विदेश में रहने वाले भारतीयों (OCI) के लिए आधार कार्ड बनवाने को लेकर UIDAI ने नियम साफ कर दिए हैं। यह खबर पक्की है! अब OCI कार्डधारक भी आधार के लिए अप्लाई कर सकते हैं, पर एक पेंच है—उन्हें आवेदन से ठीक पहले पिछले 12 महीनों में कम से कम 182 दिन भारत में रहना जरूरी है। यह आधार सिर्फ 10 साल के लिए वैलिड होगा, इसलिए अप्लाई करने से पहले पूरी शर्तें जान लें।
केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी! 2028 में लागू हुआ तो कर्मचारियों को मिलेंगे कितने पैसे?
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यह आर्टिकल 8वें वेतन आयोग के लागू होने पर सैलरी और एरियर का पूरा गणित समझा रहा है। अगर इसे 2028 में लागू किया गया, तो कर्मचारियों की जेब में कितना पैसा आएगा, इसका पूरा ‘डिटेल एनालिसिस’ दिया गया है। कर्मचारियों को एकसाथ तगड़ा एरियर मिल सकता है, जो उनकी दिवाली बना देगा और जबरदस्त वित्तीय राहत देगा।
मुख्यमंत्री बनना अप्रत्याशित था, पर दो साल में सबको गलत साबित कर दिया!
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने सीएम मोहन यादव के दो साल पूरे होने पर बड़ा बयान दाग दिया है। उन्होंने मोहन यादव को फोन पर बधाई देते हुए कहा कि उनका मुख्यमंत्री बनना भले ही सबके लिए ‘अप्रत्याशित’ था, पर वे बेहद विद्वान और सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं। उमा भारती ने खुलकर तारीफ करते हुए कहा कि इन दो सालों में सीएम ने साबित कर दिया कि मुख्यमंत्री पद के लिए उनका चयन एकदम ‘सटीक’ और सही था।
धर्मशाला में ‘करो या मरो’ का घमासान शुरू! निर्णायक मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
धर्मशाला में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा T20I शुरू हो चुका है, जो सीरीज में 1-1 की बराबरी के बाद निर्णायक मोड़ पर है। कप्तान सूर्यकुमार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। बुमराह और अक्षर पटेल के बाहर होने से टीम में बदलाव हुए। टीम इंडिया को तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने रीजा हेंड्रिक्स को जल्द आउट कर शानदार शुरुआत दिलाई, अब देखना होगा कि भारतीय बॉलर्स अफ्रीकी बल्लेबाजों को रोक पाते हैं या नहीं।
MP BREAKING : चूल्हे की चिंगारी से झोपड़ी में लगी आग, 4 माह का मासूम ज़िंदा जला
मध्य प्रदेश के दमोह जिले के बांसातारखेड़ा गांव (देहात थाना क्षेत्र) में शनिवार रात खेत में बनी एक झोपड़ी में चूल्हे की चिंगारी से अचानक आग लग गई। इसमें 4 माह के मासूम की ज़िंदा जलकर मौत हो गयी। साथ में सो रहा 2 साल का भाई और दोनों को बचाने में पिता भी आग की चपेट में आ गया । घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जाँच शुरू की।
IND vs PAK U19 : टीम की हालत खराब, एक तरफ जा रहा मैच
एशिया कप में भारत U19 और पाकिस्तान U19 के बीच दुबई में मुकाबला जारी है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.1 ओवर में 240 रन बनाए और पाकिस्तान को 241 रन का लक्ष्य दिया । खबर लिखने तक पाकिस्तान ने 36.3 ओवर में 6 विकेट के नुक़सान पर 129 रन बनाएँ है। खेल के रुख़ को देखते हुए लग रहा है की यह मैच एकतरफ़ा भारत के पाले में आ गया है।
दिल्ली पर लश्कर कमांडर की है बुरी नज़र, फिर उगला ज़हर
पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर अब्दुल रऊफ ने एक वीडियो में भारत के खिलाफ ज़हर उगलते हुए दिल्ली को निशाना बनाने की धमकी दी है। उसने लश्कर के सह-संस्थापक अब्दुल रहमान मक्की का हवाला देते हुए कहा कि उनका लक्ष्य भारत की राजधानी पर कब्जा करना है, और रऊफ ‘गजवा-ए-हिंद’ का नारा लगाते हुए दिल्ली को ‘दुल्हन’ बनाने की बात दोहराई।
कौन है नितिन नबीन जो बने है भाजपा के नए कार्यकारी अध्यक्ष?
नितिन नबीन बिहार की राजनीति में एक जाना-पहचाना नाम हैं । वे वर्तमान में बिहार सरकार में सड़क निर्माण मंत्री हैं । उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी और ओडिशा का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है । वे चार बार से बांकीपुर से विधायक हैं । अब BJP ने बड़ा संगठनात्मक फैसला लेते हुए नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है ।
ब्रेकिंग न्यूज़ : नितिन नबीन बने बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है । बीजेपी ने उनके संगठनात्मक अनुभव, जमीनी पकड़ और प्रशासनिक क्षमताओं को देखते हुए लिया गया है । इस नियुक्ति को राष्ट्रीय राजनीति में बीजेपी की रणनीतिक मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है ।
‘मोदीजी का कॉन्फिडेंस खत्म, शाह के हाथ कांपते हैं’
कांग्रेस ने ‘वोट चोरी’ और लोकतंत्र को बचाने के लिए दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ महारैली का आयोजन किया। राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए BJP पर हमला बोला और कहा कि ‘मोदीजी का कॉन्फिडेंस खत्म’ हो गया है और अमित शाह के हाथ कांपते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संविधान और देश को बचाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया ।