नए साल की पार्टी में सबसे ग्लैमरस और स्टनिंग दिखने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस राशा थडानी के लुक्स को फॉलो करें। आप उनकी सिल्वर शिमरी स्ट्रैप शोल्डर ड्रेस या पर्पल शिमरी मिनी ड्रेस को ट्राई कर सकती हैं, जो आपको पार्टी की सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बना देगी। राशा के इन लुक्स से प्रेरणा लेकर अपना फैशन गेम ऑन करें।
एकादशी पर चावल क्यों नहीं खाते लोग
सनातन धर्म में एकादशी के दिन चावल नही खाते है, क्युकि मान्यता है कि चावल की उत्पत्ति महर्षि मेधा के शरीर के अंश हुई थी, इसी दिन उन्होंने प्राण त्यागे थे। यही कारण है कि एकादशी के दिन चावल खाने की मनाही की जाती है। साथ ही चावल में पानी ज्यादा होने से शरीर और मन पर असर पड़ता है इस वजह से भी चावल नही खाना चाहिए।
धुरंधर का बॉक्स ऑफिस पर बवंडर! 10 दिन में 500 करोड़ पार कर तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड
रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टार फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने सिर्फ 10 दिनों में दुनियाभर में ₹500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करके कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। 10वें दिन ₹59 करोड़ से अधिक की कमाई कर इसने ‘पुष्पा 2’ और ‘जवान’ जैसी फिल्मों के भी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद वकील ने दी जान
ग्वालियर में महिला SI प्रीति जादौन और हाईकोर्ट वकील मृत्युंजय पांच साल से लिव इन में एक साथ रह रहे थे, दोनों तलाकशुदा थे। 12 दिसंबर की रात वकील ने महिला एसआई को थाने के आरक्षक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया, तभी दोनों में विवाद हो गया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके वकील ने की खुदकुशी कर ली।
IAS अफसरों का हुआ तबादला, तुरंत प्रभाव से नया पदभार संभालने के आदेश जारी
हरियाणा सरकार ने ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल किया है, जिसमें 6 आईएएस और 21 एचसीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी ने 15 दिसंबर 2025 को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने के आदेश जारी किए। इस तबादला सूची में सोनू भट्ट को गुरुग्राम में एडिशनल उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी बनाया गया है।
एक साल में 33% गिरावट के बावजूद B L Kashyap के शेयर फोकस में, कंपनी को मिला बड़ा ऑर्डर
कंस्ट्रक्शन कंपनी बीएल कश्यप एंड संस को चेन्नई में एक बड़ा ऑर्डर मिलने के बाद उसके शेयर में हलचल देखने को मिली है। कंपनी ने ऐलान किया है कि उसे 615 करोड़ रुपये का एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इस खबर के बाद निवेशक इस शेयर पर खास नजर बनाए हुए हैं।
एमपी में कांग्रेस विधायकों की बड़ी बैठक कल
मध्यप्रदेश विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक होने वाली है। जो की 16 दिसंबर को शाम 7:30 बजे भोपाल में आयोजित की जाएगी जिसमे की कांग्रेस किसान, बेरोजगार युवा, महिलाओ की सुरक्षा और राज्य की आर्थिक हालत जैसे मुद्दे उठाने वाली है। राज्य की 16वीं विधानसभा का एक दिवसीय अष्टम सत्र 17 दिसंबर को सुबह 11 बजे से शुरू होगा।
क्या विवाह के लिए कर्ज लेना सही? फायदे-नुकसान जानकर लें फैसला
आजकल शादियों में होने वाले भारी खर्च को पूरा करने के लिए ‘वेडिंग लोन’ यानी पर्सनल लोन लेने का चलन बढ़ गया है। विशेषज्ञ बताते हैं कि यह सुविधा एकदम से पैसे की जरूरत पूरी कर देती है, लेकिन इस पर ऊंची ब्याज दरें चुकानी पड़ती हैं, जिससे कर्ज का बोझ बढ़ता है।
बिना सिर, हाथ-पैर की लाश बरामद
संभल जिले के चंदौसी इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति की सर कटी लाश मिली है, जिसके हाथ-पैर भी गायब हो गए है। लाश के पास खराब हालत में बैग भी बरामद हुआ है। लेकिन अभी तक व्यक्ति की कोई पहचान नहीं हो पाई है। क्षेत्र में इस घटना के बाद सनसनी फ़ैल गयी है, पुलिस ने बताया कि वह मामले की जाच कर रहे है।
केंद्रीय नेतृत्व का बड़ा फैसला, संजय सरावगी बने बिहार के नए प्रदेश अध्यक्ष
बीजेपी सरकार ने आज बिहार के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्त की है जिसमे विधायक संजय सरावगी का नाम आया है। संजय सरावगी दरभंगा से 6 बार विधायक बन चुके है और वो 1995 से बीजेपी से जुड़े हुए है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाने की नियुक्ति दी है। संगठनात्मक अनुभव और मजबूत जनाधार के कारण पार्टी ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।