📱Download Our App
रात में लौंग खाकर सोने के कई फायदे है? जानिए यहाँ

रात में लौंग खाकर सोने के कई फायदे है? जानिए यहाँ

लौंग तो आपको हर किसी के घर मिल जाएगी और ये भारतीय रसोई का एक अहम मसाला है। लौंग सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। यदि आप रात को सोने से पहले लौंग खाते है तो आपका पाचन एकदम सही रहता है, साथ ही गैस एसिडिटी की समस्या को भी कम करती है। लौंग मौजूद यूजेनॉल एंटीऑक्सीडेंट इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। इसे कम मात्रा में सेवन करना लाभकारी होता है।

News Source: एनडीटीवी
BREAKING : जार्डन के लिए रवाना हुए PM मोदी

BREAKING : जार्डन के लिए रवाना हुए PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान के दौरे पर रहेंगे जिसमे वे आज जार्डन के लिए रवाना हो चुके है। आज मोदी जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय बिन अल हुसैन से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। यात्रा के दौरान मोदी जी कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे, जिससे की भारत के विदेशी संबंध मजबूत होंगे।

News Source: जागरण
नए साल से पहले Jio का धमाका, इन प्लान पर मिलेगा सबकुछ फ्री

नए साल से पहले Jio का धमाका, इन प्लान पर मिलेगा सबकुछ फ्री

टेलीकॉम कंपनी JIO ने अपने सभी यूजर्स के लिए एक खुशखबरी दी है। सभी प्रीपेड यूजर्स के लिए New Year 2026 बहुत खास होने वाला है। क्यूंकि कंपनी ने कुछ रिचार्ज प्लान यूजर्स के लिए लांच किए है। जियो ने अपने ग्राहकों के लिए ₹500, ₹3,599 और ₹103 के प्लान लांच किए जिसमे 5G डेटा, OTT ऐप्स और 18 महीने का Google Gemini Pro AI फ्री मिल रहा है।

News Source: न्यूज़ 18
आज रात तक कर ले ये काम, नहीं तो सीधे 30 दिन बाद

आज रात तक कर ले ये काम, नहीं तो सीधे 30 दिन बाद

हिंदू धर्म शास्त्रों में खरमास को अशुभ माना जाता है, इस समय शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किये जाते है। इस साल का खरमास कल से शुरू होने वाला है, इसलिए कल से 30 दिनों तक कोई शुभ और मांगलिक काम नहीं होंगे। खरमास की शुरुआत कल यानी 16 दिसंबर की रात 10 बजकर 19 मिनट से होगी।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
बिहार में ठंड के बीच तेज हवा का अलर्ट

बिहार में ठंड के बीच तेज हवा का अलर्ट

सभी राज्यों में मौसम ने एक बार फिर पलटवार कर दिया है और कई राज्यो में कड़ाके की ठंड के साथ बादल भी गरज रहे है। बिहार में भी मौसम ख़राब को लेकर मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है की तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन सुबह और रात में ठंड ज्यादा महसूस होगी।

News Source: प्रभात खबर
पहलगाम अटैक पर NIA ने दाखिल की चार्जशीट

पहलगाम अटैक पर NIA ने दाखिल की चार्जशीट

पहलगाम आतंकी हमले को 8 महीने पुरे हो चुके है, जिसके बाद NIA ने जम्मू की अदालत में चार्जसीट दाखिल की है। रिपोर्ट के अनुसार हमले में तीन आतंकियों को ऑपरेशन महादेव में मार गिराया था। इसके साथ में आतंकियों को मदद देने वाले तीन ओवरग्राउंड वर्कर्स को भी आरोपी बनाया गया है। इस हमले में 26 पर्यटकों की जान गई थी।

News Source: जी न्यूज़
चाइनीज मांझा इस्तेमाल करने पर होगी क़ानूनी कार्यवाही

चाइनीज मांझा इस्तेमाल करने पर होगी क़ानूनी कार्यवाही

भटिंडा के जिला मजिस्ट्रेट ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 और पशु क्रूरता निवारण एक्ट 1960 के तहत पतंग उड़ाने के लिए नायलॉन से बने चाइनीज मांझा डोर की बिक्री, भंडारण और इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी है। यह आदेश 31 जनवरी, 2026 तक लागू रहने वाला है। इस आदेश का उल्लंघन करने पर सख्त क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी।

News Source: जागरण
दिल्ली वालो को नहीं मिलेगी ‘तंदूरी रोटी’

दिल्ली वालो को नहीं मिलेगी ‘तंदूरी रोटी’

दिल्ली में बढ़ रहे प्रदुषण को देखते हुए DPCC ने होटल, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड स्टॉलों में कोयला और लकड़ी से चलने वाले तंदूर पर पूर्णतः रोक लगा दी गई है। एयर एक्ट, 1981 की धारा 31(A) के तहत सभी कमर्शियल किचनो में गैस या बिजली जैसे साफ ईंधन का इस्तेमाल करना होगा। जिसका मतलब है कि दिल्ली में तंदूर वाली रोटी नहीं मिलेगी।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
ऑपरेशन थिएटर में नवजात की मौत पर खुलासा

ऑपरेशन थिएटर में नवजात की मौत पर खुलासा

रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज से एक चौकाने वाली खबर सामने आई है जिसने पुरे जिले को हिला कर रख दिया है। दरअसल यह मामला कॉलेज में गायनिक वार्ड के ऑपरेशन थिएटर में आग लगने से एक नवजात बच्चे के जलने का है। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने इस घटना को छिपाए रखा। बाद में अधीक्षक ने दावा किया कि बच्चा ऑपरेशन के दौरान मृत पैदा हुआ था, जबकि परिजन आगजनी में जलने की बात कह रहे हैं।

News Source: अग्निबाण
पांच साल की बच्ची की कार के नीचे आने से दर्दनाक मौत

पांच साल की बच्ची की कार के नीचे आने से दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक तेज रफ़्तार से आ रही कार ने 5 साल की बच्ची को कुचल दिया। जिसके बाद बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, वहां इलाज के समय उसकी मौत हो गयी। इस हादसे से गुस्से में आकर लोगो ने कार को घेर लिया और उस पर जमकर पथराव किया। कार के शीशे तोड़ दिए गए और कार में बैठे लोगो की जमकर धुलाई की।

News Source: पत्रिका