📱Download Our App
मेथी की कॉफी पिने के कई फायदे है? जानिए यहां पर

मेथी की कॉफी पिने के कई फायदे है? जानिए यहां पर

भारत में सुबह की शुरुआत चाय से होती है और अक्सर लोग सुबह के टाइम चाय पीना पसंद करते है, लेकिन क्या आप जानते है की यह आदत सेहत के लिए कितनी हानिकारक है। अगर आप सुबह चाय की जगह मेथी की कॉफी पीना शुरू करे तो काफी फायदेमंद होगा। मेथी की कॉफी पिने से पेट की गैस, एसिडिटी जैसी समस्या नहीं होती है। ये डाइबिटीज को कंट्रोल करने का भी काम करती है।

News Source: एनडीटीवी
कैंसर स्पेशलिस्ट की बड़ी चेतावनी: रोज़मर्रा के डिटर्जेंट हैं ‘धीमा ज़हर’

कैंसर स्पेशलिस्ट की बड़ी चेतावनी: रोज़मर्रा के डिटर्जेंट हैं ‘धीमा ज़हर’

कैंसर स्पेशलिस्ट ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है! उनका कहना है कि कपड़े धोने के लिए इस्तेमाल होने वाले आपके रोजमर्रा के डिटर्जेंट ‘धीमा ज़हर’ साबित हो सकते हैं। इनमें पाए जाने वाले खतरनाक केमिकल सेहत के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं। इनसे बचने के लिए तुरंत किन सुरक्षित और नैचुरल विकल्पों को अपनाना चाहिए।

News Source: मनीकंट्रोल
प्रेमी ने किया प्रेमिका का सिर धड़ से अलग

प्रेमी ने किया प्रेमिका का सिर धड़ से अलग

सहारनपुर की रहने वाली 30 वर्षीय उमा की सी के प्रेमी बिलाल ने बेरहमी से हत्या कर दी और सिर धड़ से अलग कर दिया। उमा पहले से शादीशुदा थी और उसका 13 साल का बच्चा भी है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया की उसने उमा से छुटकारा पाने और दूसरी लड़की से निक़ाह करने के लिए उसकी हत्या की थी।

News Source: आज तक
दो ट्रको में भीषण आग लगने से हाइवे पर लगा जाम

दो ट्रको में भीषण आग लगने से हाइवे पर लगा जाम

इंदौर के पास मानपुर क्षेत्र में मुंबई-आगरा फोरलाइन पर एक भयानक आग हादसा हुआ है। केमिकल से भरे ट्रक में भीषण आग लग गई जिसकी चपेट में पीछे खड़ा ट्रक भी आ गया है। दोनों ही ट्रको में भयानक आग लगने से रोड पर चक्का जाम लग गया। जैसे ही सूचना मिली पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

News Source: नईदुनिया
पैसे की तंगी से हैं परेशान? तो 2026 से पहले ये चीजें बदल सकती हैं किस्मत

पैसे की तंगी से हैं परेशान? तो 2026 से पहले ये चीजें बदल सकती हैं किस्मत

अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो वास्तु शास्त्र के अनुसार, साल 2026 शुरू होने से पहले ये 5 शुभ चीजें घर में ले आएं। धन-समृद्धि के लिए तांबे का सूर्य, सूरजमुखी का पौधा, कुबेर प्रतिमा, जल पात्र/फाउंटेन और चांदी के पात्र में चावल घर की उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में रखना बहुत फायदेमंद माना जाता है, जिससे धन का प्रवाह और स्थिरता बनी रहती है।

News Source: एमपी ब्रेकिंग न्यूज़
सीएम ममता बनर्जी पर बीजेपी का बड़ा हमला

सीएम ममता बनर्जी पर बीजेपी का बड़ा हमला

बीजेपी ने बिहार के मंत्री नितिन नबीन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। इसके बाद बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर बड़ा हमला किया है। यहाँ बीजेपी ने ममता की तुलना एक हिटलर से की है जिसको लेकर काफी विवाद चल रहा है। यह मामला जब सामने आया है जब बंगाल में विधायक चुनाव नजदीक है। जिससे सियासत और तेज हो गई है।

News Source: नवभारत
‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी का इमोशनल बर्थडे ट्रिब्यूट

‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी का इमोशनल बर्थडे ट्रिब्यूट

दिवंगत एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के जन्मदिन पर उनके पति पराग त्यागी ने उन्हें खास श्रद्धांजलि दी है। पराग ने अपनी मां के साथ शेफाली का डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने भावुक होते हुए लिखा कि उनकी पत्नी और मां का जन्मदिन एक ही दिन (15 दिसंबर) को होता है।

News Source: एमपी ब्रेकिंग न्यूज़
अपार इंडस्ट्रीज के CEO शशि अमीन का इस्तीफा, नए अवसरों की तलाश में छोड़ी कंपनी

अपार इंडस्ट्रीज के CEO शशि अमीन का इस्तीफा, नए अवसरों की तलाश में छोड़ी कंपनी

दिग्गज कंपनी अपार इंडस्ट्रीज (Apar Industries) में बड़ा बदलाव! कंपनी के केबल सॉल्यूशंस डिविजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) शशि अमीन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने 12 दिसंबर 2025 को कंपनी छोड़ दी है। जानकारी के मुताबिक, अमीन ने बाहर नए अवसरों की तलाश में यह फैसला लिया है, जिसे कंपनी के बोर्ड ने स्वीकार कर लिया है।

News Source: मनीकंट्रोल
भाजपा के पूर्व सांसद का निधन

भाजपा के पूर्व सांसद का निधन

मध्य प्रदेश रीवा में कल तबियत बिगड़ने से भाजपा के पूर्व सांसद डॉ रामविलास दास वेदांती को अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी, उनके निधन से अयोध्या में शोक की लहर छा गयी है। MP से उनके उत्तराधिकारी पार्थिव शरीर लेकर अयोध्या आने वाले है। उनके निधन पर सीएम योगी ने श्रद्धांजलि दी है।

News Source: इंडिया टीवी
क्रिसमस में इन रंगो का होता है काफी महत्त्व

क्रिसमस में इन रंगो का होता है काफी महत्त्व

ईसाई समुदाय के लोग हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाते है। क्रिसमस में हरा, लाल और सफेद रंग को बहुत पारंपरिक माना जाता है। जिसमे हरा रंग उम्मीद और जिंदगी का प्रतीक है, लाल रंग प्यार और बलिदान दिखाता है, जबकि सफेद रंग शांति और पवित्रता का संकेत देता है। इन्ही रंगो से क्रिसमस के दिन घरों, चर्च और बाजार को सजाया जाता है।

News Source: एबीपी न्यूज़