इंदौर पुलिस ने कुख्यात अपराधी अब्दुल रशीद उर्फ ‘तलवार सिंह’ को गिरफ्तार किया है, जिस पर मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में चोरी और हत्या समेत 100 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। ‘तलवार सिंह’ 2003 से जुड़े SIR प्रक्रिया के दस्तावेज लेने इंदौर आया था। फेमस होने के लिए हत्या करने के बाद इसका नाम ‘तलवार सिंह’ पड़ा था। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है ।
तांत्रिक क्रिया के दौरान स्क्रैप कारोबारी समेत तीन लोगों की हत्या
छत्तीसगढ़ के कोबरा से एक सनसनी वारदात सामने आई है जिसने पुरे गांव को हिला कर रखा है। कोबरा में तांत्रिक क्रिया के दौरान स्क्रैप कारोबारी समेत तीन लोगों की हत्या हुई थी। इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतकों में स्क्रैप कारोबारी अशरफ मेमन समेत तीन लोग शामिल हैं। बैगा ने अंधविश्वास के चलते उन्हें पैसों के लालच में फंसाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ब्लाइंड मर्डर केस में दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी
दिल्ली पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस को सिर्फ 26 दिन की जाँच में ही सुलझा दिया है और इस केस में 23 वर्षीय आशीष को गिरफ्तार किया है। यह केस 18 साल का लापता अंकित के ऊपर था जिसका शव बाद में बवाना नहर से मिला। जांच में पता चला कि आपसी विवाद के चलते आरोपी ने नुकीले हथियार से हत्या कर शव नहर में फेंक दिया।
गंभीर के इस फैसले पर रॉबिन उथप्पा भड़के
भारत-अफ्रीका के दूसरे T20 मैच में शर्मनाक हर का जिम्मेदार पूर्व क्रिकेटर रोबिन उथप्पा ने गौतम गंभीर को ठहराया है। टीम इंडिया दूसरे मैच में अफ्रीका के खिलाफ 214 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.1 ओवर में 162 रन पर आउट हो गयी। रॉबिन उथप्पा ने कहा कि शुभमन गिल के आउट होने के बाद गलत रणनीति अपनाई गई। अक्षर पटेल की धीमी पारी दबाव कम नहीं कर पाई।
तिरुवनंतपुरम निकाय चुनाव में UDF को बढ़त, भाजपा को मिली इतनी सीट
केरल स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने निर्णायक बढ़त हासिल की, जिससे मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) को बड़ा झटका लगा । सबसे बड़ा उलटफेर तिरुवनंतपुरम निगम में हुआ, जहां बीजेपी ने 45 साल का वामपंथी शासन समाप्त करते हुए 50 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इन नतीजों से 2026 विधानसभा चुनाव की दिशा तय होगी ।
रांची एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला
झारखंड में रांची एयरपोर्ट से एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो का एक विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से टकरा गया। प्लान में 70 यात्री बैठे थे सभी सुरक्षित है। टेक्निकल खराबी के चलते विमान की अगली उड़ान रद्द कर दी गई और यात्रियों के लिए अल्टरनेटिव व्यवस्था की गई।
BREAKING : भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को मिली धमकी
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को एक धमकी भरा मैसेज आया जिसमे उन्हें चेतावनी दी गई थी कि अगर उन्होंने ‘बिग बॉस’ में सलमान के साथ स्टेज शेयर किया तो अंजाम बुरा होगा। अब मुद्दे की बात यह है की धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आदमी बताया था। लेकिन बिश्नोई गैंग के हरि बॉक्सर ने ऑडियो जारी कर कहा कि पवन सिंह को गैंग की ओर से कोई धमकी नहीं दी गई।
पूर्व क्रिकेटर दीपक हुड्डा की मुश्किलें बढ़ी
IPL 2026 के मिनी ऑक्शन का आगाज 16 दिसम्बर से होने जा रहा है और BCCI ने सभी आईपीएल फ्रेंचाइजी को दीपक हुड्डा के संदिग्ध गेंदबाज एक्शन की जानकारी दी है। घरेलु क्रिकेट के लिए राजस्थान से खेलने वाले हुड्डा पिछले आईपीएल की तरफ ही इस बार भी संदिग्ध सूचि में बने हुए है। पिछले IPL हुड्डा CSK से खेले थे लेकिन उन्हें गेंदबाजी नहीं दी थी।
Video : T20 मैच हारने के बाद वीडियो वायरल गंभीर – पांड्या का वीडियो वायरल
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच हारने के बाद गौतम गंभीर और हार्दिक पांड्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों की शारीरिक भाषा किसी गंभीर बातचीत या तकरार की ओर इशारा कर रही है, हालांकि आवाज साफ नहीं है। इस हार के बाद, बल्लेबाजी क्रम में बदलाव के लिए कोच गंभीर आलोचना भी झेल रहे हैं।
UP : नए साल से पहले प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल
उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव किया गया है। शासन ने 67 आईएएस अधिकारियों के प्रमोशन के आदेश जारी किए हैं, जो 1 जनवरी से प्रभावी होंगे। इनमें 2001 बैच के चार अधिकारियों को प्रमुख सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है। साथ ही, तेजतर्रार अधिकारी और डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल समेत 2010 बैच के 19 अफसरों को सचिव/कमिश्नर रैंक में प्रमोशन दिया गया है।