📱Download Our App
2025 में इन 10 स्टॉक्स ने दिखाया जलवा, दिया 1000% से ज्‍यादा रिटर्न

2025 में इन 10 स्टॉक्स ने दिखाया जलवा, दिया 1000% से ज्‍यादा रिटर्न

साल 2025 में शेयर बाजार में कई मल्टीबैगर स्टॉक्स ने निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है । इनमे  RRP सेमीकंडक्टर लिमिटेड ( 6,061% ), स्वदेशी इंडस्ट्रीज एंड लीजिंग लिमिटेड ( 4,914% ), आरआरपी डिफेंस लिमिटेड ( 4,510% ), मिडवेस्ट गोल्ड लिमिटेड ( 3,529% ), स्वान डिफेंस ( 3,234% ), अरुनिस अबोड लिमिटेड ( 1,779% ), श्री चक्र सीमेंट लिमिटेड ( 1,627% ), जीएचवी इंफ्रा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड ( 1,608% ) शामिल है।

News Source: आज तक
केरल के स्थानीय चुनाव में NDA का अच्छा प्रदर्शन, मोदी ने जताई ख़ुशी

केरल के स्थानीय चुनाव में NDA का अच्छा प्रदर्शन, मोदी ने जताई ख़ुशी

आज केरल के स्थानीय चुनाव का नतीजा सामने आया है जहाँ बीजेपी और NDA का शानदार प्रदर्शन रहा है। केरल के तिरुवनंतपुरम नगर निगम में NDA ने 101 में 50 सीट से जीतकर एक शानदार जीत दर्ज की है। इस नतीजे पर पीएम मोदी ने सभी मतदाताओं के साथ ख़ुशी जताई और उनका आभार माना। उन्होंने बताया की लोग अब यूडीएफ और एलडीएफ से परेशान हैं और विकास के लिए एनडीए को विकल्प मान रहे हैं।

News Source: न्यूज़ 24
साउथ इंडस्ट्री के ‘चोला’ फेम एक्टर की मौत

साउथ इंडस्ट्री के ‘चोला’ फेम एक्टर की मौत

मलयालम और तमिल फिल्मों में काम कर चुके एक्टर अखिल विश्वनाथ का 30 साल की उम्र में निधन हो गया। बहुत कम उम्र में ही उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था, उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में खास पहचान फिल्म ‘चोला’ से मिली थी। अखिल अपने घर में फांसी पर लटके मिले, उनकी मौत को लेकर कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है।

News Source: न्यूज़ 24
केरल चुनाव में ‘सोनिया गांधी’ की हार

केरल चुनाव में ‘सोनिया गांधी’ की हार

केरल में चल रहे पंचायत चुनाव के नतीजे आ चुके है, जिसमे की मुन्नार के नल्लाथन्नी वॉर्ड से ‘सोनिया गांधी’ की हार हो चुकी है। बीजेपी का सोचना था कि सोनिया को चुनाव में अपने नाम का फायदा मिलेगा। सोनिया के पति सुभाष मुन्नार पंचायत के बीजेपी महासचिव है और पति की वजह से ही सोनिया बीजेपी में शामिल हुई थी।

News Source: न्यूज़ 18
मिड साइज SUV में Hyundai Creta और Scorpio की धूम

मिड साइज SUV में Hyundai Creta और Scorpio की धूम

आजकल लोग जब भी अपने लिए कार खरीदने का सोचते है तो वो एक शानदार SUV खरीदते है। ऐसे में भारत का नवंबर 2025 में मिड साइज SUV सेगमेंट काफी मजबूत रहा है। जिसमे हुंडई की क्रेटा सबसे ज्यादा SUV बिकने वाली बनी। वही महिंद्रा स्कार्पियो दूसरे पर रही। मिड साइज SUV सेगमेंट में Grand Vitara और Toyota Hyryder ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।

News Source: एबीपी न्यूज़
स्कूल टाइम को लेकर प्रशासन का नया आदेश

स्कूल टाइम को लेकर प्रशासन का नया आदेश

बढ़ती ठंडी के चलते जिला प्रशासन ने पटना जिले के सभी स्कूलों की टाइमिंग बदलने का आदेश दिया है। आदेश के अनुसार सभी प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित जिले के सभी निजी एवं सरकारी स्कूलों में 8 तक की पढ़ाई दिनांक 11.12.2025 से 18.12.2025 तक सुबह 8:30 बजे से शाम 4 बजे तक ही होगी। लेकिन प्री-बोर्ड और बोर्ड परीक्षा से जुडी क्लासेस लगेगी।

News Source: इंडिया टीवी
75वे जन्मदिन पर रजनीकांत पहुंचे तिरुपति

75वे जन्मदिन पर रजनीकांत पहुंचे तिरुपति

साऊथ के सुपरस्टार रजनीकांत का 12 दिसम्बर को 75वा जन्मदिन था जिसे उन्होंने काफी मजे से मनाया। जन्मदिन मानाने के बाद आज वो अपने परिवार के साथ वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लेने तिरुमला तिरुपति मंदिर पहुंचे। साथ में उनकी पत्नी लता, बेटी सौंदर्या और ऐश्वर्या और उनकी नाती यात्रा राजा भी दिखाई दी। उन्होंने सभी का अभिवादन किया और उनके जन्मदिन पर 1999 की सुपरहिट फिल्म पड़ायप्पा सिनेमा घर में 4k वर्जन में रिलीज की गई।

News Source: एबीपी न्यूज़
ब्रेकिंग : मगध एक्सप्रेस में भीषण धमाका, कई यात्री गंभीर घायल

ब्रेकिंग : मगध एक्सप्रेस में भीषण धमाका, कई यात्री गंभीर घायल

नई दिल्ली से इस्लामपुर जा रही डाउन मगध एक्सप्रेस के जनरल कोच में शनिवार सुबह झिंगूरा और पहाड़ा स्टेशन के बीच अचानक धमाका हो गया। यह हादसा फायर इंस्टीग्यूसर (Fire Extinguisher) का ढक्कन फटने से हुआ। धमाके के बाद पूरे कोच में धुआं फैल गया, जिससे यात्रियों में भगदड़ मच गई। डर के मारे कुछ यात्री खिड़की से कूद गए जो गंभीर घायल हो गए, जबकि एक यात्री अचेत हो गया जिसे अस्पताल भेजा गया है।

News Source: अमर उजाला
सचेत-परंपरा के आरोप पर अमाल मलिक ने तोड़ी चुप्पी

सचेत-परंपरा के आरोप पर अमाल मलिक ने तोड़ी चुप्पी

बिग बोस 19 के टॉप 5 कंटेस्टेंट अमाल मलिक ने अभी ज़ूम पर इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने एक्टर सचेत टंडन और परंपरा ठाकुर के आरोप पर खुलकर जवाब दिया है। उनके ऊपर रीमेक गानों को लेकर लगाए गए आरोपों पर खुलकर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी किसी का क्रेडिट नहीं लिया और आरोप लगाने वालों को कोर्ट जाने की चुनौती दी।

News Source: टाइम्स ऑफ़ इंडिया
ऑक्सीजन खत्म होने से नवजात शिशु की मौत

ऑक्सीजन खत्म होने से नवजात शिशु की मौत

सूबे के भरतपुर जिले से जयपुर के सरकारी अस्पताल ले जा रहे नवजात शिशु की रास्ते में ही एम्बुलेंस का ऑक्सीजन सिलेंडर खाली होने से मौत हो गयी। ऑक्सीजन खत्म होने के बाद ड्राइवर बच्चे को बस्सी सरकारी अस्पताल में छोड़कर चला गया। स्टाफ की कमी भी थी और सिलेंडर पिता खुद चला रहे थे। इस दुखद घटना से लोगो ने जमकर नारेबाजी की।

News Source: इंडिया टीवी