MP के पन्ना टाइगर रिजर्व में 5 मंत्री बाघ देखने के लिए निकले, लेकिन विवाद उस समय शुरू हुआ जब 2 हाथियों से घेराबंदी कराई गयी। यह वन्यजीव नियमो का सरेआम उल्लंघन बताया जा रहा है। ऐसे मामले में जल्द ही कार्यवाही होनी चाहिए। मंत्रियो में प्रहलाद सिंह पटेल, विजय शाह, इंदर सिंह परमार, लखन पटेल और दिलीप अहिरवार का नाम शामिल है।
यूपी में ऑटो-ट्रक हादसे में तीन लोगो की मौत
यूपी के उन्नाव में सड़क हादसे में 3 लोगो की मौके पर मौत हो गई है। यह हादसा ऑटो और ट्रक के बीच भारी टक्कर से हुआ जिसमे ऑटो में बैठे सवारी उछलकर रोड पर गिरे और 3 लोगो की जगह पर मौत हो गई। घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया और पुलिस ने जगह पर आकर कार्रवाही की, पुलिस को बताया कि हादसा ट्रक ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुआ।
आख़िर माँ-बाप अपने ही जवान बेटे के लिए क्यों माँग रहे है मौत?
दिल्ली में जन्मे हरीश राणा 2013 में हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरने के बाद से पिछले 13 साल से 100% विकलांगता और स्थायी चेतनाशून्य अवस्था में है। उसके ठीक होने की कोई उम्मीद नहीं है। इलाज पर घर-बार बेचने के बाद, वृद्ध माता-पिता अब और पीड़ा नहीं देख सकते। इसलिए उन्होंने अपने बेटे के लिए इच्छामृत्यु की अनुमति हेतु सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई है।
मुस्लिम वोटर को लेकर ममता बनर्जी को हुमायु की चुनौती
पश्चिम बंगाल में मुस्लिम राजनीती एक नए मोड़ पर आ गई है। कई मुद्दों पर विवाद, हुमायु कबीर क नई पार्टी की तैयारी से ममता बनर्जी के मुस्लिम वोटर गंभीर चुनौती पर दिख रहे है। मुर्शिदाबाद जिले में 6 दिसम्बर को बड़ा हंगामा देखने को मिला TMC निलंबित हुमायु के बुलावे पर हजारो में भीड़ जमा हुई जिससे नेशनल हाइवे 3 घंटे बंद रहा।
पूर्व विधायक के भतीजे की खुलेआम हत्या
पंजाब के जालंधर में पूर्व विधायक शीतल अंगूराल के 16 वर्षीय भतीजे विकास की एक व्यक्ति ने चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या करने वाला व्यक्ति नशे में था, उसकी पहचान कालू नाम के युवक के तौर पर हुई है। पुलिस का कहना है कि हत्या करने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गयी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग कोर्ट में सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड में गुरुवार को शिलांग कोर्ट में सुनवाई हुई। गवाह बनाई गईं राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी की दो सहेलियां इंदौर से ई-कोर्ट सेवा के ज़रिए पेश हुईं। एक सहेली (दीपांशी) ने सोनम के व्यवहार और राजा से जुड़े सवालों पर बयान दर्ज कराए। बता दें कि सोनम पर अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर राजा की हत्या करने का आरोप है।
स्किन कैंसर से बचाव में मदद करेगी ये विटामिन की गोली
कैंसर का नाम सुनते ही हर किसी की रूह काँप उठती है क्यूंकि ये एक जानलेवा बीमारी है जो आसानी से खत्म नहीं होती है। कैंसर कई प्रकार के होते है जिसमे स्किन कैंसर भी एक आम बीमारी है। रिसर्च में पाया गया है की विटामिन B3 का नॉर्मल रूप Nicotinamide स्किन कैंसर के खतरे को 14% तक कम कर सकता है। इससे कैंसर होने का जोखिम 54% घाट जाता है।
अमेरिकी सांसदों ने भारत पर लगाए गए ट्रंप के 50% टैरिफ़ को रद्द करने का रखा प्रस्ताव
तीन अमेरिकी सांसदों (डेबोरा रॉस, मार्क वीजी, और राजा कृष्णमूर्ति) ने प्रतिनिधि सभा में एक प्रस्ताव पेश किया है, जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 50% तक लगाए गए टैरिफ़ को रद्द करने की मांग की गई है। सांसदों ने इन टैरिफ़ को अवैध बताते हुए कहा कि ये अमेरिकी उपभोक्ताओं पर महंगाई का बोझ डाल रहे हैं और भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी को कमजोर कर रहे हैं।
इस दिन आ रहा है सनी देओल की बॉर्डर 2 का टीजर
सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का टीजर 16 दिसंबर, यानी विजय दिवस के मौके पर दोपहर 1:30 बजे रिलीज़ किया जाएगा। मेकर्स ने एक नया पोस्टर जारी कर इसकी घोषणा की है, जिसमें सनी देओल के साथ दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी भी नज़र आ रहे हैं। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
बादाम पिस्ता या अखरोट कौन सा ड्राई फ्रूट्स खाना ज्यादा फायदेमंद?
बादाम, पिस्ता और अखरोट तीनों ही पौष्टिक हैं और संतुलित आहार का हिस्सा होने चाहिए। हृदय स्वास्थ्य और वजन घटाने के लिए बादाम अच्छे हैं। पिस्ता आँखों के स्वास्थ्य और पाचन के लिए फायदेमंद है। वहीं, अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड और मस्तिष्क की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए सबसे बेहतर माना जाता है।