📱Download Our App
IPL ऑक्शन से पहले इस खिलाडी ने BBL 2025 में ठोका शतक

IPL ऑक्शन से पहले इस खिलाडी ने BBL 2025 में ठोका शतक

IPL 2026 का मिनी ऑक्शन 24 घंटो में शुरू होने वाला है और इसी बीच आज बिग बैश लीग के दूसरे मैच में मेलबर्न रेनीगेड्स के ओपनर टिम साइफर्ट ने जोरधार शतक बनाया। आईपीएल ऑक्शन से पहले ये शतक उनके लिए कई रास्ते खोल सकता है। साइफर्ट ने ब्रिस्बेन हीट के सामने 56 गेंदों में 102 रन बनाए जिसमे 9 चौके और 6 छक्के शामिल है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
Home Guard भर्ती प्रक्रिया को लेकर युवाओ ने आंदोलन की दी चेतावनी

Home Guard भर्ती प्रक्रिया को लेकर युवाओ ने आंदोलन की दी चेतावनी

झारखंड के देवघर में Home Guard भर्ती प्रक्रिया में देरी को लेकर युवाओं ने जिला समाहरणालय के सामने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों का कहना है की महीनों पहले भर्ती शुरू होने का आश्वासन दिया, जिसके चलते प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। अभ्यर्थियों ने कहाँ अब तक कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ। इससे युवाओं का भविष्य और उम्र सीमा दोनों खतरे में हैं।

News Source: लल्लूराम
BREAKING : तेज रफ़्तार कार का टायर फटने से दो लोगो की मौत

BREAKING : तेज रफ़्तार कार का टायर फटने से दो लोगो की मौत

नासिक जिले में सिन्नर के पास एक भयानक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ़्तार कार का टायर फटने से कार का बैलेंस बिगड़ा जिससे कार एक भारी वाहन में जाकर टकरा गई। इस हादसे में कार चालक भाई-बहन की मौके पर मौत हो गई। जबकि हादसे में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा हैऔर पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।

News Source: जागरण
अरुण जेटली स्टेडियम में मेसी का भव्य स्वागत, जय शाह ने दिए खास गिफ्ट

अरुण जेटली स्टेडियम में मेसी का भव्य स्वागत, जय शाह ने दिए खास गिफ्ट

मशहूर फुटबॉलर लियोनल मेसी आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आये जहाँ ICC के चेयरमेन जय शाह भी शामिल थे। जय शाह ने मेसी को ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के टिकिट दिए। इसके साथ ही भारतीय टीम की जर्सी भी दी और क्रिकेटर्स के ऑटोग्राफ वाला बैट भी गिफ्ट किया।

News Source: दैनिक भास्कर
रात का बासी आटा क्यों है अशुभ ?

रात का बासी आटा क्यों है अशुभ ?

शास्त्रों के अनुसार घर की रसोई में रात का बचा आटा यानी बासी रोटी अशुभ माना जाता है। बासी रोटी खाने से आलस, चिड़चिड़ापन और नकारात्मकता बढ़ने लगती है। ताजे आटे से ऊर्जा और सकारात्मकता मिलती है। बासी आटे को राहु से जोड़ा गया है, इसलिए हमेशा ताजे आटे से भोजन तैयार किया जाए।

News Source: एबीपी न्यूज़
सीरियल एक्टर अनुज सचदेवा पर लाठियों से हमला

सीरियल एक्टर अनुज सचदेवा पर लाठियों से हमला

टीवी सीरियल एक्टर अनुज सचदेवा पर उनकी सोसाइटी के एक व्यक्ति ने लाठी से हमला किया। हमले का वीडियो उन्होंने सोशल मिडिया पर भी शेयर किया है। वह व्यक्ति अनुज को गालिया दे रहा और जान से मारने की धमकी दे रहा है। लाठी हमले में अनुज को सिर में चोट आई और खून भी निकला। बाद में सिक्योरिटी गार्ड ने उस आरोपी को पकड़ा और उसके खिलाफ पुलिस से कार्रवाही की मांग की है।

News Source: मनीकंट्रोल
धर्मशाला में बनाया हार्दिक पंड्या ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड

धर्मशाला में बनाया हार्दिक पंड्या ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड

भारत ने अफ्रीका को तीसरे T20 मैच में 7 विकेट से हराया। धर्मशाला में हार्दिक पंड्या ने अपने नाम एक नया रिकॉर्ड भी बना लिया है। हार्दिक T20 इंटरनेशनल मैच में 1000 से ज्यादा रन और 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने यह मुकाम 1939 रन और 100 विकेट के साथ हासिल किया। हार्दिक इस रिकॉर्ड में शामिल होने वाले पहले फास्ट बालिंग ऑलराउंडर भी हैं।

News Source: दैनिक भास्कर
बाइक-कार की जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौत

बाइक-कार की जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौत

नगरफोर्ट के उनियारा-गुलाबपुरा हाईवे पर तेज रफ़्तार कार ने दो बाइक सवार युवको को टक्कर मार दी। जिससे सचिन मीणा और नरेश मीणा की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे की सुचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है।
दुःख की बात है कि सचिन और नरेश अपने परिवारों के इकलौते बेटे थे।

News Source: पत्रिका
लोन का झांसा देकर कारोबारी से 70 लाख की ठगी

लोन का झांसा देकर कारोबारी से 70 लाख की ठगी

रांची में लोन दिलाने के नाम पर लोगो से लाखो रुपये की ठगी के मामले में पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मामला यह है की पति-पत्नी शिवाजी पाटिल बड़े कारोबारियों को लोन का झांसा देकर मोटी रकम ठगते थे। पुलिस ने जाँच में बताया है की दोनों ने कांके के एक कारोबारी से 70 लाख रुपये ठगे। ओडिशा में भी इनके खिलाफ 40 लाख की ठगी का मामला दर्ज है।

News Source: लल्लूराम
बांके बिहारी मंदिर में टूटी वर्षों पुरानी परंपरा

बांके बिहारी मंदिर में टूटी वर्षों पुरानी परंपरा

वृंदावन स्थित विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में भोग लगाने में देरी हो गई, जिससे वर्षों पुरानी परंपरा टूट गयी। सफला एकादशी के दिन बांके बिहारी महाराज को सुबह का बाल भोग और दोपहर का राजभोग समय पर नहीं लग पाया। इस बात को लेकर गोस्वामी समाज में नाराजगी है कि कमेटी मंदिर की व्यवस्थाओं को सही से संभाल नहीं पा रही है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष