अगर आप भी आईटीआर फाइल करते है तो ध्यान दे, वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर है। रिटर्न भरते समय कोई गलती न करे, वरना आपका रिफंड रुक सकता है और जुर्माना भी लग सकता है। जिन्होंने अभी तक अपना ITR फाइल नहीं किया है उन्हें विभाग द्वारा मैसेज और ईमेल से जानकारी दी जा रही है।
महिलाओं के लिए धांसू सरकारी स्कीम, हर महीने ₹7000 की कमाई पक्की!
LIC ने महिलाओं के लिए एक कमाल की सरकारी स्कीम ‘बीमा सखी योजना’ लॉन्च की है। इस सुपरहिट योजना के तहत 10वीं पास महिलाएं बिना निवेश किए LIC एजेंट की ट्रेनिंग ले सकती हैं। शुरुआती सालों में उन्हें ₹7,000 तक की निश्चित मासिक आय मिलेगी, साथ ही कमीशन भी। यह स्कीम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का एक पक्का जरिया है।
BREAKING : 15-17 दिसम्बर इन राज्यों को भारी बारिश का अलर्ट
मौसम में एक बार फिर बदलाव होते दिखा है जिसको देख मौसम विभाग ने कई राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है की कई राज्यों में 15 से 17 दिसंबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और राजस्थान को भारी चेतवानी दी है।
ऑनलाइन ठगी! 5 ग्राम सोने का सिक्का मंगाया, पैकेट खोला तो निकला 1 रुपये का सिक्का
ऑनलाइन शॉपिंग में ग्राहक के साथ बड़ी धोखाधड़ी हुई! शख्स ने स्विगी इंस्टामार्ट से 5 ग्राम सोने का सिक्का ऑर्डर किया था, लेकिन डिलीवरी पर पार्सल खोला तो अंदर महज़ 1 रुपये का सिक्का मिला। ग्राहक ने तुरंत इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो वायरल हो गया।
सिडनी अटैक के बाद हमलावरों की माँ का बयान आया सामने
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में पाकिस्तान के आतंकियों ने गोलीबारी कर दी है जिसमे 16 लोगो की मौत हुई और 45 लोग घायल हुए है। यह घटना सिडनी में रविवार को यहूदी पर्व हनुक्का के दौरान हुई है। इस अटैक के बाद माँ का बयान सामने आया, जिसमे 50 वर्षीय साजिद अकरम, और 24 वर्षीय बेटे नवीद अकरम पहचान बताई गई है। हमले में पिता की मौत हो गई और बीटा पुलिस की हिरासत में है।
Jio के करोड़ों यूजर्स को न्यू ईयर गिफ्ट: तीन नए प्रीपेड प्लान लॉन्च
नए साल 2026 से पहले Jio ने ग्राहकों को तगड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने ‘Happy New Year 2026’ नाम से तीन धांसू प्रीपेड प्लान्स पेश किए हैं। इनमें सबसे खास एनुअल प्लान ₹3,599 का है, जिसमें 365 दिन की वैलिडिटी, डेली 2.5GB डेटा और सबसे बड़ा फायदा 18 महीने का Google Gemini Pro AI सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त मिल रहा है।
चांदी के दाम में 3000 रुपये का उछाल
सप्ताह के पहले दिन सोमवार भी चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिली है। आज के दिन मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर खुलने के साथ ही चांदी 3000 रुपये के आस-पास उछल गई। बाजार खुलते ही आज का रेट 1,95,825 रुपये हो गया है, जो की शुक्रवार को 1,92,851 रुपये था। जिसका मतलब है कि चांदी कारोबारी हफ्ते के पहले दिन ही और महंगी हो गयी है।
Tax Saving FD Vs ELSS: टैक्स बचाने के लिए एकमुश्त पैसा कहां लगाएं?
अगर आप टैक्स बचाने के लिए एकमुश्त पैसा लगाना चाहते हैं तो Tax Saving FD और ELSS में मुकाबला तगड़ा है। FD एकदम सेफ है, फिक्स 6-7.5% रिटर्न देगा, लेकिन 5 साल के लिए लॉक हो जाएगा। वहीं, ELSS बाजार से जुड़ा है, रिस्क है पर ये 3 साल में ही 10-15% तक का मोटा मुनाफा दिला सकता है।
भारत की ऐतिहासिक जीत, गंभीर की चालाकी अफ्रीका पर भारी
भारत-अफ्रीका के बीच खेले गए धर्मशाला में तीसरे T20 मैच में एक ऐतिहासिक जीत मिली। टीम इंडिया ने अपनी शानदार गेंदबाजी से अफ्रीका को 110 रन पर समेट दिया। भारत ने इस स्कोर को 15.5 ओवर में 7 विकेट से जीत लिया और सीरीज में 2-1 से बढ़त करी। कोच गौतम गंभीर की रणनीति से कुलदीप को आखिरी ओवर मिला और भारत को जीत हासिल हुई।
BREAKING : जमीन विवाद में 13 वर्षीय बच्ची की हत्या
पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर के इस्लामपुर में 13 वर्षीय कौसेरा खातून की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने बच्ची के पिता को निशाना बनाया थे लेकिन उसके न मिलने पर बच्ची को घर में देख उसे गोली मार दी। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कलीमुद्दीन और फराजुद्दीन नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।