इंडिगो की फ्लाइट रद्द होने के कारण रोहतक के राजनारायण पंघाल को अपने बेटे आशीष को इंदौर की परीक्षा दिलाने की चिंता हुई। बेटे का इम्तिहान न छूटे, इसके लिए उन्होंने रात भर में 800 किलोमीटर कार चलाई और उसे समय पर इंदौर पहुँचाया। इस परेशानी के लिए, इंडिगो कंपनी अब डीजीसीए नियमों के तहत पंघाल परिवार को 10,000 रुपये का मुआवजा और 10,000 रुपये का ट्रैवल वाउचर देगी।
बिहार : लालू यादव की जब्त संपत्ति में स्कूल खोलेगी सरकार
बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने ऐलान किया है कि अपराधियों और माफियाओं की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति जब्त कर उनमें स्कूल खोले जाएँगे। उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जब्त संपत्तियों का भी उल्लेख किया। इस बयान पर राजद भड़क गई और इसे असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश बताया। गृह मंत्री ने अपराधियों पर स्पीडी ट्रायल का भी भरोसा दिलाया है ।
मेसी के इवेंट में हुए हंगामे के बाद कोलकाता डीजीपी बड़ा ऐलान
कोलकाता में लियोनेल मेसी के ‘GOAT Tour’ इवेंट में हुए भारी हंगामे और कुप्रबंधन के बाद बड़ी कार्रवाई हुई है । सीएम ममता बनर्जी ने फैंस से माफी मांगते हुए उच्च स्तरीय जांच समिति गठित की है । वहीं, ऑर्गेनाइज़र शताद्रु दत्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोलकाता डीजीपी ने घोषणा की है कि निराश फैंस को उनके टिकट का पैसा वापस दिलवाया जाएगा।
नोबल विजेता नरगिस मोहम्मदी एक बार फिर गिरफ्तार
ईरान में नोबल नरगिस मोहम्मदी को फिर गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है की एक दिवंगत मानवाधिकार वकील की स्मृति सभा में गई थीं। जहाँ ईरान सुरक्षाबल ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। अलीकोरदी की पिछले हफ्ते दफ्तर में दिल का दौरा पढ़ने से मौत हो गई थी, लेकिन इस पर शक जताया जा रहा है। नरगिस इसके विराध में बिना सोचे भाषण दे रही है जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
खामोशी से ख़ाली हो रहा देश, एक साल में 9 लाख कम हुई जनसंख्या
जापान में जनसंख्या संकट लगातार गहराता जा रहा है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक साल में जापान की आबादी में करीब 9 लाख लोगों की कमी आई है, जो अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। घटती जन्म दर और आबादी की बढ़ती उम्र के कारण युवाओं की संख्या कम हो रही है, जिससे देश का आर्थिक और सामाजिक विकास धीमा पड़ गया है । सरकार के प्रयास भी फिलहाल नाकाफी साबित हुए हैं।
प्रेमिका ने काटा प्रेमी का प्राइवेट पार्ट
लुधियाना में रेखा नामक युवती ने शादी करने से करने पर प्रेमी अमित निषाद का प्राइवेट पार्ट काट दिया। इसके बाद गुस्से में अमित ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। रेखा पहले से शादीशुदा थी और उसका दो बच्चें भी थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और देर रात मेहरबान गांव से अमित को गिरफ्तार कर लिया है।
कोलकाता में बवाल के बाद अब कंहा जाएँगे मेसी?
कोलकाता में बवाल के बाद अब फुटबॉलर लियोनेल मेसी ‘GOAT Tour’ के तय शेड्यूल अपने आगे के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे । वे आज शाम (13 दिसंबर) हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में 7 vs 7 फुटबॉल मैच में शामिल होंगे। इसके बाद, वह 14 दिसंबर को मुंबई में तय कई हाईप्रोफाइल इवेंट में हिस्सा लेंगे और 15 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी से प्रस्तावित मुलाकात के लिए नई दिल्ली जाएंगे।
BREAKING : कच्छ में फिर कांपी धरती
इंस्टीट्यूट ऑफ सिस्मोलॉजिकल रिसर्च (ISR) ने बताया कि राज्य के कच्छ जिले में शनिवार की दोपहर को 3.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए। भूकंप का केंद्र गढ़शिशा से 13 किमी उत्तर-उत्तरपूर्व था। जानकारी मिली है कि इससे जान-मान की कोई हानि नहीं हुई है। यह इस महीने का 3 से अधिक तीव्रता वाला पांचवा भूकंप आया है।
कब्ज की समस्या को दूर कर देगी ये घरेलु चीज
कब्ज की समस्या आजकल एक आम बात हो गई है और ये अक्सर लोगो को रहती है जिससे सुबह फ्रेश होने में दिक्कत होती है। अगर आप भी इस समस्या से सूझ रहे है तो आचार्य बालकृष्ण ने इसका रामबाण इलाज बताया है। उनका कहना है की रात में एलोवेरा जूस में थोड़ा अरंडी का तेल मिलकर लेने से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।
इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बिक्री में TVS नंबर-1 ब्रांड
पिछले महीने से इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री काफी बढ़ चुकी है। आकड़ो की बात करे तो नवंबर 2025 मे TVS कंपनी ने 27,382 यूनिट बेचकर पहला स्थान हासिल किया। इसके बाद बजाज चेतक ने 23,097 यूनिट की बिक्री की। तीसरे नंबर पर Ather Energy कंपनी ने 18,356 यूनिट की बिक्री की है, यह स्कूटर युवाओ को काफी पसंद आता है।