📱Download Our App
बाप रे! Stock Market में मचा कोहराम, खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम

बाप रे! Stock Market में मचा कोहराम, खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन एशियाई शेयर बाजारों, जैसे जापान का निक्केई, हांगकांग का हैंग सेंग और साउथ कोरिया का कोस्पी, में तेज गिरावट का माहौल रहा। इस वैश्विक कोहराम का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखा । सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स तेज गिरावट के साथ रेड जोन में खुले। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 390 अंक और निफ्टी 145 अंक टूटकर कारोबार कर रहे थे ।

News Source: आज तक
पाकिस्तानी है सिडनी में 15 लोगों को गोली मारने वाले बाप-बेटे : रिपोर्ट्स

पाकिस्तानी है सिडनी में 15 लोगों को गोली मारने वाले बाप-बेटे : रिपोर्ट्स

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बोंडी बीच पर यहूदी त्योहार की तैयारी के दौरान हुए आतंकी हमले में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई । पुलिस की शुरुआती जांच और स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, गोलीबारी करने वाले दोनो बंदूकधारी पाकिस्तानी नागरिक थे, जिनकी पहचान पिता साजिद अकरम (50) और पुत्र नवीद अकरम (24) के रूप में हुई है । पुलिस ने पिता साजिद को मार गिराया, जबकि बेटा नवीद घायल हो गया और अस्पताल में है ।

News Source: जागरण
ब्रेकिंग न्यूज़ : मोरटक्का पुल पर बड़ा हादसा,  हाईवा की टक्कर से नर्मदा में गिरी कार

ब्रेकिंग न्यूज़ : मोरटक्का पुल पर बड़ा हादसा, हाईवा की टक्कर से नर्मदा में गिरी कार

खंडवा-इंदौर रोड स्थित मोरटक्का पुल पर रविवार देर रात 1 बजे बड़ा हादसा हो गया । हादसे में राखड़ लोड हाईवा ने दो कारों को टक्कर मारी, जिसके कारण एक कार मोरटक्का पुल से नीचे नर्मदा नदी में जा गिरी । और हायवा का अगला हिस्सा पुल से लटक गया । वहां मौजूद मछुआरों ने कार ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला। ग़नीमत रही कि कोई हताहत नही हुई।

News Source: दैनिक भास्कर
सोने का आज का भाव ( मध्य प्रदेश ) : 15 दिसंबर 2025 [ सुबह 8:42 बजे ]

सोने का आज का भाव ( मध्य प्रदेश ) : 15 दिसंबर 2025 [ सुबह 8:42 बजे ]

शहर का नाम 24K/10g 22K/10g 18K/10g
इंदौर ₹133,720 ₹122,577 ₹100,290
ग्वालियर ₹139,685 ₹128,687 ₹105,290
भोपाल ₹133,960 ₹122,790 ₹100,470
इटारसी, रीवा, सतना, रतलाम, जबलपुर ₹134,010 ₹122,753 ₹100,508

नोट – इन क़ीमत में GST और मेकिंग चार्ज सम्मिलित नही है। सोर्स – Bullions.co.in

News Source: @ChoteNews रिसर्च
चाँदी का आज का भाव : 15 दिसंबर 2025 [ सुबह 8:35 बजे ]

चाँदी का आज का भाव : 15 दिसंबर 2025 [ सुबह 8:35 बजे ]

चाँदी की शुद्धता कीमत (₹/kg)
999 (99.9%) ₹1,97,900
990 (99.0%) ₹1,95,921
925 (92.5%) ₹1,83,308

नोट – इन क़ीमतों में GST और मेकिंग चार्ज सम्मिलित नही है ।
सोर्स – goodreturns.in

News Source: @ChoteNews रिसर्च
हार्दिक पांड्या ने रचा इतिहास: 100 T20 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे किए

हार्दिक पांड्या ने रचा इतिहास: 100 T20 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे किए

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपने क्रिकेट करियर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने अपने 100 T20 अंतर्राष्ट्रीय मैच पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर, उन्हें ख़ास तौर पर सम्मानित भी किया गया। हार्दिक ने इस दौरान अपनी टीम के साथियों और प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
IPL नीलामी से पहले बड़ी हलचल: 359 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, फ्रेंचाइजी ने कसी कमर

IPL नीलामी से पहले बड़ी हलचल: 359 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, फ्रेंचाइजी ने कसी कमर

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की मिनी नीलामी के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। कुल 359 क्रिकेटरों पर बोली लगने वाली है, जिसमें से 222 भारतीय और 137 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। सभी 10 फ्रेंचाइजी अपनी रणनीतियों को अंतिम रूप दे रही हैं ताकि वे अपनी टीमों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए सही खिलाड़ियों को खरीद सकें।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
पुरुषों में बढ़ा बांझपन का खतरा, वजह है काम की टेंशन और भागदौड़ वाली ज़िंदगी

पुरुषों में बढ़ा बांझपन का खतरा, वजह है काम की टेंशन और भागदौड़ वाली ज़िंदगी

एक नई रिसर्च में सामने आया है कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और काम के जबरदस्त तनाव ने पुरुषों में बांझपन (इनफर्टिलिटी) का खतरा बढ़ा दिया है। खराब लाइफस्टाइल, धूम्रपान और शराब का सेवन भी इस समस्या को बढ़ा रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि पुरुषों को तुरंत अपनी डाइट और सोने के पैटर्न को ठीक करना चाहिए।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
40 की उम्र के बाद महिलाएं हो जाएं सावधान, हो सकती है ये बीमारियां

40 की उम्र के बाद महिलाएं हो जाएं सावधान, हो सकती है ये बीमारियां

डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि 40 की उम्र पार करने के बाद महिलाओं को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान उन्हें मासिक धर्म में अनियमितता, उच्च रक्तचाप (हाई बीपी), मोटापा और ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। नियमित चेकअप, सही खान-पान और एक्सरसाइज इन खतरों को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
BREAKING News : पिता ने 5 बच्चों संग लगाई फांसी, 4 की मौत

BREAKING News : पिता ने 5 बच्चों संग लगाई फांसी, 4 की मौत

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के नवलपुर मिश्रौलिया गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अमरनाथ राम (40) नामक एक पिता ने अपनी तीन नाबालिग बेटियों (राधा, राधिका, शिवानी) के साथ फांसी लगाकर जान दे दी, जिससे सभी की मौत हो गई। हालांकि, उनके दो मासूम बेटे (शिवम और चंदन) बाल-बाल बच गए। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के पीछे के कारणों की जांच कर रही है।

News Source: प्रभात खबर