अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हैदराबाद में मुलाकात की। मेसी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के साथ एक प्रदर्शनी फुटबॉल मैच में शामिल हुए थे। इवेंट के दौरान, मेसी ने राहुल गांधी को अर्जेंटीना की टीम की अपनी नंबर-10 जर्सी भेंट की। यह मुलाकात मेसी के GOAT टूर ऑफ इंडिया के हैदराबाद चरण के दौरान हुई ।
MP में मौसम बदला : ठंड बढ़ी, बारिश अलर्ट
राजधानी भोपाल सहित मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में आज अचानक मौसम ने करवट ली है, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के पश्चिमी और उत्तरी जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है । किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखें ।
खेत में पड़ी मिली युवक की बिना सिर वाली लाश
राजस्थान के खोड़वा गांव में एक सनसनी वारदात सामने आई जिसने सभी गांव वासियो को डरा दिया है। दरअसल गांव में खेत में एक युवक का बिना सिर का शव मिला। जिसके बाद मृतक के भाई ने हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि मौत अवैध विस्फोटक सामग्री के इस्तेमाल से हुई।
स्टार किंशुक वैद्य जल्द बनेगे पापा, फैन्स ने दी बधाईया
‘शाका लाका बूम बूम’ सीरियल के स्टार किंशुक वैद्य और उनकी पत्नी दीक्षा नागपाल जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी फोटो शेयर कर बताया, जिसमें वे बच्चे के जूते पकड़े नजर आए। दीक्षा ने लिखा कि उनकी जिंदगी और भी मीठी हो गई है। नवंबर में शादी करने वाले इस कपल को फैंस और सेलेब्स से खूब बधाइयां मिल रही हैं।
तेजी से झड़ रहे बालो के लिए क्या है, जाने आचार्य बालकृष्ण का सुझाव
बाल झड़ने की समस्या हर किसी को परेशान करती है लेकिन अब आर्चर बालकृष्ण ने इसका रामबाण इलाज बताया है। बाल झड़ने की समस्या से राहत पाने के लिए आचार्य बालकृष्ण दूधी के पौधे का रस लगाने की सलाह देते हैं। इसका रस कनेर के पत्तों के रस के साथ बराबर मात्रा में मिलाकर लगाया जाता है। इसके अलावा हफ्ते में एक बार सरसों के तेल से सिर की मालिश करना चाहिए।
जानें क्यों पाकिस्तान PM को पुतिन ने कराया 40 मिनट इंतजार?
तुर्कमेनिस्तान में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से तय मुलाकात के लिए 40 मिनट तक इंतजार करना पड़ा । रूसी अखबार ‘कोमर्सांत’ के अनुसार, यह देरी तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोआन के साथ पुतिन की बैठक लंबी खिंचने के कारण हुई । इंतजार से थककर शहबाज शरीफ उस हॉल में चले गए जहाँ बैठक चल रही थी, जिससे अंतरराष्ट्रीय मंच पर उन्हें शर्मिंदगी झेलनी पड़ी ।
मेसी से मुलाकात करने पहुंचे राहुल गाँधी
मशहूर फुटबॉलर लियोनल मेसी तीन दिन के लिए इंडिया टूर पर आए है। आज शाम 5.30 बजे मेसी हैदराबाद पहुंचे। यहाँ मेसी से मिलने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ताज फलकनुमा में पहुंचे। मेसी राजीव गांधी स्टेडियम में शाम 7 बजे 7-7 प्लेयर्स के साथ फुटबॉल मैच खेलेंगे।