📱Download Our App
नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा: ट्रक और कंटेनर में भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक!

नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा: ट्रक और कंटेनर में भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक!

इंदौर के मानपुर में नेशनल हाईवे पर रात दो भारी वाहन – एक ट्रक और एक कंटेनर – अचानक धू-धू कर जल उठे। यह हादसा इतना भयानक था कि दोनों गाड़ियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं। गनीमत रही कि इस आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई। दोनों वाहनों में रखा लाखों का माल भी जल गया।

News Source: दैनिक भास्कर
बस-कंटेनर की आमने-सामने भिंडत में 14 यात्री घायल

बस-कंटेनर की आमने-सामने भिंडत में 14 यात्री घायल

देहरादून-नैनीताल हाईवे पर कोतवाली नदी के पास एक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में बस और कंटेनर की जोरधार टक्कर हुई जिसमे 14 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए है। सभी घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया है और पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है की यह हादसा पुल पर निर्माण कार्य के कारण एक ही साइड से वाहनों का आवागमन हो रहा था, जिससे यह हादसा हुआ।

News Source: जागरण
दो साल की बच्ची के अपहरण पर राष्ट्रपति मुर्मू का सख्त फैसला

दो साल की बच्ची के अपहरण पर राष्ट्रपति मुर्मू का सख्त फैसला

आए दिन देश में बलात्कार के केस आते रहते है और अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र में दो साल की बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के दोषी रवि अशोक घुमारे की दया याचिका खारिज कर दी है। सुप्रीम कोर्ट पहले ही उसकी मौत की सजा को बरकरार रख चुका है। यह राष्ट्रपति बनने के बाद मुर्मू द्वारा खारिज की गई तीसरी दया याचिका है।

News Source: टाइम्स ऑफ़ इंडिया
SIP की पावर : 4000 रुपये का निवेश मिलेगा 19,03,726 रुपये का रिटर्न

SIP की पावर : 4000 रुपये का निवेश मिलेगा 19,03,726 रुपये का रिटर्न

आज के टाइम में SIP करना फायदेमंद है। क्यूंकि यहाँ आप हर महीने छोटी रकम को निवेश कर के मोटा फण्ड इक्कठा कर सकते है। अगर आप हर महीने 4000 रुपये की SIP शुरू करते है और इसे आप 15 साल के लिए जारी रखते है तो आपको 7,20,000 रुपये का निवेश करना होगा। आपके निवेश पर 12% का रिटर्न मिलता है तो आपको 15 साल में 11,83,726 रुपये का ब्याज और 19,03,726 रुपये का रिटर्न मिलेगा।

News Source: जी न्यूज़
चलती क्लास में छात्र पर चाकू से हमला

चलती क्लास में छात्र पर चाकू से हमला

पुणे के खेड़ इलाके में सोमवार सुबह एक प्राइवेट क्लास के अंदर छात्र ने अपने ही क्लासमेट बच्चे का चाकू से गला काट दिया। गला काटने के बाद बच्चा क्लास फरार हो गया और दूसरे बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पुलिस को शक है कि यह मामला बच्चों के गैंगवार का है, फ़िलहाल पुलिस मामले की पूरी तरह से जांच कर रही है।

News Source: एबीपी न्यूज़
सोना खरीदने वाले लोगो को लगा झटका, आई 1050 रुपये की तेजी

सोना खरीदने वाले लोगो को लगा झटका, आई 1050 रुपये की तेजी

आए दिन घरेलु बाजार में सोने की कीमत में तेजी देखने को मिलती है और आज 15 दिसम्बर को भी यह सिलसिला जारी है। MCX पर फरवरी 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड करीब 1050 रुपये की बढ़त के साथ ट्रेड करता दिखा। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत सभी बड़े शहरों में सोने के दाम बढ़े हैं। सोना खरीदने से पहले ताजा रेट जरूर जांचें।

News Source: एबीपी न्यूज़
सरप्राइज गिफ्ट के बहाने ननद पर 50 वार

सरप्राइज गिफ्ट के बहाने ननद पर 50 वार

आगरा के ट्रांस यमुना इलाके में भाभी ने ननद को सरप्राइज गिफ्ट के बहाने सर पर चाकू से हमला कर दिया। तवा और चिमटे से सर और चेहरे पर 50 से ज्यादा वार किए। ननद ने किसी तरह अपनी जान बचाई और भाग निकली, फ़िलहाल उसकी हालत गंभीर है। इस घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर भाभी को हिरासत में ले लिया है।

News Source: आज तक
लाडली बहना योजना: जल्द मिलेगी 1500 रुपये की किस्त

लाडली बहना योजना: जल्द मिलेगी 1500 रुपये की किस्त

मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना के तहत अब ₹1500 की सम्मान राशि मिलती है, लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपकी अगली किस्त न अटके, तो तीन काम फौरन कर लें। सबसे जरूरी है समग्र पोर्टल (samagra.gov.in) पर अपनी eKYC पूरी करना, साथ ही बैंक खाते को आधार से लिंक करवाना और अंतिम सूची में अपना नाम चेक करना।

News Source: नवभारत
IPL ऑक्शन में ये खिलाड़ी बनेगा तूफानी रिप्लेसमेंट

IPL ऑक्शन में ये खिलाड़ी बनेगा तूफानी रिप्लेसमेंट

IPL 2026 का मिनी ऑक्शन कल शुरू होने जा रहा है जिसमे कुल 359 खिलाड़ियों पर बोली लगने वाली है। इस ऑक्शन में KKR मेनेजमेंट भारी पर्स के साथ उतरेगी। पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान का मानना है कि ऑक्शन में KKR कैमरून ग्रीन पर बड़ी बोली लगा सकती है। आंद्रे रसेल के रिटायरमेंट के बाद ग्रीन को टीम के लिए मजबूत ऑलराउंडर विकल्प माना जा रहा है।

News Source: एनडीटीवी
DDA ने सरकारी कर्मचारियों को दी खुशखबरी

DDA ने सरकारी कर्मचारियों को दी खुशखबरी

दिल्ली में दिल्ली विकास प्राधिकरण ( DDA ) ने सरकारी कर्मचारियों के लिए एक खास कर्मयोगी आवास योजना शुरू की है। यह योजना 19 दिसम्बर से जारी होगी और इसके रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो जाएगे। योजना के तहत बुकिंग प्रक्रिया 14 जनवरी 2026 से शुरू होकर 31 मार्च 2026 तक जारी रहेगी। कर्मचारियों के लिए 1169 नए प्लाट्स जिस पर 25% की छूट दी जाएगी।

News Source: लल्लूराम