📱Download Our App
12वी पास युवाओ के लिए 3451 पदों पर निकली भर्ती

12वी पास युवाओ के लिए 3451 पदों पर निकली भर्ती

JSSC ने झारखंड के युवाओं के लिए 3451 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार 13 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले के पास 50 प्रतिशत नंबर्स के साथ 12वीं का सर्टिफिकेट होना चाहिए। वेतन 25,500 से लेकर 81,100 रुपये तक होगा। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए https://jssc.jharkhand.gov.in/ वेबसाइट पर विजिट करे।

News Source: नवभारत
घने कोहरे ने दिल्ली को लिया चपेट में, 400 फ्लाइट रद्द

घने कोहरे ने दिल्ली को लिया चपेट में, 400 फ्लाइट रद्द

राजधानी दिल्ली में लगातार प्रदुषण बढ़ रहा है। दिल्ली में GRAP-4 के तहत कई प्रतिबंध लगा दिए है लेकिन प्रदुषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली के कई इलाको में आज भी AQI 500 के पार पहुंच गया है। आज घने कोहरे के चलते 40 फ्लाइट्स रद्द हो चुकी है, जबकि 300 फ्लाइट देर से उड़ेगी। इसके अलावा कई ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ा है।

News Source: ऑफिशियल लिंक
BREAKING NEWS : आणंद में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत

BREAKING NEWS : आणंद में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत

आणंद में वासद–बोरसद हाईवे एक तेज रफ्तार ट्रक और सड़क किनारे खड़ी पिकअप वैन के बीच जोरदार टक्कर हो गयी। जिस वजह से दोनों वाहनों में भीषण आग लग गयी और वैन में सवार दो लोगों की जलकर मौत हो गयी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और हादसे की जांच शुरू कर दी है।

News Source: न्यूज़ 24
ये लक्षण हो सकते है प्रोस्टेट कैंसर का संकेत

ये लक्षण हो सकते है प्रोस्टेट कैंसर का संकेत

प्रोस्टेट कैंसर पुरुषों में होने वाला एक आम कैंसर है। इसके लक्षण स्टेज-1 में नहीं दिखते है। अगर आपको यूरिन में खून आ रहा है, पेशाब रुक रही है, बार-बार पेशाब आ रही है या पेल्विक दर्द हो रहा है तो ये इसके गंभीर संकेत हो सकते है। इसलिए अगर आपको ऊपर बताए गए लक्षण बने हुए है तो डॉक्टर से सलाह जरूर ले।

News Source: एबीपी न्यूज़
पोस्ट ऑफिस FD : 5 साल में ₹2.24 लाख का रिटर्न

पोस्ट ऑफिस FD : 5 साल में ₹2.24 लाख का रिटर्न

आज के समय में सुरक्षित निवेश के लिए पोस्ट ऑफिस की फिक्स्ड डिपाजिट स्कीम सबसे बेस्ट है। अगर आप आज स्कीम में 5 साल के लिए ₹5,00,000 निवेश करते है, तो मैच्युरिटी पर आपको कुल ₹7,24,974 का रिटर्न मिलेगा। यानि की पांच साल में सिर्फ ब्याज से ₹2,24,974 की कमाई होगी। निवेश करने के लिए आप किसी भी पोस्ट ऑफिस में जाकर अकाउंट खुलवा सकते है।

News Source: इंडिया टीवी
PM मोदी को ‘अपशब्द’ कहने पर संसद में बवाल

PM मोदी को ‘अपशब्द’ कहने पर संसद में बवाल

रविवार को ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली में कांग्रेस ने पीएम मोदी के खिलाफ नारे लगाए थे। इस बात को लेकर आज संसद में जमकर हंगामा हो गया। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही स्थगित करनी पड़ी। किरेन रिजिजू और जेपी नड्डा ने कहा देश के पीएम के खिलाफ इस प्रकार के गलत शब्दो इस्तेमाल करना बहुत ही शर्मनाक है और कांग्रेस नेतृत्व को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।

News Source: न्यूज़ 18
मौलाना दरगाह में गूंजा हनुमान चालीसा का पाठ

मौलाना दरगाह में गूंजा हनुमान चालीसा का पाठ

बीते दिन उज्जैन नगरी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जहाँ मौलाना मौज दरगाह के पास कुछ लोग हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे है। रिपोर्ट में बताया गया है की यह पाठ हनुमान अष्टमी के दिन किया गया था, उसी दिन दरगाह परिसर में कवाली का आयोजन भी हुआ था। लोग इसे धार्मिक सौहार्द और आपसी भाईचारा का प्रतिक बताया जा रहा है।

News Source: न्यूज़ 18
ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट Answer Key जारी

ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट Answer Key जारी

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली (NLU Delhi) की और से ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2026 एग्जाम की प्रोविजनल Answer Key जारी हो चुकी है। जिसे आप nationallawuniversitydelhi.in वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते है। और आपत्ति दर्ज कराने की लास्ट डेट 16 दिसंबर दोपहर 12 बजे है। जल्द ही यूनिवर्सिटी रिजल्ट भी घोषित करने वाली है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
‘धुरंधर’ ने 10वे दिन की कमाई से रचा इतिहास

‘धुरंधर’ ने 10वे दिन की कमाई से रचा इतिहास

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर एक अलग ही धूम मचा रखी है और ये दिन पे दिन अपने नाम कई रिकॉर्ड बना रही है। इस फिल्म ने रविवार को 59 करोड़ रुपये की कमाई की है। बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई के चलते धुरंधर ने 10वे दिन के कलेक्शन ने एनीमल और RRR का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस फिल्म ने अबतक कुल 351.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

News Source: E24 बॉलीवुड
आधे एकड़ में 2 लाख का मुनाफा! किसान भाइयों के लिए कमाई का जरिया

आधे एकड़ में 2 लाख का मुनाफा! किसान भाइयों के लिए कमाई का जरिया

किसान भाइयों के लिए मिर्च की खेती (Chilli Farming) कमाई का पक्का जरिया बन गई है। यह कम लागत वाली और जल्दी मुनाफा देने वाली फसल है। सही तकनीक और देखरेख से किसान महज आधे एकड़ जमीन से ₹2 लाख तक की बंपर कमाई कर सकते हैं।

News Source: मनीकंट्रोल