📱Download Our App
जंगल में 2 ग्रामीणों की लाश मिलने से मचा हड़कंप

जंगल में 2 ग्रामीणों की लाश मिलने से मचा हड़कंप

रायगढ़ जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत संबलपुरी के पास स्थित राजस्व जंगल में दो ग्रामीण युवको की लाश मिली है। मृतक गुलशन उरांव और पुनीलाल यादव के शव जंगल के अंदर झाड़ियों में छुपाए हुए थे, जिससे मामला और भी गरमा गया है। खबर मिली है कि दोनों की मौत वन्यप्राणियों का शिकार करने के लिए लगाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से हुई होगी।

News Source: पत्रिका
चार बच्चों की मां ने खाया जहर

चार बच्चों की मां ने खाया जहर

बिहार के भागलपुर जिले में रहने वाली 35 वर्षीय रजनी देवी ने प्रेमी से ब्रेकअप के बाद जहर खाकर जान दे दी। महिला की दोस्ती तीन साल पहले फेसबुक के जरिये झारखंड राजकुमार साह से हुई थी। गुरुवार को महिला का अपने प्रेमी से विवाद हो गया जिसके चलते उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। महिला के चार बच्चे भी है, जिनमें 3 बेटी और बेटा है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
Kerala Election : आखिर कौन हैं आर श्रीलेखा?

Kerala Election : आखिर कौन हैं आर श्रीलेखा?

केरल के तिरुवनंतपुरम कॉर्पोरेशन में BJP अपनी जीत की और काफी कदम बढ़ा रही है। ऐसे में केरल की पहली महिला IPS अधिकारी बनी ‘आर श्रीलेखा’ ने सस्थमंगलम वार्ड से जीत हासिल कर ली है। अपनी ईमानदारी और अच्छे नेतृत्व के चलते वह पिछले साल बीजेपी में शामिल हुई और इस साल की शुरुआत में उन्हें राज्य उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

News Source: इंडिया टीवी
नोएडा के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा

नोएडा के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा

आज के दिन सुबह से रोड पर घना कोहरा छाया हुआ है। नोएडा के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर भी घने कोहरे की वजह से चक्रसेनपुर फ्लाईओवर पर तीन गाड़ियां और समाधिपुर फ्लाईओवर पर करीब एक दर्जन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हटाया। अब यातायात सामान्य रूप से चल रहा है।

News Source: जागरण
8 दिन में ‘धुरंधर’ ने की धांसू कमाई

8 दिन में ‘धुरंधर’ ने की धांसू कमाई

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ फिल्म ने पिछले आठ दिनों में लगभग 239.25 करोड़ की तगड़ी कमाई की है। जिसमे से 7 दिनों में ही फिल्म ने 207.25 करोड़ कमा लिए थे। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर इसी तरह रहा तो धुरंधर आने वाले दिनों में कई बड़े रिकार्ड्स तोड़ सकती है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधव, ओर सारा अर्जुन अहम भूमिका निभाई है।

News Source: ऑफिशियल लिंक
कोलकाता में SRK से मिले मेस्सी

कोलकाता में SRK से मिले मेस्सी

फुटबॉल आइकन लियोनेल मेस्सी तीन दिन के भारत दौरे पर आए है जिसकी शुरुआत उन्होंने कोलकाता से की है। साल्ट लेक स्टेडियम में मेस्सी अभिनेता शाहरुख खान से भी मिले। उनके साथ उनका बीटा अबराम खान भी मौजूज था जो की मेस्सी से मिलकर काफी खुश हुआ। किंग खान और मेस्सी दोनों को साथ स्टेज पर देखना फैन्स के लिए बहुत बड़ा पल है।

News Source: एनडीटीवी
भारत के चार खिलाड़ियों पर लगा मैच फिक्सिंग का दाग

भारत के चार खिलाड़ियों पर लगा मैच फिक्सिंग का दाग

मैच फिक्सिंग का मामला आए दिन जारी रहता है, ऐसे में भारतीय घरेलु क्रिकेट में एक बार वापस मैच फिक्सिंग का मामला सामने आया है। फिहलाल असं क्रिकेट संगठन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 भ्रष्टाचार के मामले में चार खिलाड़ियों को निलंबित कर दिया है। इन खिलाड़ियों पर उकसाने का आरोप है। इन चारो खिलाड़ियों पर BCCI की एंटी करप्शन यूनिट मामले की जांच कर रही है और पुलिस में FIR भी दर्ज की गई है।

News Source: एबीपी न्यूज़
रेलवे कर्मचारी ने ट्रैन से कूदकर की आत्महत्या

रेलवे कर्मचारी ने ट्रैन से कूदकर की आत्महत्या

यूपी के जौनपुर में रेलवे कर्मी कंचन यादव ने चलती ट्रैन से कूदकर आत्महत्या कर ली। कंचन यादव ने अपने सुसाइड नोट में पत्नी और मायके द्वारा प्रताड़ित करने और एक लाख रुपये की मांग का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने पत्नी सहित 4 लोगो के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 और 352 के तहत केस दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
ब्रेकिंग : ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री, सुरक्षा बढ़ाई

ब्रेकिंग : ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री, सुरक्षा बढ़ाई

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से उन पर हमले का इनपुट मिला है । इन खुफिया इनपुट्स के बाद, शिवराज चौहान को पहले से मिली Z+ श्रेणी की सुरक्षा के बावजूद, भोपाल और दिल्ली दोनों आवासों पर अतिरिक्त बैरिकेडिंग कर सुरक्षा को और पुख्ता कर दिया गया है ।

News Source: दैनिक भास्कर
अक्षय खन्ना की एंट्री वाले म्यूजिक के पीछे कौन?

अक्षय खन्ना की एंट्री वाले म्यूजिक के पीछे कौन?

फ़िल्मी जगत में इस समय ‘धुरंधर’ फिल्म हर तरफ छाई हुई है, साथ ही अक्षय खन्ना की धांसू एंट्री और एंट्री ट्रैक भी वायरल हो रहा है। इस म्यूजिक को बहरीन के रैपर फ्लिपराची ने बहरीनी भाषा में गाया है। इस रैप का नाम Fa9la है। इस गाने के हिट होने के बाद रैपर फ्लिपराची उर्फ हुस्साम असीम भी चर्चा में आ गए है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष