हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानगी’ सीधे OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस के लिए यह एक बड़ी खबर है। यह फिल्म सिनेमाघरों को छोड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी।
बड़ा फैसला! अब उपस्वास्थ्य केंद्रों पर भी होगी सर्वाइकल कैंसर की शुरुआती जांच
महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब आयुष्मान आरोग्य मंदिरों यानी उपस्वास्थ्य केंद्रों पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को सर्वाइकल कैंसर की शुरुआती जांच (स्क्रीनिंग) और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है। इससे कैंसर की जल्द पहचान और रोकथाम में मदद मिलेगी।
मध्य प्रदेश पुलिस का बड़ा एक्शन: तीन दिन में 1100 से अधिक वारंटी गिरफ्तार
मध्यप्रदेश पुलिस ने राज्य भर के जिलों में एक विशेष कांबिंग गश्त अभियान चलाया, जिसमें बीते तीन दिनों के भीतर 1100 से अधिक स्थायी और गिरफ्तारी वारंटियों को धर दबोचा गया है। यह अभियान संगठित अपराधों, अवैध शराब के कारोबार और जुआ-सट्टे पर नियंत्रण करने के लिए एक प्रभावी कदम साबित हुआ है, जिससे लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों पर नकेल कसी गई है।
पश्चिम बंगाल ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 16 दिसंबर को होगी जारी
पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 16 दिसंबर को जारी होने जा रही है। नागरिक इस लिस्ट को राज्य के सीईओ की आधिकारिक वेबसाइट या चुनाव आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। यह ड्राफ्ट लिस्ट आम लोगों की जांच के लिए उपलब्ध होगी, जिस पर 15 जनवरी 2026 तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी।
SIP से 60 की उम्र तक बनेगा ₹10 करोड़ का बड़ा फंड
इस फाइनेंशियल प्लान में बताया गया है कि कैसे एक मामूली निवेशक भी करोड़पति बन सकता है। अगर आप छोटी उम्र से ही ₹3180 प्रति माह की SIP शुरू करते हैं और अनुशासित तरीके से निवेश करते रहते हैं, तो कम्पाउंडिंग की ताकत से आप 60 साल की उम्र तक ₹10 करोड़ का बड़ा रिटायरमेंट फंड आसानी से तैयार कर सकते हैं।
Personal Loan लेते वक्त न करें ये गलती, वरना EMI में गायब हो जाएगी आधी सैलरी!
पर्सनल लोन लेते समय लोग अक्सर सिर्फ कम EMI पर ध्यान देते हैं, लेकिन लोन की लंबी अवधि और कुल ब्याज को नजरअंदाज कर देते हैं। एक्सपर्ट्स चेतावनी देते हैं कि यह सबसे बड़ी गलती है। लंबी अवधि चुनने से कुल ब्याज बहुत बढ़ जाता है, और आपकी मासिक आय का एक बड़ा हिस्सा EMI में चला जाता है।
भारत को बड़ा झटका! अक्षर पटेल साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज से बाहर
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पुष्टि की है कि स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल बीमारी के चलते साउथ अफ्रीका के खिलाफ बचे हुए दो टी20 मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह ऑलराउंडर शाहबाज अहमद को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। भारत इस समय 5 मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे चल रहा है।
क्रिकेट में 51 साल बाद हुआ ऐसा कारनामा
क्रिकेट इतिहास में 51 साल बाद तीन सगे भाई एक ही टीम में पिच पर खेलते नजर आने वाले है। दरअसल 2026 अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए जापान की टीम में चार्ल्स, गैब्रियल और मॉन्टगोमेरी हारा-हिन्ज को चुना गया है जो की तीनो सगे भाई है। इससे पहले ऐसा 1975 वर्ल्ड कप में हुआ था।
वर्ल्ड कप विजेता कप्तान के भाई हुए गिरफ्तार, 80 करोड़ के घोटाले में नाम
श्रीलंका के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान अर्जुन रणतुंगा के बड़े भाई दम्मिका रणतुंगा को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था, हालांकि उन्हें जमानत मिल गई। 80 करोड़ श्रीलंकाई रुपये के घोटाले के इस मामले में अर्जुन रणतुंगा को भी आरोपी बनाया गया है, लेकिन वे विदेश में होने के कारण फिलहाल गिरफ्तारी से बचे हुए हैं।
पहलगाम आतंकी हमले का ‘मास्टरमाइंड’ बेनकाब!
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पहलगाम हमले की चार्जशीट दाखिल कर दी है। पाकिस्तान में बैठे लश्कर कमांडर साजिद जट्ट को आतंकियों का हैंडलर नामित किया गया है। जट्ट, जिस पर 10 लाख का इनाम है, कई बड़े आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड है। यह चार्जशीट लश्कर-ए-तैयबा और उसके फ्रंट संगठन TRF समेत सात आरोपियों के खिलाफ दायर हुई है।