सिरोही शहर के गांधीनगर इलाके में 22 वर्षीय चंदा बंजारा ने भाई की चल रही शादी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हैरान करने वाली बात यह है कि अगले दिन खुद चंदा की शादी होने वाली थी। इस घटना से घर में चल रहा खुशियों का माहौल गम में बदल गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच शुरू कर दी है।
मौसम का पलटवार, 13 से 16 दिसम्बर को भारी बारिश का अलर्ट
ठंड के मौसम में भी जोरधार बारिश देखने को मिली है और कई राज्यों में लगातार भारी बारिश हो रही है। इसी को देखते हुए IMD ने 13 से 16 दिसंबर तक कई राज्यों में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। जिसमे हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, केरल, कर्नाटक और अंडमान में बारिश होगी, जबकि राजस्थान और दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
यूपी BJP अध्यक्ष के लिए पंकज चौधरी का नाम तय
यूपी बीजेपी अध्यक्ष के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया में पंकज चौधरी ने पार्टी कार्यालय पहुंचकर नामांकन भरा। अभी तक उनके खिलाफ कोई दूसरा नामांकन नहीं हुआ है। जिससे पता चलता है कि उनका अध्यक्ष बनना तय है। इस दौरान सीएम योगी, डिप्टी सीएम केशव मौर्य, ब्रजेश पाठक और स्मृति ईरानी सहित कई बड़े नेता उपस्थित रहे।
सड़क हादसा में दंपति समेत 3 की मौत
राजस्थान में निंबाहेड़ा वसुंधरा मल्टी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। टायर बदलते टाइम पिकअप को पीछे से तेज रफ़्तार ओमिनी ने जोरधार टक्कर मारी साथ में एक थार भी भीड़ गई। इस हादसे में नीमच के दंपति के साथ तीन लोगो की मौत हो गई। हादसे में अभी एक व्यक्ति गंभीर घायल है। सुचना मिलते पुलिस जगह पर पहुंची और शव को अस्पताल पहुंचाया।
21 मिठाइयों की दुकान पर लगाया 50 लाख का जुर्माना
नोएडा में FSSAI ने मिलावटी और ख़राब गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थ बेचने पर कड़ी कार्रवाही की है। FSSAI ने जाँच के दौरान फ़ूड सैंपल पाए जाने के बाद 21 मिठाइयों की दुकान, रेस्टोरेंट्स और फूड ब्रांड्स पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह फैसला 2021-2024 के खाद्य सैंपल जांच में कई उत्पाद मानकों पर फेल पाए गए, अदालत की सुनवाई के बाद अब जुर्माना लगाया गया।
कोलकाता : रिफंड मिलेंगे टिकट के पैसे
कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में अर्जेंटीना के फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी को सही से नहीं देख पाने से हजारो फैंस नाराज हो गए। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस पुरे केस के जांच के आदेश दिए है। कार्यक्रम के मेन ऑर्गेनाइजर Satadru Dutta को भी अरेस्ट कर लिया है। साथ ही फैंस को आश्वासन दिया है कि उनके टिकट के पैसों को रिफंड किया जाएगा।
फिर दिल्ली की सड़को पर दिखेगी डबल डेकर बस
30 साल बाद एक बार फिर नए साल से डबर डेकर बसें लोगो को दिल्ली दर्शन करवाएगी। ये बसें कई आधुनिक सुविधाओं और खूबसूरत डिज़ाइन के साथ तैयार की गयी है। बस में 60 से ज्यादा लोगो की बैठने की जगह है। बड़ो के लिए बस का किराया 500 रूपए और 6 से 12 साल के बच्चों के लिए 300 रुपये निर्धारित किया है।
दिल्ली में 30 साल बाद फिर दिखेगी डबल डेकर बस
दिल्ली में 30 साल बाद एक बार फिर लौट रही डबल डेकर बस जिसकी पूरी तैयारी हो गई है। 30 साल बाद फिर लोग इस बस में ट्रेवल कर सकेंगे। ये इलेक्ट्रिक बस मार्डन डिज़ाइन और दिल्ली के लेंडमार्क की तस्वीरों से सजी हुई है। ये के टूरिज्म बस होगी जिसमे गाइड भी होगा। इस बस में बड़ो का किराया 500 रुपये और छोटो का किराया 300 रुपये होगा।
उत्तराखंड : आपसी विवाद में युवक की हत्या, इलाके में धारा 163 लागु
शुक्रवार रात खटीमा रोडवेज परिसर में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में 23 वर्षीय तुषार शर्मा की मौत हो गई। जिसके बाद आज आक्रोशित लोगो ने रोडवेज परिसर में स्थित हमलावरों की दुकान में आग लगा दी। तनाव को देखते हुए प्रशासन ने धारा 163 लागु की है। इसे देखते हुए पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।