5 दिसंबर को रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ 11 दिन में 373 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है। और अब फिल्म 400 करोड़ क्लब में शामिल होने के करीब है। फिल्म ने ‘दंगल’ को पीछे छोड़ दिया है। अब धुरंधर 2022 में रिलीज़ हुई यश की फिल्म ‘KGF 2’ का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। KGF 2 में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 435.33 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
विपक्ष नेता राहुल गांधी की जर्मनी दौर आज से शुरू
विपक्ष पार्टी के नेता राहुल गांधी आज से 20 तारीख तक जर्मनी के दौरे पर रहेंगे। जर्मनी पहुंच कर वो जर्मन सरकार के अधिकारियो और भारतीय समुदाय से मिलेंगे। जब संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है, इसको लेकर बीजेपी ने उन पर निशाना साधा था, जबकि प्रियंका गांधी ने पलटवार किया है। 17 दिसंबर को राहुल गांधी बर्लिन में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करेंगे।
मुंबई सहित 29 नगर निगम में चुनाव की घोषणा
नवंबर से दिसम्बर महीने में कई राज्यों में चुनाव की सनसनी चल रही है। अब महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने भी मुंबई सहित 29 नगर निगम में चुनाव की घोषणा कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है की मुंबई समेत 29 नगर निगम में 15 जनवरी 2026 से वोट डाले जाएगे जिसके नतीजे 16 जनवरी 2026 को सामने आएगे।
लापता रसोइया की जंगल में मिली लाश
यूपी के महराजगंज मे शनिवार शाम से गायब एक रसोइया रीना देवी की लाश जंगल में पेड़ से लटकी मिली। लाश घर से करीब 300 मीटर दुरी पर मिली है। वह गांव में प्राथमिक विद्यालय पर रसोइया थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फ़िलहाल पुलिस मामले की अच्छी तरह से जांच कर रही है और आरोपी का पता लगाने में जुटी है।
हॉलीवुड डायरेक्टर रॉब रेनर और उनकी पत्नी मिशेल की हत्या
हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक सनसनी खबर सामने आई है। खबर यह है की मशहूर डायरेक्टर रॉब रेनर और उनकी पत्नी मिशेल सिंगर की मौत हो गई है। लॉस एंजिल्स के ब्रेंटवुड स्थित उनके घर पर दोनों का शव मिला है। पुलिस ने इसे मर्डर करार दिया है और दोनों के शरीर पर चाकू के निशान मिले हैं। फिलहाल LA पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस घटना का सुनकर फैंस में शोक की लहर दौड़ गई है।
संजय सरावगी बने नए BJP प्रदेश अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को नए अध्यक्ष के नाम कर ऐलान कर दिया है। दरभंगा क्षेत्र से लगातार पांच बार चुनाव जीतते आ रहे संजय सरावगी को पार्टी ने नया प्रदेश अध्यक्ष चुना है। इससे पहले भाजपा ने रविवार को बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था।
ICC ने दिया शेफाली वर्मा को खास गिफ्ट
महिला वनडे विश्व कप 2025 में भारत के सेमीफाइनल और फाइनल में जोरधार प्रदर्शन के लिए शेफाली वर्मा को IIC ने नवंबर महीने का प्लेयर ऑफ द मंथ चुना है। प्रतिका रावल को चोट लगने के बाद शेफाली को मौका मिला और उन्होंने फाइनल मैच में 78 गेंदों में 87 रन की शानदार पारी खेली और टीम इंडिया को जीत दिलाई।
IND vs SA T20 : तिलक वर्मा ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड
तिलक वर्मा ने कल इंडिया और साउथ अफ्रीका के तीसरे टी20 मैच में 34 गेंद में नॉटआउट 25 रन बनाकर अहम् रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस पारी के बाद उनका टी20 बैटिंग एवरेज 70.50 पर पहुंच चूका है। जो किसी भारतीय बल्लेबाज का बेस्ट परफॉर्मेंस है। इसके मुकाबले विराट कोहली का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ 70.28 के एवरेज के साथ अपने नाम किया हुआ था।
कोचिंग क्लास में चाकू से मामला, 16 साल के छात्र को उतारा मौत के घाट
पुणे के राजगुरुनगर में स्थित कोचिंग सेंटर में एक 10वी क्लास के स्टूडेंट ने अपने ही क्लासमेट पर चाकू से वार कर दिया। चाकू मारने के बाद 16 साल का छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने जाँच की तो यह मामला रंजिश का नतीजा निकला। आरोपी छात्र की हिरासत प्रक्रिया जारी है। घटना कोचिंग संस्थानों में छात्रों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़ा कर रही है।
नितिन नबीन ने संभाला BJP कार्यकारी अध्यक्ष का पद
भारतीय जनता पार्टी के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन आज दिल्ली पहुंच चुके है। जहां उन्होंने बीजेपी मुख्यालय पर पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, धर्मेंद्र प्रधान समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इससे पहले एयरपोर्ट पर भी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, और अन्य लोगो ने उनका स्वागत किया।