📱Download Our App
असम–तमिलनाडु चुनावों के लिए प्रभारी तय

असम–तमिलनाडु चुनावों के लिए प्रभारी तय

भारतीय जनता पार्टी ने तमिलनाडु और असम विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव प्रभारियों के नामों का ऐलान कर दिया है। जिसमे की तमिलनाडु में चुनाव की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को सौंपी गयी है, साथ ही अर्जुन राम मेघवाल और मुरलीधर मोहोल सह-प्रभारी होंगे। असम चुनाव के लिए पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजयंत पांडा को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। उनके साथ सुनील शर्मा और दर्शना जारडोश सह-प्रभारी रहेंगी।

News Source: इंडिया टीवी
एडिलेड टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11 में बदलाव

एडिलेड टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11 में बदलाव

ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट एडिलेड में 17 दिसम्बर को होने वाला है। इस टेस्ट में इंग्लैंड ने अपनी गेंदबाजी में कुछ बदलाव किए है। इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 में जोश टंग को शामिल किया है और गस एटकिंसन को बाहर किया गया है। हैरानी की बात यह रही कि स्पिन-फ्रेंडली पिच के बावजूद शोएब बशीर को मौका नहीं मिला।

News Source: पत्रिका
कूटनीति की गर्माहट! पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना

कूटनीति की गर्माहट! पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 18 दिसंबर तक जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान के चार दिवसीय दौरे पर रवाना हो गए हैं। इस यात्रा का मुख्य मकसद पश्चिम एशिया और अफ्रीका में भारत की रणनीतिक साझेदारी को नया आयाम देना है। इस दौरान व्यापार, निवेश, रक्षा और ऊर्जा सहयोग पर खास बातचीत होगी। इथियोपिया की उनकी यह पहली यात्रा है!

News Source: मनीकंट्रोल
भीषण सड़क हादसा : एक की मौत, दो गंभीर घायल

भीषण सड़क हादसा : एक की मौत, दो गंभीर घायल

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में ग्राम कोरगला के रहने वाले कपिराज पटेल (30) की कार हादसे में मौत हो गयी और दो अन्य साथी घायल हो गए। हादसे से पहले ही कपिराज ने घर फ़ोन कर कहा था खाना तैयार रखना, साथ में खाना खाएंगे। इसी बीच सड़क हादसा हो गया। कपिराज की एक बेटी है और पत्नी 9 माह से गर्भवती है, डॉक्टर ने 15 दिन का समय दिया है।

News Source: पत्रिका
कम पैसो में ये बिज़नेस बना देगा आपको भी अमीर

कम पैसो में ये बिज़नेस बना देगा आपको भी अमीर

अगर आप भी बिज़नेस शुरू करने की सोच रहे है जिसके लिए आप ऐसे बिज़नेस की तलाश में है जिसे आप कम पैसो में शुरू कर सके। आज हम आपके लिए इस आर्टिकल में ऐसा ही बिज़नेस आइडिया लेकर आए है। आज हम आपके लिए पापड़ बनाने का बिज़नेस लेकर आए है जिसे आप घर बैठे सिर्फ 10-15 हजार रुपये की लागत में शुरू कर सकते है और उससे रोजाना 1000 रुपये की कमाई कर सकते है।

News Source: न्यूज़ 18
चलती कार बनी आग का गोला! महाराष्ट्र के अमरावती में ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

चलती कार बनी आग का गोला! महाराष्ट्र के अमरावती में ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक सनसनीखेज हादसा हुआ है। दर्यापुर के रामतीर्थ फाटा के पास एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई और देखते ही देखते वह आग का गोला बन गई। आग इतनी भयानक थी कि कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। गनीमत यह रही कि कार चालक ने तुरंत कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

News Source: आज तक
दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदर्शन के बाद स्कूल चलेगी ऑनलाइन

दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदर्शन के बाद स्कूल चलेगी ऑनलाइन

दिल्ली-NCR में प्रदर्शन लगातार बिगड़ता जा रहा है जिसके चलते नोएडा और गाजियाबाद के स्कूलों में छोटे बच्चो की स्कूल और कोचिंग को ऑनलाइन शुरू करने का आदेश जारी किया है। वही बड़े बच्चे हायब्रिड मॉडल में पढ़ाई करेंगे। यह निर्देश CBSE, ICSE, राज्य शिक्षा बोर्ड और कोचिंग सेंटरों सहित सभी स्कूलों पर लागू होता है।

News Source: मनीकंट्रोल
ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्टर ‘अनुज सचदेवा’ पर लाठी से हमला

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्टर ‘अनुज सचदेवा’ पर लाठी से हमला

टीवी एक्टर अनुज सचदेवा पर उनकी सोसाइटी ने रहने वाले शख्स ने हमला कर दिया। अनुज ने इस घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमे की शख्स अनुज को डंडे से मारता दिख रहा है और गालियां दे रहा है। बाद में सिक्योरिटी गार्ड्स ने आरोपी को पकड़ा। उस शख्स ने अनुज को जान से मारने की धमकियां भी दी।

News Source: एबीपी न्यूज़
‘सरप्राइज’ के नाम पर खूनी खेल! भाभी ने ननद की आंखों पर पट्टी बांधकर तवे से किए 50 वार

‘सरप्राइज’ के नाम पर खूनी खेल! भाभी ने ननद की आंखों पर पट्टी बांधकर तवे से किए 50 वार

उत्तर प्रदेश के आगरा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक भाभी ने अपनी ननद को जन्मदिन का सरप्राइज देने के बहाने कमरे में बुलाया और आंखों पर पट्टी बांधकर उसे बेड पर बिठा दिया। इसके बाद, आरोपी भाभी ने तवे और चिमटे से ननद के सिर पर 50 से ज्यादा बार वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गई।

News Source: आज तक
रिश्ता टूटने पर नाराज युवक ने उठाया गलत कदम

रिश्ता टूटने पर नाराज युवक ने उठाया गलत कदम

बांसवाड़ा में एक अजीब सी घटना सामने आई है। जिसमे रिश्ता टूटने पर 2 सिरफिरे प्रेमियों ने युवक और उसके पिता पर फायरिंग और चाकूबाजी करवाई। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। जिसमे से एक को रिमांड पर लिया तो दूसरे को जेल दिया है। पूछताछ में बताया कि उसने शूटरों को बुलाया और 5 लाख देने का लालच दिया था।

News Source: पत्रिका