📱Download Our App
‘धुरंधर’ ने तोड़े साल 2025 में सभी सुपरहिट फिल्म के रिकॉर्ड

‘धुरंधर’ ने तोड़े साल 2025 में सभी सुपरहिट फिल्म के रिकॉर्ड

इन दिनों ‘धुरंधर’ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी धूम मचा रही है। इस फिल्म ने दूसरे ही शुक्रवार को 34.70 करोड़ की कमाई कर के हलचल मचा दी है। दिनों-दिन इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम बनाए है और अब ‘पुष्पा-2’ का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। इसके साथ ही इसने साल 2025 में सुपरहिट सभी फिल्मो के रिकॉर्ड तोड़ दिए है। अब तक धुरंधर ने 300 करोड़ से अधिक की कमाई की है।

News Source: हिंदुस्तान
मोहन सरकार पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का हमला

मोहन सरकार पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का हमला

मोहन सरकार को बने पुरे दो साल हो गए है जिस पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने हमला बोला है। उनका कहना है की एमपी के दो साल बर्बाद हो गए है। क्यूंकि मोहन सरकार जनता से जुड़े मुद्दों को सुलझाने में नाकाम रही। पुरे राज्य पर अब 4.75 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। सीएम को बताना चाहिए की 2 साल में उन्होंने राज्य को आर्थिक रूप से कैसे कमजोर किया है।

News Source: आज तक
ये है हड्डी के कैंसर के चेतावनी संकेत, देखे

ये है हड्डी के कैंसर के चेतावनी संकेत, देखे

कैंसर का नाम सुनते ही हर किसी की रूह काप जाती है क्यूंकि ये बहुत जानलेवा होता है। हड्डियों का कैंसर हड्डियों में असामान्य कोशिकाओं के बढ़ने से होता है। अगर आपके अंडर भी ये लक्षण दिखे जैसे हड्डियों में दर्द, बिना वजह हड्डी टूटना, अकड़न, चलने-फिरने में दिक्कत, वजन घटना, थकान, बुखार और ठंडे पसीने तो आप तुरंत इसकी जाँच करवाए हैं।

News Source: न्यूज़ 24
कोहली के रिकॉर्ड पर मंडराया खतरा, अभिषेक के पास सुनहरा मौका

कोहली के रिकॉर्ड पर मंडराया खतरा, अभिषेक के पास सुनहरा मौका

अभिषेक शर्मा भारत के एक धुरंधर बल्लेबाज बन गए है जिन्होंने साल 2025 में खूब रन बनाए है और अपने नाम कई रिकॉर्ड भी बनाए है। कल भारत-अफ्रीका तीसरा T20 मैच है और अभिषेक के पास विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका है। कोहली ने 2016 में 31 टी20 मैचों में 1614 रन बनाए थे, जिसमें उन्होंने 4 शतक व 14 अर्धशतक जड़े। अब अभिषेक शर्मा इस रिकॉर्ड से सिर्फ 87 रन पीछे हैं।

News Source: न्यूज़ 24
कार में क्लैडिंग क्यों होती है जरूरी? जानें

कार में क्लैडिंग क्यों होती है जरूरी? जानें

कार क्लैडिंग, जो अक्सर प्लास्टिक या फाइबरग्लास से बनी होती है, केवल कार का लुक नहीं बढ़ाती, बल्कि सुरक्षा के लिए भी जरूरी है । इसके 5 मुख्य फायदे हैं : यह स्क्रैच और डेंट से बचाव करती है, जंग लगने से रोकती है, कार को दमदार रगेड लुक देती है, स्टाइल बढ़ाती है, और क्षतिग्रस्त होने पर सस्ती व आसानी से बदली जा सकती है ।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
इस हफ्ते होंगे 4 नए IPO लांच, मचेगी शेयर बाजार में हलचल

इस हफ्ते होंगे 4 नए IPO लांच, मचेगी शेयर बाजार में हलचल

दिसम्बर का तीसरा हफ्ता 15 तारीख से शुरू हो रहा है और इस हफ्ते शेयर बाजार में हलचल देखने को मिलेगी। क्योंकि 15 तारीख को चार नए IPO लॉन्च होंगे, जिनकी कीमत करीब 830 करोड़ रुपये होगी। KSH इंटरनेशनल का मेनबोर्ड आईपीओ 16 दिसंबर को खुलेगा। वहीं ICICI प्रूडेंशियल AMC, कोरोना रेमेडीज और अन्य कंपनियों की लिस्टिंग का निवेशकों को इंतजार है। कई आईपीओ का GMP मजबूत लिस्टिंग के संकेत दे रहा है।

News Source: एबीपी न्यूज़
गोवा अग्निकांड में 4 आरोपियों की हिरासत 5 दिन बढ़ाई

गोवा अग्निकांड में 4 आरोपियों की हिरासत 5 दिन बढ़ाई

गोवा नाईट क्लब अग्निकांड में 25 लोगो की दर्दनाक मौत हुई जिसमे 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अब कोर्ट ने चार आरोपियों की पुलिस हिरासत की अवधि को पांच दिन के लिए और बढ़ा दिया है। इस हादसे में दिल्ली, गोवा और यूपी के चार होटल-बार मैनेजरों की हिरासत अवधि बढ़ा दी गई है।

News Source: जागरण
सड़क हादसे में गौवंश की मौके पर ही मौत

सड़क हादसे में गौवंश की मौके पर ही मौत

रायपुर के एक्सप्रेस हाइवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ जहाँ एक तेज रफ़्तार कार के सामने सांड आ गया और दोनों के बीच जोरधार टक्कर हुई। इस हादसे में कार चालक बिलकुल सुरक्षित है लेकिन सांड की मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

News Source: पत्रिका
T20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान हुआ नाराज़

T20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान हुआ नाराज़

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 फ़रवरी से शुरू होने वाला है और इससे पहले पाकिस्तान ने आईसीसी पर नाराजगी जताई है। T20 वर्ल्ड कप 2026 की टिकट बिक्री के पोस्टर में कई देशों के कप्तान दिखाए गए, लेकिन पाकिस्तान कप्तान सलमान आगा की तस्वीर नहीं थी। इसी बात से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड असंतुष्ट हो गया और इसे लेकर आपत्ति दर्ज कर रहा है।

News Source: पत्रिका
सीएम कुर्सी के लिए कांग्रेस विधायक का बड़ा दावा

सीएम कुर्सी के लिए कांग्रेस विधायक का बड़ा दावा

कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायक एच ए इकबाल हुसैन ने दावा किया है कि उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार छह जनवरी को मुख्यमंत्री बनेगे है। उन्होंने कहा कि सिद्दारमैया में सीएम का पद शिवकुमार के लिए खाली कर दना चाहिए। हुसैन लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि शिवकुमार को सीएम बनाया जाए। इस बयान से राज्य की राजनीति गरमा गई है। इस बीच शिवकुमार ने 30 विधायकों संग डिनर किया।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष