📱Download Our App
कौन हैं लियोनेल मेसी के इवेंट का आयोजक सताद्रु दत्ता

कौन हैं लियोनेल मेसी के इवेंट का आयोजक सताद्रु दत्ता

सताद्रु दत्ता ‘ए सताद्रु दत्ता इनिशिएटिव’ नाम की इवेंट मैनेजमेंट फर्म चलाते हैं और वह ‘GOAT’ इंडिया टूर के मुख्य आयोजक थे। वह इससे पहले पेले और डिएगो माराडोना जैसे विश्व प्रसिद्ध फुटबॉलर्स के इवेंट भी भारत में आयोजित कर चुके हैं। उन्हें कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में मेस्सी के कार्यक्रम के दौरान हुए भारी बवाल और कुप्रबंधन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

News Source: हिंदुस्तान
इनके नाम रहा 2025 वायरल Sensation

इनके नाम रहा 2025 वायरल Sensation

साल 2025 में इंटरनेट पर आम चेहरों ने तहलका मचाया। इनमें ‘राजू कलाकार’ (पत्थर बजाकर ताल बनाने वाले), नागपुर के ‘डॉली चायवाला’ (जिन्होंने बिल गेट्स को चाय पिलाई) और ’10 रुपये वाला बिस्कुट’ पूछने वाले शादाब हसन जकाती प्रमुख रहे । इन साधारण लोगों ने बिना किसी बड़े मंच के अपने अनूठे अंदाज से रातोंरात प्रसिद्धि पाई और इंटरनेट सेंसेशन बन गए ।

News Source: एबीपी न्यूज़
कान को कितने दिनों के अंतराल में साफ करना चाहिए?

कान को कितने दिनों के अंतराल में साफ करना चाहिए?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, कान को हफ्ते में एक या दो बार साफ करना पर्याप्त है। कान को साफ करने के लिए गर्म पानी की भाप लेना और हल्के से पोंछना एक अच्छा तरीका है। कान में खुद से तेल या कोई भी ड्रॉप नहीं डालना चाहिए, यह नुकसानदायक हो सकता है। यदि कान में अत्यधिक मेल जमा हो या दर्द हो, तो ईएनटी डॉक्टर से संपर्क करें।

News Source: नवभारत
MP : फंदे पर लटका मिला महिला का शव

MP : फंदे पर लटका मिला महिला का शव

मध्य प्रदेश के शाजापुर ज़िले में एक सनसनीखेज़ मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हत्या और आत्महत्या के एंगल से जाँच शुरू कर दी है । बता दें कि महिला का पति बैंक बैंक में कार्यरत है और उनकी एक तीन से चार साल की बच्ची भी है।

News Source: दैनिक भास्कर
ऐक्टर अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला से की सगाई

ऐक्टर अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला से की सगाई

53 वर्षीय अभिनेता अर्जुन रामपाल ने खुलासा किया है कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से सगाई कर ली है । रिया चक्रवर्ती के चैट शो में उन्होंने बताया कि दोनों अभी शादीशुदा नहीं हैं, लेकिन लंबे समय से लिव-इन रिलेशनशिप में हैं और उनके दो बच्चे हैं। बता दें कि अर्जुन की पहली पत्नी मेहर जेसिया से उनकी दो बेटियां हैं ।

News Source: आज तक
जनाब बहुत ठंडा है मौसम! IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

जनाब बहुत ठंडा है मौसम! IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

उत्तर भारत, विशेषकर दिल्ली-एनसीआर, में घना कोहरा छाने से दृश्यता 50-100 मीटर तक सिमट गई है। IMD ने अगले दो दिनों तक पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान और दिल्ली में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड से बद्रीनाथ धाम के पास ऋषिगंगा नदी पूरी तरह जम गई है, क्योंकि तापमान माइनस में पहुंच गया है।

News Source: आज तक
मीन राशिफल : 14 दिसंबर 2025

मीन राशिफल : 14 दिसंबर 2025

आज आपको वाद-विवाद से बचना होगा, क्योंकि इससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। अचानक धन लाभ के योग हैं। किसी भी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे ध्यान से पढ़ें। परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियाँ निभाएँ। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें । – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन

News Source: @ChoteNews रिसर्च
कुंभ राशिफल : 14 दिसंबर 2025

कुंभ राशिफल : 14 दिसंबर 2025

आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। यात्राएँ आपके लिए लाभदायक रहेंगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। विदेशी संपर्कों से लाभ हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन

News Source: @ChoteNews रिसर्च
मकर राशिफल : 14 दिसंबर 2025

मकर राशिफल : 14 दिसंबर 2025

आज का दिन आपके लिए शुभ है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और आपके वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे । धन लाभ के योग हैं, और लम्बे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है । पारिवारिक सुख मिलेगा । नए संबंध लाभकारी होंगे । – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन

News Source: @ChoteNews रिसर्च
वृश्चिक राशिफल : 14 दिसंबर 2025

वृश्चिक राशिफल : 14 दिसंबर 2025

आज आप पुराने दोस्तों से मिल सकते हैं। किसी बड़ी डील में निवेश करने के लिए अच्छा दिन है। आपको अपने परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन

News Source: @ChoteNews रिसर्च