यूपी में BJP इकाई के अध्यक्ष के चुनाव 14 दिसंबर को होंगे। इसके लिए आज नामांकन होंगे जिसके लिए केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी का नाम सबसे आगे आया है। सूत्रों के अनुसार राज्य को नया डिप्टी सीएम मिल सकता है। इस दौड़ में साध्वी निरंजन ज्योति का नाम है, वहीं पंकज सिंह को योगी सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है।
BREAKING NEWS : दिनदहाड़े 17 लाख की लूट
मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े दो बाइक सवार बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले विक्रम कुमार से 17 लाख रूपए लूट लिए। लूट की घटना कपरपुरा न्यू फ्लाईओवर पर हुई है। विक्रम कुछ कर पाता उससे पहले ही बाइक सवार फरार हो गए। पुलिस CCTV की जांच कर रही है लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
मेसी के कोलकाता प्रोग्राम में धमाल
मशहूर फुटबॉलर लियोनेल मेसी भारत टूर पर आए है जिनकी शुरुआत कोलकाता से हुई। सॉल्ट लेक स्टेडियम में मेसी के प्रोग्राम के दौरान अव्यवस्था देखने को मिली। मेसी के जल्दी चले जाने से दर्शक बोतल और कुर्सियां फेकने लगे। भारत में मेसी के सबसे ज्यादा फैन्स है और उन्हें दूर-दूर से दर्शक देखने आए लेकिन निराश होकर लौटे। सीएम ममता बनर्जी ने घटना पर दुख जताते हुए माफ़ी मांगी है।
जल्द जारी होगा SSC CHSL Tier 1 एग्जाम रिजल्ट
कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही SSC CHSL Tier 1 एग्जाम का रिजल्ट रिलीज़ करने वाला है। जिसे की कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर देख सकते है। यह एसएससी रिजल्ट PDF फॉर्मेट में जारी किया जाएगा। रिजल्ट के साथ-साथ (SSC CHSL 2025 cutoff) भी जारी करेगा। SSC की तरफ से कुल 3131 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
बिहार कैबिनेट में 3 नए विभागों का बंटवारा
बिहार केबिनेट बैठक में हुई चर्चा में राज्य में विभागों की संख्या 45 से बढ़ाकर 48 कर दी गई है। जिसमे उच्च शिक्षा, युवा रोजगार व कौशल विकास और सिविल विमानन तीन नए विभाग बनाये गए है। इसमें से सिविल विमानन विभाग की जिम्मेदारी CM नीतीश कुमार के पास होगी। उच्च शिक्षा सुनील कुमार को, युवा रोजगार संजय सिंह को दिया गया है।
भारत-पाकिस्तान : अंडर-19 एशिया कप मुकाबला कल
जैसे की आप जानते है ACC अंडर-19 एशिया कप 2025 की शुरुआत हो चुकी है। भारत का अगला मुकाबला रविवार 14 दिसंबर को दुबई के ICC एकेडमी ग्राउंड पर पाकिस्तान से होने वाला है। जो की सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। वैभव सूर्यवंशी बहुत ही अच्छी बल्लेबाजी कर रहे है, पाकिस्तान के खिलाफ भी उनका प्रदर्शन शानदार होगा।
बंगाल में 1.65 करोड़ SIR फॉर्म में गड़बड़ी
चुनाव आयोग ने कुछ राज्यों ने SIR फॉर्म भरने की तारीख आगे बढ़ाई है, वहीं पश्चिम बंगाल में जांच में 1.67 करोड़ फॉर्म में गड़बड़ी मिली है। पता चला है कि 85 लाख वोटर्स के पिताओं के नाम में गड़बड़ी है और लगभग 13.5 लाख वोटर्स के माता-पिता एक ही हैं। इस प्रकार से कई गड़बड़ी मिली है। इसके लिए चुनाव आयोग इन मतदाताओं को सुनवाई के लिए बुला सकता है।
कोल्ड स्टोरेज में काम के दौरान 3 मजदूरों की मौत
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के नयनपुर में मित्तल कोल्ड स्टोरेज में आज सुबह दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौके पर मौत हो गई। इसके अलावा एक मजदुर गंभीर रूप से घायल है। मृतकों में विफल (निवासी भटगांव), भोल सिंह (ग्राम डेडरी) और वेद सिंह (बेल्टिकरी भूमिहारपारा) का नाम है। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर और एसएसपी मौके पर पहुंचे।
ठंडे पानी से नहाना बढ़ा सकता है बीमारी का खतरा
ठंडे पानी से नहाने से सेहत को काफी नुकसान हो सकते है। डॉक्टर का कहना है कि जिन्हे जोड़ो में दर्द है या फिर आर्थराइटिस है उन्हें ठन्डे पानी से नहीं नहाना चाहिए। आम जानकारी के अनुसार ठंडे पानी से नहाने पर दिल की बीमारी का खतरा भी बढ़ जाता है। खासकर बुजुर्गो को ठंडे पानी के बजाय गुनगुने पानी से नहाना चाहिए।
2026 में इन 2 राशियों पर शनि की ढैय्या
कुंडली में शनि का होना व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है। साल 2026 में सिंह और धनु राशि पर शनि की ढैय्या रहने वाली है। सिंह राशि वालो को भविष्य, सेहत और काम के दबाव से सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही धनु राशि वालो को पैसा, परिवार और काम में समस्या आ सकती है। ऐसे में दोनों राशि वालो को धैर्य रखना होगा।