📱Download Our App
नए साल से पहले SBI का ग्राहकों को झटका! बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर घटा दी ब्याज दरें

नए साल से पहले SBI का ग्राहकों को झटका! बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर घटा दी ब्याज दरें

देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने नए साल 2026 से पहले ग्राहकों को झटका दिया है। बैंक ने 2 साल से 3 साल से कम अवधि की रिटेल FD दरों में 5 बेसिस पॉइंट की कटौती की है। अब आम नागरिकों को इस अवधि पर 6.40% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.90% ब्याज मिलेगा। ये नई दरें 15 दिसंबर 2025 से लागू हो गई हैं।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
अवैध विस्फोटक के साथ महिला सहित 2 लोग गिरफ्तार

अवैध विस्फोटक के साथ महिला सहित 2 लोग गिरफ्तार

एमपी के रीवा जिले के डभौरा क्षेत्र से एक भयानक वारदात सामने आई है जहाँ एक महिला सहित दो लोगो को अवैध विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 400 डेटोनेटर और 50 किलो जिलेटिन बरामद की गई। बताया जा रहा है की आरोपी ट्रैन से यह सामग्री यूपी से एमपी ला रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

News Source: अग्निबाण
इंदौर के बाद जबलपुर अस्पताल के ICU वार्ड में घूमते दिखे चूहे

इंदौर के बाद जबलपुर अस्पताल के ICU वार्ड में घूमते दिखे चूहे

मध्य प्रदेश में जबलपुर के जिला अस्पताल विक्टोरिया के आईसीयू वार्ड में चूहों के आतंक का वीडियो सामने आया है। आईसीयू जैसे संवेदनशील वार्ड में, चूहों का इस तरह घूमना मरीजों की जान के साथ सीधा खिलवाड़ है। इससे पहले भी MP के अस्पतालों में ऐसे मामले सामने आ चुके है। इसके लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जांच का आश्वासन दिया है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
श्रेयस तलपदे और आलोक नाथ को कोर्ट से मिली राहत

श्रेयस तलपदे और आलोक नाथ को कोर्ट से मिली राहत

श्रेयस तलपदे और आलोक नाथ पर चल रहे मार्केटिंग स्कैम मामले में कोर्ट ने अपना पक्ष रखा है। जिसमे कोर्ट ने दोनों की गिरफ्तारी पर रोक लगाई है। 37 वर्षीय सोनीपत निवासी विपुल अंतिल ने श्रेयस तलपदे और नाथ के अलावा तेरह लोगों पर एक शिकायत दर्ज कराई थी। कोर्ट के आदेश पर मामले की जांच की जा रही है।

News Source: अमर उजाला
नए साल पर बड़ा झटका! टीवी खरीदना होगा महंगा

नए साल पर बड़ा झटका! टीवी खरीदना होगा महंगा

स्मार्ट टीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे लोगों के लिए बुरी खबर है। जनवरी 2026 से टेलीविजन की कीमतों में तगड़ा इजाफा हो सकता है, जिसके चलते टीवी 3 से 4 फीसदी तक महंगा हो सकता है। इसकी दो मुख्य वजह हैं— पहली, टीवी में इस्तेमाल होने वाली मेमोरी चिप्स की भारी कमी। दूसरी वजह, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये का लगातार कमजोर होना।

News Source: आज तक
रजाई और कंबल में मुँह ढकना हो सकता बड़ा हानिकारक

रजाई और कंबल में मुँह ढकना हो सकता बड़ा हानिकारक

अक्सर लोग सर्दियों में रजाई और कंबल में लिपटकर सोना पसंद करते है, लेकिन क्या आप जानते है ऐसा करना आपकी सेहत और त्वचा के लिए कितना हानिकारक है। डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया है की कंबल या रजाई में लिपटकर सोने से धूल और बैक्टीरिया त्वचा के संपर्क में आते हैं, जिससे मुंहासे, सांस की दिक्कत और नींद की परेशानी हो सकती है। इसके अलावा रजाई में मुंह ढककर सोने से ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है।

News Source: मनीकंट्रोल
SSC दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल ड्राइवर एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा कल से शुरू

SSC दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल ड्राइवर एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा कल से शुरू

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल ड्राइवर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे तुरंत ही SSC की आधिकारिक वेबसाइट (ssc.gov.in) पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें। यह परीक्षा 16 और 17 दिसंबर 2025 को आयोजित होने जा रही है।

News Source: जागरण
MAHARASHTA BREAKING : लोन रिकवरी एजेंट की जिंदा जलाकर हत्या

MAHARASHTA BREAKING : लोन रिकवरी एजेंट की जिंदा जलाकर हत्या

महाराष्ट्र के लातूर में रविवार की रात 35 वर्षीय गणेश चव्हाण को बोरे में बांधकर कार में जिंदा जला दिया। पता चला है कि मृतक गणेश फाइनेंस कंपनी में वसूली का काम करता। आग से शव पूरी तरह जल चूका था, DNA से पहचान की गयी है। इस मामले में पुलिस हत्या की वजह का पता लगा रही है और आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी है।

News Source: इंडिया टीवी
IND Vs SA T20 Series : कौन करेगा अगले मैच में सीरीज पर कब्ज़ा

IND Vs SA T20 Series : कौन करेगा अगले मैच में सीरीज पर कब्ज़ा

भारत-अफ्रीका के बीच चौथा T20 मैच 17 दिसम्बर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने धर्मशाला में शानदार प्रदर्शन किया और मैच को एक तरफ़ा जीता। इस जीत के साथ 2-0 सीरीज की बढ़त हो गई है। अब इंडिया टीम अपना तीसरा मैच जितने के लिए उतरेगी, लेकिन अफ्रीका भी अगले मैच को जितने के लिए पूरा जोर लगाने वाली है। ये मैच अफ्रीका के लिए करो-मरो का मुकाबला है।

News Source: एबीपी न्यूज़
अमरूद इन 6 तरह के लोगों की सेहत के लिए नुकसानदायक, क्या आप भी उनमें से एक हैं?

अमरूद इन 6 तरह के लोगों की सेहत के लिए नुकसानदायक, क्या आप भी उनमें से एक हैं?

ठंड में खूब मिलने वाला अमरूद, सेहत के लिए फायदेमंद है, पर कुछ लोगों के लिए यह ज़हर बन सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, पाचन संबंधी समस्या (गैस, एसिडिटी) वाले, डायबिटीज के मरीज, किडनी की बीमारी वाले, दांतों की समस्या से जूझ रहे और एलर्जी वाले लोगों को अमरूद से परहेज़ करना चाहिए।

News Source: जागरण