चाँदी की कीमतों में बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी ने पहली बार ₹2,01,615 प्रति किलोग्राम का नया रिकॉर्ड हाई छुआ । हालांकि, इस रिकॉर्ड को छूने के बाद अचानक कीमतें टूटीं और एक झटके में यह अपने हाई से ₹9,000 प्रति किलो तक सस्ती होकर ₹1,92,615 पर बंद हुई ।
धुरंधर की कास्टिंग में निकला पसीना! मुकेश छाबड़ा ने डेढ़ साल में फाइनल किए किरदार
रणवीर सिंह की धांसू फिल्म ‘धुरंधर’ की कास्टिंग आसान नहीं थी! मुकेश छाबड़ा ने बड़ा राज़ खोलते हुए बताया कि फिल्म के किरदारों को फाइनल करने में उन्हें पूरे डेढ़ साल का लंबा वक्त लग गया। डायरेक्टर आदित्य के साथ मिलकर छाबड़ा ने हर रोल के लिए 50-60 एक्टर्स के ऑडिशन लिए, खासकर ‘रहमान डकैत’ जैसे ज़रूरी रोल्स के लिए, ताकि ऑडियंस को पर्दे पर नए और दमदोर चेहरे दिख सकें।
मुंबई पहुंचे लियोनेल मेसी, ये है आज का शेड्यूल
लियोनेल मेस्सी अपने ‘GOAT’ इंडिया टूर के दूसरे चरण के लिए मुंबई पहुँच चुके हैं।
- 3:30 pm: क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में पैडल कप में हिस्सा लेना
- 4:00 pm: सेलिब्रिटी फुटबॉल मैच
- 4:55- 6:30 pm: MS Dhoni या करिश्मा कपूर के साथ वानखेड़े स्टेडियम में इवेंट, फ़ुटबॉल क्लिनिक और उसके बाद चैरिटी फैशन शो
- इसी दौरान मेसी सचिन तेंदुलकर-विराट कोहली और रोहित शर्मा से मुलाकात करेंगे
सिडनी में गोलीबारी के दौरान हमलावर को युवक ने पीछे से पकड़ा, वीडियो आया सामने
सिडनी के बॉन्डी बीच पर हुई सामूहिक गोलीबारी के दौरान एक साहसी युवक का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि युवक ने अपनी जान की परवाह न करते हुए, अंधाधुंध फायरिंग कर रहे एक हमलावर को पीछे से दबोच लिया और उसकी बंदूक छीन ली। युवक की इस बहादुरी भरे कदम के लिए सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है। देखें वीडियो
UP BJP में बड़ा बदलाव, पीयूष गोयल ने की अध्यक्ष की घोषणा
भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है। यह औपचारिक ऐलान आज लखनऊ में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में किया गया। पंकज चौधरी निर्विरोध चुने गए हैं, क्योंकि नामांकन प्रक्रिया में उनके अलावा किसी ने पर्चा दाखिल नहीं किया था। वह महराजगंज संसदीय क्षेत्र से 7 बार के सांसद हैं।
Video : शादी से 2 घंटे पहले आशिक से मिलने पहुंची दुल्हन, गले लगकर खूब रोई
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक दुल्हन अपनी शादी से ठीक 2 घंटे पहले अपने भाई की मदद से पुराने प्रेमी से आखिरी बार मिलने पहुंची । वीडियो में दुल्हन भावुक होकर प्रेमी के गले लगकर रोती दिखी, जिससे इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है । कुछ यूजर्स ने दुल्हन के इस कदम पर हैरानी जताई है ।
ब्रेकिंग न्यूज़ : समुद्र किनारे त्योहार मना रहे लोगों पर फायरिंग, 10 की मौत
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित मशहूर बॉन्डी बीच पर जश्न मना रहे लोगों पर दो लोगो ने अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी । इस घटना में अब तक 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 7 लोग घायल हो गए । पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है । सुरक्षा हालात को देखते हुए यहूदी बोर्ड ऑफ डेप्युटीज ने यहूदी समुदाय के लोगों से घरों में ही रहने की अपील की है ।
आज की ख़ास खबरें
- वोट चोरी के ख़िलाफ़ रामलीला मैदान में कोंग्रेस बड़ी रैली, राहुल-खड़गे होंगे शामिल
- पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में पुआल में आग लगने से दो मासूमों की जलकर मौत
- WWE से रिटायर हुए सुपरस्टार जॉन सीना, फैन्स को किया सैल्यूट
- U19 : : भारत ने पाकिस्तान को जीत के लिए 241 का टार्गेट
नई पीढ़ी सबसे ज्यादा कनेक्टेड, लेकिन संवाद कमजोर: सोशल मीडिया ने छीनी आमने-सामने बात
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के एक्सपर्ट्स का कहना है कि आज की नई पीढ़ी तकनीक से सबसे ज्यादा जुड़ी है, लेकिन संवाद क्षमता कमजोर होती जा रही है। रिपोर्ट में बताया गया कि बच्चे स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताते हैं, जिससे आंखों में आंखें डालकर बात करने और हाव-भाव समझने की आदत घट रही है। विशेषज्ञों ने माता-पिता को बच्चों से सीधा संवाद बढ़ाने की सलाह दी है।
संतोष वर्मा जिस आदेश से बने IAS, उसी जज को दो दिन में 100 से ज्यादा कॉल की गई
IAS अधिकारी संतोष वर्मा से जुड़े मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिस जज के आदेश से वर्मा IAS बने, उसी जज को दो दिनों में 100 से ज्यादा कॉल किए गए। इस पर न्यायिक हलकों में चिंता जताई गई है। मामले की रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी गई है और जांच की प्रक्रिया जारी है।