📱Download Our App
पति के नाम पत्नी को जहर देकर हत्या का आरोप

पति के नाम पत्नी को जहर देकर हत्या का आरोप

चंदौली के बासनी गांव से एक हत्या का मामला सामने आया है जहाँ घरेलु विवाद में पति ने पत्नी को जहर देकर मार दिया है। पुलिस ने जाँच करी जिसके बाद पता चला है की पति ने शहद में जहर मिला कर पत्नी को खिलाया और खुद भी वही खा लिया। इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई और पति गंभीर रूप से घायल है।

News Source: लल्लूराम
क्या आपको पता है उज्बेकिस्तान के लोग भारत को किस नाम से बुलाते है?

क्या आपको पता है उज्बेकिस्तान के लोग भारत को किस नाम से बुलाते है?

उज्बेकिस्तान ऐतिहासिक इमारते और समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है और यहाँ के लोग भारतीय पर्यटकों को काफी पसंद करते है। कई देश के लोग यहाँ काफी घूमने जाते है और ये एक मुस्लिम देश है जहाँ हिन्दुओ की संख्या बहुत कम है। क्या आप जानते है की उज्बेकिस्तान के लोग भारत को किस नाम से जानते है। यहाँ के लोग भारत को हिंदुस्तान के नाम से बुलाते है।

News Source: टाइम्स ऑफ़ इंडिया
लूथरा ब्रदर्स को कल लाया जाएगा भारत

लूथरा ब्रदर्स को कल लाया जाएगा भारत

थाईलैंड भाग चुके गोवा नाइट क्लब अग्निकांड के मुख्य आरोपी लूथरा ब्रदर्स को कल सुबह दिल्ली एयरपोर्ट लाया जाने वाला है। गोवा पुलिस दिल्ली एयरपोर्ट से ही दोनो को कस्टडी में लेगी। कल दिल्ली की कोर्ट में दोनों भाईयों को पेश कर उनकी ट्रांजिट रिमांड ली जाएगी। इस भीषण आग में 25 लोगो की मौत हो चुकी है और कई लोग अभी भी घायल है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
हॉर्न पर भड़के युवको ने फोड़ी महिला की आंख

हॉर्न पर भड़के युवको ने फोड़ी महिला की आंख

पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ इलाके एक महिला की कार को स्कूटी सवार युवको ने लापरवाही से ओवरटेक किया, जिस पर कार चालक ने हॉर्न बजाया। इसी बात को लेकर स्कूटर सवार भड़क गए और उन्होंने कार को रोककर विवाद शुरू कर दिया। इस विवाद में महिला की आंख गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

News Source: इंडिया टीवी
कितने करोड़ के मालिक है लियोनेल मेसी

कितने करोड़ के मालिक है लियोनेल मेसी

फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ियों में से एक है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेसी की कुल नेटवर्थ करीब 7055 करोड़ रुपये है। भारत के 7 सबसे अमीर खिलाड़ियों की कमाई भी जोड़ी जाये तो इनकी कमाई उन सभी से अधिक है। क्लब फुटबॉल, इंटरनेशनल मैच, ब्रांड एंडोर्समेंट और बिजनेस डील्स ने मेसी को कमाई के शिखर पर पहुंचा दिया है।

News Source: एबीपी न्यूज़
घने कोहरे में 25 गाड़ियों की आपस में टक्कर, 4 लोगो की मौत

घने कोहरे में 25 गाड़ियों की आपस में टक्कर, 4 लोगो की मौत

घने कोहरे के चलते दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हुआ है। सुबह अधिक कोहरे के कारण इस हाइवे पर 25 गाड़िया आपस में टकराई जिसमे चार लोगो की दर्दनाक मौत हुई। इस हादसे में 20 लोग घायल भी हुए है। यह हादसा अमरुद से भरे ट्रक के पलटने के कारण हुआ है। इससे लगातार कई गाड़ियां इस हादसे का शिकार हो गईं।

News Source: एनडीटीवी
घर लौटने की ख़ुशी में परिवार ने किया तानिया मित्तल का भव्य स्वागत

घर लौटने की ख़ुशी में परिवार ने किया तानिया मित्तल का भव्य स्वागत

‘बिग बॉस 19’ शो खत्म हो गया है और तानिया मित्तल अब अपने घर लौट आई है। तानिया मित्तल ग्वालियर की रहने वाली है, मित्तल बिग बॉस 19 खत्म होने कपूर तीन महीने बाद अपने घर लौट रही है। उनके परिवार ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान वह अपने पिता से गले लगकर रोती नजर आईं। तान्या ने इंस्टाग्राम पर अपने परिवार और लग्जरी कारों का वीडियो भी साझा किया।

News Source: टाइम्स ऑफ़ इंडिया
आखिर रम पीने के बाद क्यों लगती है गर्मी?

आखिर रम पीने के बाद क्यों लगती है गर्मी?

अक्सर सर्दियों में लोग रम पीने लग जाते है। उनका सोचना होता है कि यह शराब शरीर को गर्म करती है, लेकिन ऐसा नहीं है। अल्कोहल शरीर में जाने के बाद रक्त वाहिकाओं को फैलाता है, जिससे आपको चेहरा लाल और गर्म लगने का एहसास होता है। रम, व्हिस्की के बजाय जल्दी असर करने लग जाती है। असल में शराब पीना सेहत के लिए हानिकारक है।

News Source: एबीपी न्यूज़
शॉर्टकट के चक्कर में गूगल मैप ने पहुंचाया कपल को गलत रास्ते

शॉर्टकट के चक्कर में गूगल मैप ने पहुंचाया कपल को गलत रास्ते

कई बार गूगल मैप भी गलत रास्ते पर ले जाता है। ऐसे ही एक एक बंगाली दंपती को गूगल मैप भारी पड़ गया है। झारखंड के धनबाद में रहने वाले बंगाली कपल ने शॉर्टकट के लिए मैप का सहारा लिया, लेकिन वे पश्चिम बंगाल में जंगल के कीचड़ भरे रास्ते में पहुंच गए। उनकी थार कार फंस गई और इंजन गर्म होने से उसमें आग लग गई, जिससे कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।

News Source: लल्लूराम
हाथ से सड़क उखाड़ते विधायक का वीडियो वायरल

हाथ से सड़क उखाड़ते विधायक का वीडियो वायरल

डिंडोरी के शहपुरा विधायक ओम प्रकाश धुर्वे ने अपने हाथ से डामर उखाड़कर बताया की सड़क किस तरह से टूट रही है। इस सड़क न निर्माण 58 लाख रूपए से हुआ था। विधायक का कहना है कि रिपोर्ट सही है लेकिन सड़क निर्माण बहुत ही घटिया तरिके से हुआ है। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर विभागीय मंत्री से शिकायत करने की बात कही है।

News Source: इंडिया टीवी