मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग की हत्या की जाँच लगातार चल रही थी इसी बीच SIT ने गुवाहाटी की अदालत में चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए आरोप पत्र दाखिल किया। बताया गया है की इस आरोप में उनके सचिव, बैंड सदस्य और महोत्सव आयोजक शामिल हैं। सभी आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या और विश्वासघात का आरोप लगाया गया है। अभी तक कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
दमदार SUV सेगमेंट में तहलका! Tata Sierra के टॉप मॉडल की कीमत का हुआ खुलासा
Tata Motors ने आखिरकार अपनी मोस्ट अवेटेड 5-सीटर SUV ‘Sierra’ को मार्केट में उतार दिया है। कंपनी ने अब इस धांसू कार के सभी मॉडलों की कीमतों का ऐलान कर दिया है। टाटा सिएरा की एक्स-शोरूम कीमत ₹11.49 लाख से शुरू होकर टॉप मॉडल के लिए ₹21.29 लाख तक जाती है। डीजल और पेट्रोल दोनों इंजनों में आई यह एसयूवी कई वेरिएंट्स में उपलब्ध है।
खाली पेट न करे इन फलों का सेवन
हम सभी जानते है कि फल सेहत के लिए अच्छे होते है, लेकिन खाली पेट फल नुकसान भी करते है। ऐसे में सुबह खली पेट खट्टे फल, सेब, केला, अनानस और कच्चा आम नहीं खाना चाहिए। इनको खाने से पेट में जलन, गैस, बदहजमी, पेट दर्द हो सकता है या ब्लड शुगर बढ़ सकता है। अगर आपको खाना ही है तो इन फलों को नाश्ते के बाद खाने के साथ खाएं।
सोहेल खान का बिना हेलमेट बाइक चलाना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने पर मांगी माफी
बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान का बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है। वीडियो वायरल होते ही उनकी खूब आलोचना हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत माफी मांगनी पड़ी। सोहेल ने कहा कि उन्हें क्लॉस्ट्रोफ़ोबिया है, इसलिए वो कभी-कभी हेलमेट नहीं पहनते, पर ये कोई बहाना नहीं है। उन्होंने माफी मांगते हुए वादा किया कि अब से वो हमेशा सभी नियमों का पालन करेंगे।
लियोनेल मेस्सी पहुचेगे 12 बजे दिल्ली, मोदी से होगी मुलाकात
लियोनेल मेस्सी का आज भारत का अंतिम दौर है और वो आज दिल्ली आएगे। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में उनका प्रोग्राम है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है की मेसी आज पीएम मोदी से भी मुलाकात करेंगे। मेसी दोपहर 12 बजे दिल्ली पहुंच जाएगे। इस कार्यक्रम के लिए कुछ नियम भी रखे है जिसका दर्शोकों को पालन करना जरुरी है।
कहां देखें IPL 2026 Auction लाइव स्ट्रीमिंग?
आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन कल संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में होने वाला है। जो की भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से लाइव हो जाएगा। TV पर लाइव स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते है, साथ ही जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर भी देख सकते है। इस ऑक्शन में IPL की सभी 10 फ्रेंचाइजी हिस्सा लेंगी।
हीरो ने की बच्चो के लिए सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक लांच
हीरो मोटोकॉर्प कंपनी के Vida ब्रांड ने अपनी शानदार इलेक्ट्रिक बाइक DIRT.E K3 को लांच कर दिया है और यह बाइक 4 से 10 साल के बच्चो के लिए लांच की गई है। इस बाइक में आपको शानदार तकनिकी के फीचर्स और 360Wh की बैटरी दी गई है। इसमें 500W पीक इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। इस बाइक में तीन राइडिंग मोड दिए गए। इसकी कीमत 69,990 रुपये रखी गई है।
67 कांच के टुकड़े चेहरे में धंसे थे! भयानक एक्सीडेंट ने बदल दी महिमा चौधरी की जिंदगी
बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने अजय देवगन और काजोल की फिल्म ‘दिल क्या करे’ की शूटिंग के दौरान हुए भयानक एक्सीडेंट का दर्दनाक खुलासा किया है। एक दूध के ट्रक से टक्कर के बाद उनकी कार के शीशे टूटकर चेहरे में धंस गए थे। डॉक्टरों ने माइक्रोस्कोप की मदद से उनके चेहरे से 67 कांच के महीन टुकड़े निकाले थे।
घने कोहरे के चलते भीषण सड़क हादसा
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में नेशनल हाईवे 9 पर घने कोहरे की वजह से आधा दर्जन से ज्यादा गाड़िया आप में टकरा गयी। जिसमे करीब 10 लोग घायल हो गए। हादसे की सुचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। इससे पहले भी घने कोहरे की वजह से तीन लोगो की मौत हो चुकी है और 40 से अधिक लोग घायल हो चुके है।
महिमा चौधरी के इस इंटरव्यू ने सभी फैन्स को चौकाया
मशहूर एक्टर्स महिमा चौधरी जिन्होंने 1990 में फिल्म ‘परदेस’ में डेब्यू किया। उन्होंने काफी सुपरहिट फिल्मो में काम किया है। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया की अजय देवगन की फिल्म ‘दिल क्या करे’ के दौरान उनका एक्सीडेंट हुआ था। इस एक्सीडेंट के दौरान उनके चेहरे पर 67 कांच के टुकड़े घुस जिन्हे सर्जरी के दौरान निकले गए। इस हादसे के बाद वो लंबे समय तक फिल्मों से दूर रहीं।