आयरलैंड की महिला टीम ने थाईलैंड को हराकर ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही आयरलैंड, इंग्लैंड और वेल्स में जून–जुलाई 2026 में होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई करने वाली तीसरी टीम बन गई है। आयरलैंड से पहले बांग्लादेश और नीदरलैंड भी इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं।
MP में कई जगह बदला मौसम, हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि
मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के ऐक्टिव होने से अचानक मौसम बदल गया है । आज 1 फ़रवरी को दोपहर के समय नीमच और मंदसौर जिले के कई इलाक़ों में भारी बारिश के साथ ओले गिरे हैं, जिससे फसलों को नुकसान पहुँचा है। मौसम विभाग ने 2 व 3 फरवरी को ग्वालियर, भिंड, मुरैना और रीवा सहित 20 जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।
बांधवगढ़ शावकों की बढ़ती संख्या से एमपी टाइगर स्टेट की स्थिति और मजबूत
उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों और खासकर शावकों की संख्या लगातार बढ़ने के संकेत मिलने लगे हैं, जिससे मध्य प्रदेश फिर से “टाइगर स्टेट” की दावेदारी में मजबूत दिखेगा। पिछले बाघ गणना में 165 से ज़्यादा बाघ दर्ज हुए थे और अनुमान है कि यह संख्या 200 से ऊपर भी जा सकती है, जिससे संरक्षण में मिली सफलता का पता चलता है।
बजट के बाद शेयर बाज़ार किन कारणों से हुआ क्रैश?
बजट-2026 के एलानों के बाद रविवार को सेंसेक्स में 2400-अंकों की भारी गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट के पीछे फ्यूचर्स-ऑप्शंस पर STT बढ़ाने, बायबैक पर कैपिटल गेन टैक्स लगाने के प्रस्ताव और ऊंचे स्तरों से मुनाफावसूली मुख्य वजह रही। इसके अलावा बजट-डे की स्वाभाविक उतार-चढ़ाव भरी ट्रेडिंग और मेटल शेयरों में लगातार गिरावट ने भी बाज़ार में दबाव बढ़ाया।
MP में युवक ने गाय के साथ किया कु-कृत्य, वीडियो वायरल
मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के भीमपुर विकासखंड स्थित दामजीपुरा गांव में रविवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब एक कथित वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियों में दामजीपुरा गांव निवासी हब्बू एक गाय के साथ आपत्तिजनक कृत्य करते हुए दिख रहा है । वीडियो वायरल होने के बाद हिंदूवादी संगठनों ने आक्रोश जताया, जिसके दौरान तीन दुकानों में आगजनी और तोड़फोड़ की गई। मौके पर पुलिस ने स्थिति संभाली ।
रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली
मुंबई के जुहू इलाके में रविवार तड़के फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है ।सोशल मीडिया पर पोस्ट में गैंगस्टर शुभम लोणकर ने दावा किया है कि हमला रोहित शेट्टी को चेतावनी के लिए किया था। इस मामले की जांच के लिए मुंबई पुलिस की 12 टीमें बनाई गईं है। इस बीच, पुणे से पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
Budget 2026 : क्या – क्या महंगा हुआ?
- शराब
- खनिज
- स्क्रेप
- ऑप्शन ट्रेडिंग
- सिगरेट
- तंबाकू, पान मसाला
- विदेशी परफ्यूम
- लग्जरी घड़ीयां
- आयातित वस्तुएँ
Budget 2026 : क्या – क्या सस्ता हुआ?
- कैंसर और शुगर की दवाएं
- EV बैटरी
- जूते व कपड़े
- माइक्रोवेव ओवन
- बायोमिक्स CNG
- विदेश यात्रा
- विमानों का ईधन
Budget 2026 : बिहार को मिली बड़ी सौगात, पटना में बनेगा शिप रिपेयरिंग सेंटर
केंद्रीय बजट 2026 में बिहार के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पटना और वाराणसी में शिप रिपेयरिंग सेंटर स्थापित करने का ऐलान किया। इसका उद्देश्य गंगा सहित अन्य नदियों के जलमार्गों से माल ढुलाई बढ़ाना है ।
विदिशा न्यूज़ : पुलिस ने 55 से ज्यादा बुलेट साइलेंसर किए चकनाचूर
विदिशा पुलिस ने आज नीमताल चौराहा गांधी प्रतिमा के सामने बंदूक की गोलियों की तरह आवाज निकलाने वाले बुलेट के 55 से ज्यादा मॉडिफाइड साइलेंसर को रोड पर रखकर रोलर की मदद से चकनाचूर कर दिया । विदिशा नगर पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह ने बताया “पिछले एक माह से यातायात सप्ताह चल रहा है. इसके तहत मॉडिपाइड साइलेंसर बाइक से जब्त किए गए.”