उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है जहाँ नवविवाहित कपल की मौत हो गई है। नवविवाहित कपल एक समारोह से लौट कर घर जा रहे थे तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई जिससे 25 वर्षीय अजय और उसकी पत्नी 23 वर्षीय राधा देवी की मौत हो गई है। सुचना मिलते पुलिस घटनास्थल पहुंची और दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ब्रेकिंग : फुटबॉलर मेसी के इवेंट का मुख्य आयोजक गिरफ्तार
कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में फुटबॉलर लियोनल मेसी के कार्यक्रम में फैंस ने भारी तोड़फोड़ की। मेसी के जल्दी चले जाने से नाराज फैंस ने कुर्सियां और बोतलें फेंकी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार्यक्रम के मुख्य आयोजक को गिरफ्तार कर लिया है । ममता सरकार ने पूरे मामले की जांच के लिए एक समिति भी गठित की है ।
DSSSB 2025 के लिए 714 पदों की निकली भर्ती
दिल्ली ने DSSSB 2025 के लिए मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों की भर्ती का नोटिफिएशन अपनी ऑफिसियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जारी कर दिया है। इस भर्ती में 10वी पास उम्मीदवारो के लिए 714 पदों की भर्ती निकाली गई है। कोई भी उम्मीदवार 17 दिसम्बर 2025 से भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है जिसकी अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 रखी गई है। भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष है।
IND vs SA : यहां होगा तीसरा टी20 मैच
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर यानि की कल होने वाला है। यह हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के धर्मशाला के स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार 7 बजे होगी। इसे लाइव टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के नेटवर्क पर और लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार पर देख सकते है।
कम निवेश में अधिक पैसा कामने वाला बिज़नेस
अगर आप भी कोई बिज़नेस शुरू करने का सोच रहे है तो आप कम पैसो में मोमबत्ती बनाने का बिज़नेस शुरू कर सकते है। ये एक सदाबाहर बिज़नेस आइडिया है जिसे आप घर पर भी शुरू कर सकते है। इसकी डिमांड आपको पुरे भारत में हमेसा मिलेगी इसलिए आप भी इस बिज़नेस को सिर्फ 5000 रुपये में शुरू कर सकते है और इससे रोजाना 500 से 1000 रुपये की कमाई कर सकते है।
बच्चों के लिए कौन सा हीटर सुरक्षित?
सर्दियों के दिनों में सभी माता-पिता बच्चों के लिए कमरे में हीटर लगाते है। बाजार में आमतौर पर ब्लोअर हीटर (Blower Heater), रेडिएटर्स और रॉलिग हीटर मिलते है। बच्चों के लिए ब्लोअर हीटर नहीं लगाने चाहिए, इससे कमरे का वातावरण ड्राई हो जाता है। इससे बच्चों को सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। ऑयल फिल्ड रेडिएटर बच्चों के लिए सबसे अच्छा है।
धुरंधर के सामने मिली कपिल शर्मा की फिल्म को धीमी शुरुआत
कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करू 2’ सभी सिनेमा घरो में 12 दिसम्बर को रिलीज हो गई है, लेकिन सामने रणवीर सिंह की धुरंधर ने इस फिल्म को फीका कर दिया है। धुरंधर के सामने इस फिल्म ने पहले ही दिन सिर्फ 1.75 करोड़ रुपये कमाए वही दूसरे दिन फिल्म ने लगभग 30 लाख रुपये कमाए। फैन्स से जो रेस्पॉन्स मिलना चाहिए था उतना इस फिल्म को मिला नहीं है।
सोने-चांदी के दामों में लगातार तेजी
अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में की गयी कटौती की वजह से सोने के दाम में काफी तेजी देखने आई है। इसके साथ ही चांदी की कीमत में भी जबरजस्त उछाल आया है। रिपोर्ट के मुताबिक आज 24 कैरेट गोल्ड का हाजिर भाव 1,34,070 रुपये प्रति 10 ग्राम है। और चांदी की हाजिर कीमत आज 1,98,000 रुपये प्रति किलोग्राम है।
शेर को जंगल का राजा क्यों कहते है?
शेर अपने झुंड की रक्षा खुद करता है इस वजह से उसे जंगल का राजा कहा जाता है। इसकी दहाड़ 8 से 10 किलोमीटर तक सुनाई देती है। इसके साथ ही शेर और शेरनी शिकार करने की योजना साथ बनाते है। भालू और चीते के मुकाबले शेर का दबदबा जंगल में बाकि जानवरो से अलग है। इस वजह से भी शेर जंगल का राजा कहलाता है।
तीसरे T20 मैच में गिल बाहर, संजू को मिल सकती जगह
भारत-अफ्रीका का तीसरा T20 मैच 14 दिसम्बर को धर्मशाला में खेला जाएगा और दोनों ही टीम की नजर सीरीज में बढ़त हासिल करने पर होगी। दूसरे मैच में भारत को शर्मनाक हार मिली जिससे इंडिया की प्लेइंग-11 पर सवाल उठने लगे। क्या तीसरे मैच में प्लेइंग-11 में बदलाव देखने को मिलेगा। गिल की ख़राब परफॉरमेंस के चलते अब संजू सैमसंग को मौका मिल सकता है वही अर्शदीप की खबर गेंदबाजी के चलते हर्षित राणा को मौका मिल सकता है।