📱Download Our App
BREAKING : फ्लाइट संकट के बीच इंडिगो पर सबसे बड़ा एक्शन

BREAKING : फ्लाइट संकट के बीच इंडिगो पर सबसे बड़ा एक्शन

इंडिगो संकट पर DGCA ने बड़ा एक्शन लिया है। DGCA ने अपने 4 फ्लाइट इंस्पेक्टर्स को बर्खास्त कर दिया है। साथ ही इंडिगो को 59 करोड़ के बकाया GST का नोटिस भेजा गया है। DGCA के अलावा प्रतिस्पर्धा आयोग ने भी जांच शुरू कर दी है। फ्लाइट इंस्पेक्टरों का काम सुरक्षा और परिचालन मानकों की निगरानी का होता है। ये एयरलाइनों और कर्मियों का निरीक्षण, ऑडिट और प्रमाणन करके विमानन सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
दिल्ली कालकाजी में पूरे परिवार ने क्यों किया सुसाइड?

दिल्ली कालकाजी में पूरे परिवार ने क्यों किया सुसाइड?

दिल्ली के कालकाजी में कपूर परिवार के तीन सदस्यों (मां अनुराधा और बेटे आशीष व चैतन्य) ने सामूहिक आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह परिवार लंबे समय से कर्ज के बोझ, आर्थिक तंगी और मकान खाली करने के मुकदमे से उपजे गंभीर मानसिक तनाव से गुजर रहा था। परिवार के मुखिया की मौत के बाद हालात और बिगड़ गए थे।

News Source: हिंदुस्तान
मोदी सरकार ने बदला मनरेगा का नाम, लाभ भी बढ़ायें – देखें

मोदी सरकार ने बदला मनरेगा का नाम, लाभ भी बढ़ायें – देखें

मोदी सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) का नाम बदलकर अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’ कर दिया है। केंद्रीय कैबिनेट ने नाम बदलने के साथ-साथ इस योजना के लाभ को भी बढ़ाया है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की गारंटी 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन कर दी गई है।

News Source: हिंदुस्तान

पुतिन-एर्दोगन की मीटिंग में जबरदस्ती घुसे शहबाज शरीफ, देखें वीडियो

तुर्कमेनिस्तान में एक कॉन्फ्रेंस के दौरान, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने के लिए लगभग 40 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। इंतजार के बाद, शहबाज शरीफ ने तुर्किए के राष्ट्रपति एर्दोगन और पुतिन की द्विपक्षीय मीटिंग में “गेट क्रैश” कर उनसे मुलाकात की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इससे पाकिस्तान की किरकिरी हुई।

News Source: X ( ट्वीटर )
पीएम मोदी के सांसदों को दिए डिनर के मेन्यू में थे ये व्यंजन

पीएम मोदी के सांसदों को दिए डिनर के मेन्यू में थे ये व्यंजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर NDA सांसदों के लिए एक रात्रिभोज की मेजबानी की। इस दौरान क्षेत्रीय भारतीय व्यंजनों का विस्तृत मेन्यू परोसा गया। मेन्यू में गुजरात की कोथिंबीर वड़ी, आंध्र की पालकुरा पप्पू, काश्मीर का कहवा, और बंगाल का रसगुल्ला जैसे विभिन्न राज्यों के पकवान शामिल थे ।

News Source: जागरण
अलीगढ़ के युवक ने लाल किला-कुतुब मीनार पर ठोका अपना दावा, रखी ये माँग

अलीगढ़ के युवक ने लाल किला-कुतुब मीनार पर ठोका अपना दावा, रखी ये माँग

अलीगढ़ के बन्ना देवी इलाके के एक प्लंबर ने पीएमओ पोर्टल पर पत्र भेजकर दावा किया है कि दिल्ली और आगरा के दोनों लाल किले और कुतुब मीनार उसी के हैं। उसने सरकार से इन्हें खाली कराकर उसे सौंपने, भारी धन देने या प्रधानमंत्री मोदी से सीधे मुलाकात कराने की अजीब मांग रखी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

News Source: अमर उजाला
IPL 2026 मॉक ऑक्शन में पृथ्वी शॉ को KKR ने इतने करोड़ में खरीदा

IPL 2026 मॉक ऑक्शन में पृथ्वी शॉ को KKR ने इतने करोड़ में खरीदा

भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन द्वारा आयोजित IPL 2026 के मॉक ऑक्शन में सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने ₹5.25 करोड़ में खरीदा। इस बोली में KKR ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को पीछे छोड़ा। शॉ का बेस प्राइस ₹75 लाख था और वह पिछली बार अनसोल्ड रहे थे।

News Source: एबीपी न्यूज़
अनमोल बिश्नोई को लेकर गृह मंत्रालय ने दिया बड़ा आदेश

अनमोल बिश्नोई को लेकर गृह मंत्रालय ने दिया बड़ा आदेश

गृह मंत्रालय ने गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को लेकर एक बड़ा आदेश जारी किया है। सुरक्षा कारणों से, BNS की धारा 303 के तहत एक साल तक कोई भी राज्य पुलिस या एजेंसी अनमोल की फिजिकल कस्टडी नहीं ले पाएगी। संबंधित पुलिस या एजेंसियों को अब उससे पूछताछ करने के लिए तिहाड़ जेल में ही आना होगा। यह आदेश लॉरेंस बिश्नोई पर भी लागू है।

News Source: एनडीटीवी
कोलकाता पहुँचे फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी

कोलकाता पहुँचे फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी

स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी अपने ‘GOAT इंडिया टूर 2025’ के तहत कोलकाता पहुँच गए हैं। उन्हें देखने के लिए हजारों फैंस सड़कों पर उमड़ पड़े, जिससे जबरदस्त उत्साह का माहौल रहा। सुरक्षा कारणों से मेसी को एयरपोर्ट से सीधे होटल हयात रीजेंसी के बैक एंट्रेंस से प्रवेश कराया गया। मेसी अगले 72 घंटों में चार भारतीय शहरों का दौरा करेंगे।

News Source: एनडीटीवी
BREAKING : दिल्ली में एक ही परिवार के 3 लोगों ने की सुसाइड

BREAKING : दिल्ली में एक ही परिवार के 3 लोगों ने की सुसाइड

दिल्ली के कालकाजी इलाके में एक ही परिवार के तीन सदस्य, 52 वर्षीय अनुराधा कपूर और उनके दो बेटे आशीष (32) और चैतन्य (27), फांसी के फंदे पर लटके मिले। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। शुरुआती जांच में यह सामूहिक आत्महत्या मानसिक तनाव और आर्थिक तंगी के कारण होने का संदेह है।

News Source: आज तक