अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को दावा करते हुए बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि भारत ईरान से तेल खरीदने के बजाय वेनेजुएला से तेल खरीदेगा. ट्रंप ने कहा, “हम पहले ही वह डील कर चुके हैं. कॉन्सेप्ट ऑफ डील हो चुकी है.”
बैंकिंग से लेकर फास्टैग तक… आज से बदल गए ये नियम
आज से SBI में अब IMPS लेनदेन पर राशि के अनुसार ₹2 से ₹10 तक का शुल्क लगेगा, वहीं PNB ने 2 फरवरी तक KYC अपडेट अनिवार्य किया है। HDFC ने क्रेडिट कार्ड रिवार्ड पॉइंट्स के नियमों में बदलाव किया है। राहत की बात यह है कि नई कारों के लिए फास्टैग KYV की प्रक्रिया खत्म कर दी गई है। इसके अलावा, सिगरेट और पान मसाला पर टैक्स बढ़ने से ये चीजें महंगी हो गई हैं।
खंडवा में यात्रियों से भरी बस पलटी, 16 घायल
खंडवा में भीषण सड़क हादसा हो गया है. यहां धुलकोट से पंधाना आ रही निजी बस पलट गई । इस हादसे में 16 यात्री घायल हो गए हैं, जिसमें से 5 की हालत गंभीर हैं । जानकारी के मुताबिक, बुरहानपुर जिले के धुलकोट से शिवाबाबा होते हुए पंधाना आ रही एक निजी यात्री बस शनिवार दोपहर पंधाना थाना क्षेत्र में घाटाखेड़ी के पास जामनिया गांव के समीप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई ।
Budget 2026 : बजट से पहले पीएम मोदी ने दिया बड़ा हिंट
संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है, जिसकी शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दोनों सदनों के संयुक्त संबोधन से हुई । सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया से बात करते हुए ‘रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म’ को सरकार की नीति बताया । आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में लगातार नौवां केंद्रीय बजट 2026 पेश करेंगी ।
Budget 2026 : विपक्ष का बड़ा बयान
बजट पर विपक्ष ने अपनी प्रतिक्रिया दी है । कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था में बहुत गंभीर समस्या है. निजी निवेश है वह पूरी तरह से खत्म हो गया है. कोई विदेशी निवेश नहीं आ रहा है. वित्त मंत्री को इसके बारे में रोडमैप बनाना चाहिए । वंही कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि बजट से उन्हें कोई खास उम्मीद नहीं है ।
खरगोन : नवग्रह मेले में शिमला वैली का नजारा
शहर के ऐतिहासिक नवग्रह मेले में इस बार ‘शिमला वैली’ आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यहाँ दर्शक माइनस डिग्री तापमान के साथ पेंग्विन, पोलर बियर, इग्लू और बर्फीली गुफाओं का आनंद ले रहे हैं। सफेद शेर, याक और कश्मीरी पेड़ों के बीच का यह कृत्रिम बर्फीला नजारा लोगों को पहाड़ों जैसा रोमांच दे रहा है, जहाँ वे जमकर सेल्फी ले रहे हैं।
BREAKING : इंदौर मैराथन में दौड़ रहे युवक की मौत
इंदौर में रविवार सुबह मैराथन के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान आर्यन तोड़ी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कोलकाता का रहने वाला था। आर्यन ने मैराथन में रजिस्ट्रेशन कराया था और दौड़ में शामिल भी हुआ था । प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नेहरू स्टेडियम के फिनिश पॉइंट से महज 100 मीटर पहले उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। और मौत हो गई ।
बजट के दिन चाँदी 27,000 और सोना ₹9,000 गिरा
आज बजट 2026 के दिन सर्राफा बाजार में जबरदस्त हलचल है। MCX पर ट्रेडिंग शुरू होते ही चांदी की कीमत में ₹27,000 प्रति किलो की भारी गिरावट होकर 2,65,652 रुपये प्रति किलो पर आ गई , जबकि सोना भी ₹9,000 से अधिक फिसल कर 138634 रुपये प्रति ग्राम पर आ गया।
बजट 2026 पेश करने से पहले ‘बही खाता’ संग नज़र आई वित्त मंत्री सीतारमण, तस्वीर आई सामने
बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को कर्तव्य भवन (दिल्ली) के बाहर ‘बही खाता’ के साथ नज़र आई जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। इससे पहले वित्त मंत्री 2019 में पहली बार लाल कपड़े में लपेटकर ‘बही-खाता’ लाई थीं जिससे ब्रीफकेस में बजट लाने की वर्षों पुरानी परंपरा टूट गई थी।
बजट के लिए वित्त मंत्री ने कौनसी स्पेशल साड़ी पहनी है?
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कर्तव्य भवन के बाहर अपनी बजट टीम के फोटोशूट कराया । इस बार बजट के लिए वित्त मंत्री ने हाथ से बनी बैंगनी रंग की कट्टम कांचीवरम सिल्क साड़ी पहने हुए हैं, जो तमिलनाडु की पुरानी बुनाई परंपरा को सम्मान देती है । साड़ी में हल्के सुनहरे-भूरे रंग की चौखटियां (कट्टम) बनी हैं और कॉफी ब्राउन बॉर्डर पर धागों का खूबसूरत काम किया गया है ।