- हर जिले में एक गर्ल हॉस्टल बनाया जाएगा
- विद्युत वित्त निगम और ग्रामीण विद्युतीकरण निगम के पुनर्गठन का प्रस्ताव
- कॉरपोरेट बॉन्ड्स पर पूर्ण रिटर्न स्वैप शुरू करने का प्रस्ताव
- बड़े शहरों में अधिक मूल्य के म्युनिसिपल बॉन्ड को बढ़ावा देने पर जोर
उर्फी जावेद ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी — कहा मैं नास्तिक, किसी धर्म में नहीं
सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद ने हाल ही में फैल रही अफवाहों पर तेज़ प्रतिक्रिया दी है कि उन्हें “इस्लाम से निकालकर नाम बदलकर गीता भारद्वाज” कर दिया गया है। उर्फी ने इन दावों को बकवास और निराधार बताया और कहा कि वह किसी भी धर्म को नहीं मानतीं, खुद को नास्तिक बताती हैं, इसलिए किसी धर्म से निकाले जाने का कोई सवाल ही नहीं उठता।
Budget 2026 Live : सेमीकंडर के लिए वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत को सेमीकंडर हब बनाने के लिए सरकार काम कर रही है । सेमीकंडक्टर के लिए 40 हजार करोड़ रुपये अलॉट किए गए हैं ।
Budget 2026 LIVE : अब तक बजट में क्या – क्या घोषणा हुई? [ 11:35 बजे ]
- वित्तीय स्थिरता के लिए देश में बैंकिंग को लेकर कमेटी का गठन किया जाएगा
- 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान
- 5 क्षेत्रीय मेडिकल हब का ऐलान
- तीन राज्यों में माइनिंग कॉरिडोर का ऐलान
बारामती प्लेन क्रैश: मलबा इकट्ठा, जले हिस्से जांच के लिए भेजे गए
महाराष्ट्र के बारामती में 28 जनवरी को हुए प्लेन हादसे के बाद जांच एजेंसियों ने क्रैश साइट से क्षतिग्रस्त मलबा और जले हिस्सों को इकट्ठा करना शुरू कर दिया है। विमानन प्राधिकरण और जांच टीम क्रेन से टुकड़े उठाकर मार्क कर पैक कर रही है। यह सबूत फॉरेंसिक और तकनीकी जांच के लिए भेजे जाएंगे ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके।
बजट BREAKING : गांवों के लिए बड़ा एलान
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट में गांवों के लिए बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा-महात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना शुरू करेंगे। वाराणसी और पटना में जहाज मरम्मत की सुविधा होगी। छोटे शहरों में तीर्थ स्थल विकसित किए जाएंगे। 20 नए जलमार्ग बनाने की तैयारी है।
Budget 2026 LIVE : 22 नए जलमार्ग, रेयर अर्थ कॉरिडोर, कैंसर – शुगर की दवाएं होगी सस्ती
बजट स्पीच के दौरान वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि देश में 22 नए जलमार्ग बनाए जाएंगे । साथ ही ऐलान किया है कि देश में कैंसर और शुगर की दवाएं सस्ती होंगी । वंही ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु में रेयर अर्थ कॉरीडोर बनाया जाएगा. इसके अलावा तीन डैडीकेटेड केमिकल पार्क भी बनाए जाएंगे ।
Budget 2026 : MSME और बायोफार्मा के लिए खोला खजाना
MSME विकास के रास्ते में अहम साथी हैं. हम चाहते हैं कि चैंपियन की तरह हम उन्हें बढ़ाएं । हम इसके लिए 10 हजार करोड़ रुपये दे रहे हैं ताकि उद्यमियों को फायदा मिले । साथ ही बायोफार्मा पर हमारा फोकस रहेगा । हम 10 हजार करोड़ रुपये अलॉट कर रहे हैं । तीन संस्थान बनाए जाएंगे । फिलहाल हमारे पास 7 संस्थान हैं, जिन्हें और अपडेट किया जाएगा ।
Budget 2026 : बजट भाषण शुरू
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में वित्त वर्ष 2026-27 का केंद्रीय बजट पेश करना शुरू कर दिया है। यह उनका लगातार 9वां बजट है, जो एक नया रिकॉर्ड है। देखें लाइव
Budget 2026 : बजट भाषण के पहले बाजार में आयी रिकवरी
सुस्त शुरुआत के बाद बाजार में बजट भाषण के पहले रिकवरी आ गई है. सेंसेक्स 230 अंक ऊपर 82,500 के आसपास था. निफ्टी 40 अंक चढ़कर 25,358 पर चल रहा था. बैंक निफ्टी 100 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ 59,716 पर था