📱Download Our App
मेसी के इवेंट में अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ की हुई किरकिरी, वीडियो वायरल

मेसी के इवेंट में अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ की हुई किरकिरी, वीडियो वायरल

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में लियोनेल मेसी के इवेंट के दौरान बॉलीवुड ऐक्टर अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को दर्शकों की जोरदार हूटिंग का सामना करना पड़ा । भीड़ मेसी के लिए आई थी और उन्होंने मंच पर दोनों एक्टर्स का स्वागत नहीं किया । सम्मान समारोह के दौरान हुई इस हूटिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

News Source: X ( ट्वीटर )
दर्द से कराहती महिला एम्प्लॉयी को नहीं मिली पीरियड लीव, बॉस ने लगाई फटकार

दर्द से कराहती महिला एम्प्लॉयी को नहीं मिली पीरियड लीव, बॉस ने लगाई फटकार

मुंबई की एक मानसिक स्वास्थ्य NGO में भयानक किस्सा सामने आया है। यहां असहनीय पीरियड दर्द से जूझ रही महिला कर्मचारी ने जब रविवार की ड्यूटी से छुट्टी मांगी तो NGO प्रमुख ने छुट्टी देने के बजाय उसे जमकर फटकार लगाई। महिला ने आरोप लगाया कि बॉस ने तबीयत पूछने की जगह कहा कि बार-बार वर्कशॉप कैंसिल न करें, इससे NGO की इमेज खराब होती है।

News Source: आज तक
मोटक्का ब्रिज पर बड़ा हादसा, कार ब्रिज से नीचे गिरी

मोटक्का ब्रिज पर बड़ा हादसा, कार ब्रिज से नीचे गिरी

एमपी के खंडवा-इंदौर हाइवे पर मोटक्का ब्रिज पर हाईवा की टक्कर से एक कार ब्रिज से निचे गिर गई। नाव वाले और मछुआरों ने उस कार का रेस्क्यू कर के कार ड्राइवर को बचा लिया। पीछे से दूसरी कार भी उसी हाईवा ब्रिज से टकरा गई जिसमे तीन लोग घायल हो गए। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

News Source: नईदुनिया
BREAKING : ‘पापा बाथरूम करके आए, फिर.., बेटे ने बताया सामूहिक सुसाइड का मंजर

BREAKING : ‘पापा बाथरूम करके आए, फिर.., बेटे ने बताया सामूहिक सुसाइड का मंजर

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक पिता ने अपने पाँच बच्चों के साथ फाँसी लगा कर आत्महत्या कर ली । इस घटना में 4 की मौत हो गयी जबकि दो भाई शिवम (6) और चंदन (5) बच गए । अब शिवम ने बताया कि पिता ने एक-एक करके सभी को फंदे से लटकाया था । हम दोनो भाइयों की जान इसलिए बच गई, क्योंकि फंदा लगने पर हमारे पैर नीचे रखी पेटी से टकरा गए थे ।

News Source: एनडीटीवी
लिक रिपोर्ट्स में OnePlus 15R की कीमत का हुआ खुलासा

लिक रिपोर्ट्स में OnePlus 15R की कीमत का हुआ खुलासा

वनप्लस का मार्केट में दिन पे दिन भारतीय बाजार में कमजोर होते जा रहा है, लेकिन ये कंपनी अपना कमबैक करना जानती है। वनप्लस अपना OnePlus 15R स्मार्टफोन 17 दिसम्बर को लांच करने जा रही है जिसकी कीमत की रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट की ये स्मार्टफोन 47,000 रुपये की बेस वेरिएंट के साथ लांच हो सकता है। हालाँकि अभी कंपनी ने इसके ओरिजनल प्राइस कन्फर्म नहीं किए है।

News Source: आज तक
प्राइवेट स्कूल में बच्चों से कलमा पढ़वाने का वीडियो वायरल

प्राइवेट स्कूल में बच्चों से कलमा पढ़वाने का वीडियो वायरल

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के एक निजी स्कूल में सुबह की प्रार्थना के दौरान छात्रों को कलमा पढ़ाए जाने का वीडियो वायरल होने पर हिंदू संगठनों ने हंगामा किया। स्कूल ने माना कि वे एक साल से कलमा पढ़ा रहे थे, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद इसे बंद कर दिया गया है। शिक्षा विभाग ने स्कूल को नोटिस जारी कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
क्रिसमस और नए साल 2026 पर बंपर कमाई का मौका! ये हैं सबसे धांसू बिजनेस आइडिया

क्रिसमस और नए साल 2026 पर बंपर कमाई का मौका! ये हैं सबसे धांसू बिजनेस आइडिया

देशभर के कारोबारियों के लिए क्रिसमस और नए साल 2026 का जश्न बंपर मुनाफे का मौका लेकर आया है। कम निवेश में तगड़ी कमाई चाहते हैं तो गिफ्ट हैंपर्स, डेकोरेशन, पार्टी इवेंट्स या मौसमी खान-पान जैसे धंधों में तुरंत हाथ आजमाएं। जिससे आपकी तिजोरी भर सकती है। बस सही प्लानिंग करिए और इस सीजन में छप्पर फाड़ कमाई कीजिए!

News Source: इंडिया टुडे
पैसा आने के बाद बदले कपिल शर्मा की मा के तेवर? कॉमेडियन ने मारा ताना- अब ये…

पैसा आने के बाद बदले कपिल शर्मा की मा के तेवर? कॉमेडियन ने मारा ताना- अब ये…

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा अपनी माँ के साथ ‘लाफ्टर शेफ’ में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुँचे। कपिल ने मज़ाक में माँ को ताना मारा कि पैसा कमाने के बाद उन्होंने खाना बनाना छोड़ दिया है। जब कृष्णा ने कपिल की माँ से काम करवाने की कोशिश की, तो कपिल ने मजाकिया अंदाज़ में कहा की ‘मेरी बेचारी मां से काम करवा रहे हो’। इस पर कृष्णा ने चुटकी लेते हुए कहा, “वेलकम टू कलर्स”।

News Source: आज तक
एक्स्पर्ट – अगर 2028 में लागू हुआ 8वां वेतन आयोग, तो कितना मिलेगा एरियर?

एक्स्पर्ट – अगर 2028 में लागू हुआ 8वां वेतन आयोग, तो कितना मिलेगा एरियर?

एक्स्पर्ट के अनुसार भले ही 8वां वेतन आयोग 2028 तक लागू हो, पर कर्मचारियों को एरियर 1 जनवरी 2026 से ही मिलेगा । वेतन आयोग में इस देरी के कारण कर्मचारियों को लगभग 2 साल का एरियर मिल सकता है । अनुमान है कि यह राशि निचले स्तर के कर्मचारियों के लिए ₹2.8 लाख से ₹3 लाख तक हो सकती है । बता दें कि 7वें वेतन आयोग में भी कर्मचारियों को अच्छी-खासी एकमुश्त रकम मिली थी ।

News Source: मनीकंट्रोल
सप्ताह के पहले दिन सोना टूटा, चांदी भी फिसली, इतनी है कीमत

सप्ताह के पहले दिन सोना टूटा, चांदी भी फिसली, इतनी है कीमत

15 दिसंबर 2025, सोमवार को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोने और चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई। हाल के रिकॉर्ड स्तरों पर पहुंचने के बाद, सोना-चाँदी गिरकर कारोबार कर रहे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, आज 24 कैरेट सोने का भाव लगभग ₹1,34,060 प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत लगभग ₹1,97,900 प्रति किलोग्राम है ।

News Source: मनीकंट्रोल