया होने वाली है।

News Source: एबीपी न्यूज़
ट्रक-बाइक की भिंडत में युवक की थम गई सांसें

ट्रक-बाइक की भिंडत में युवक की थम गई सांसें

यूपी के जालौन जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहाँ एक तेज रफ़्तार ट्रक ने एक बाइक वाले को टक्कर मर दी। टक्कर इतनी भयानक थी की एक युवक की मौके पर मौत हो गई। मृतक युवक का नाम कुँवर बहादुर उर्फ भूरे राजपूत है। स्थानीय लोगो ने पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जाँच शुरू कर दी है।

News Source: लल्लूराम
इन आसान तरीको से गुड़ की नमी होगी दूर

इन आसान तरीको से गुड़ की नमी होगी दूर

गुड़ में नमी या फिर गीलापन आने से उसका स्वाद भी खराब हो जाता है। इसे दूर करने के लिए गुड़ को धुप ने रखना चाहिए जिससे वह कड़क हो जाता है। नमी दूर करने के लिए सूखी नीम की पत्तियों का भी उपयोग कर सकते है और इससे कीटाणुओं से भी छुटकारा मिलता है। साथ ही चावल के दाने से भी नमी से छुटकारा पा सकते है।

News Source: इंडिया टीवी
युवा बल्लेबाज ने सिर्फ 39 गेंदों पर ठोका शतक

युवा बल्लेबाज ने सिर्फ 39 गेंदों पर ठोका शतक

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 शुरू हो गई है जिसमे टीम इंडिया के कई स्टार खिलाडी नजर आते दिख रहे है। लेकिन इस ट्रॉफी में पंजाब के धाकड़ बल्लेबाज सलिल अरोड़ा ने सबका ध्यान अपनी और आकर्षित करवाया। इस खिलाडी ने झारखंड के खिलाफ नॉकऑउट मैच में सिर्फ 39 गेंदों में अपना शतक पूरा किया जिसमे 9 चौके और 11 छक्के जड़े और नाबाद 125 रन बनाए।

News Source: न्यूज़ 24
पिकअप की चपेट में आने से युवक की मौत

पिकअप की चपेट में आने से युवक की मौत

सिलेंडर सप्लाई वाले पिकअप के रिवर्स गियर की चपेट में आने से 34 वर्षीय युवक नरेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना राजस्थान के झुंझुनूं जिले के चिड़ावा शहर में सुलताना रोड रेलवे फाटक के पास हुई। युवक 2 बजे अपने घर से सब्जी लेने के लिए निकला था। सब्जी लेने से पहले ही हादसा हो गया और उसे अपनी जान गवानी पड़ी।

News Source: इंडिया टीवी
केंद्रीय कर्मचारियों को नए साल से पहले झटका

केंद्रीय कर्मचारियों को नए साल से पहले झटका

केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगियो के लिए साल 2026 की शुरुआत उदासी वाली होगी। क्यूंकि सरकार ने 1 जनवरी से लागु होने वाले DA और DR में केवल 2% बढ़ोतरी की मंजूरी दी है, जिसमे बाद महंगाई भत्ते 58% से बढ़कर 60% हो जाएगा। आठवें वेतन आयोग के गठन की सिफारिशों को लागु करने में अभी समय लगने वाला है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
सिर्फ ₹100 में खरीदे T20 वर्ल्ड कप टिकट

सिर्फ ₹100 में खरीदे T20 वर्ल्ड कप टिकट

2026 में होने वाले ICC टी20 वर्ल्ड कप के टिकटों की बिक्री आज से शुरू हो चुकी है। इसे ज्यादा लोगो तक पहुंचाने के लिए कीमत कम रखी गयी है। भारत में इसकी मात्र कीमत 100 और श्रीलंका में 300 रूपए से शुरू होगी। आप क्रिकेट वर्ल्ड कप की वेबसाइट (https://tickets.cricketworldcup.com) पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं।

News Source: एबीपी न्यूज़
CM बनाने को दो साल पुरे, लिए ऐतिहासिक निर्णय

CM बनाने को दो साल पुरे, लिए ऐतिहासिक निर्णय

मध्यप्रदेश में मोहन यादव को सीएम बनने को पुरे दो साल पुरे हो गए है जिसके चलते उन्होंने आज कई ऐतिहासिक निर्णय लिया है। जैसे किसानो के लिए भावांतर योजना शुरू करना, हर किसानो के खेत में सोर संयंत्र लगाकर उन्हें ऊर्जादाता बनान। इसके अलावा लाड़ली बहना योजना में दी जाने वाली राशि में वृद्धि ऐसे ही कई निर्णय लिए और उन्हें मंजूरी दी।

News Source: न्यूज़ 18
2027 जनगणना का बजट मंजूर

2027 जनगणना का बजट मंजूर

अबकी बार भारत में 2027 में जनगणना डिजिटल तरिके से होने वाली है। दो चरणों में होने वाली इस डिजिटल जनगणना के लिए 11,718 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है। इस नई व्यवस्था से जिससे की डेटा की सुरक्षा होगी और पारदर्शिता रहेगी। पहले चरण में हाउस लिस्टिंग और दूसरे चरण में जनसंख्या गणना होगी।

News Source: जागरण
सर्दियों में एक और नई बीमारी की दस्तक

सर्दियों में एक और नई बीमारी की दस्तक

सर्दियों का दिन शुरू हो गया है और एमपी में सर्दियों में एक बीमारी का खतरा मंडराता नजर आ रहा है। इस गंभीर बीमारी का असर बच्चो और युवाओ पर ज्यादा दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है की इस बीमारी से चेहरे पर पैरालिसिस यानि लकवा जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं। इस बीमारी का नाम बेल्स पाल्सी है, जिसके इंदौर में अब तक 50 मरीज मिले है।

News Source: जी न्यूज़