इंदौर के लसूड़िया में बदमाशों ने बायपास पर चलते कंटेनर का गेट खोलकर उससे माल चुरा लिया । गेट से कनेक्टेड जीपीएस सिस्टम में आमने पर कंपनी ने ड्राइवर को कॉल कर बताया। तब ड्राइवर ने कंटेनर रोका तो पीछे गेट का लॉक टूटा हुआ मिला । ड्राइवर ने घटना की शिकायत पुलिस थाने में की है। पुलिस को शंका है कि कंजर गिरोह ने वारदात को अंजाम दिया है ।
गौतम गंभीर का कोच अवतार हिट या फ्लॉप? ऐसा रहा रिपोर्ट कार्ड
गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद टीम इंडिया का जलवा बरकरार है! साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ हारने के बावजूद, गंभीर की कोचिंग में भारत ने T20 और वनडे में शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी अगुवाई में टीम ने 6 में से 5 T20 और 3 में से 2 वनडे जीते हैं, जो एक दमदार शुरुआत है।
BREAKING : मोहाली में कबड्डी प्लेयर पर अंधाधुंध फायरिंग, हुई मौत
पंजाब के मोहाली के सोहाना में एक प्राइवेट कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान प्लेयर राणा बलाचौरिया को अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मार दी। हमलावर सेल्फी लेने के बहाने नज़दीक आए और उनके चेहरे एवं शरीर के ऊपरी हिस्से में कई गोलियां चलाईं, जिससे कबड्डी प्लेयर की मौक़े पर ही मौत हो गयी । पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है ।
तुलसी पूजा में जल चढ़ाने से रूठ जाती हैं माँ लक्ष्मी
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय माना जाता है, लेकिन इसकी पूजा और जल चढ़ाते समय कुछ गलतियां नहीं करनी चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुलसी को रविवार, एकादशी और शाम के समय जल नहीं चढ़ाना चाहिए। साथ ही, बिना स्नान किए और गीले कपड़े पहनकर जल चढ़ाना भी अशुभ माना जाता है।
गुरुग्राम से विदेशी मॉडल ने शेयर किया ऐसा वीडियो, हर कोई हो गया हैरान
गुरुग्राम में रह रहीं एक विदेशी मॉडल Kseniia Shakirzianova ने अपनी बालकनी से स्मॉग से भरा एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है । वीडियो में इतना घना धुंधलका है कि नीचे का नज़ारा पूरी तरह से गायब हो गया है । उन्होंने मज़ाक में लिखा कि “आज बादलों में उठी,” जबकि कई यूज़र्स इसे प्रदूषण की डरावनी सच्चाई बता रहे है ।
नोएडा बना देश का सबसे प्रदूषित शहर, AQI 330 पार
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का कहर जारी है और नोएडा देश का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 330 के “बहुत खराब” स्तर पर पहुंच गया है। इस जहरीली हवा से बचने के लिए रात में खास सावधानी बरतनी जरूरी है। घर में एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें, बाहर निकलने से बचें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
कांग्रेस में शामिल होंगे प्रशांत किशोर ? राहुल गांधी के साथ हुई मीटिंग
बिहार चुनाव में 0 सीट जीतने के बाद जनसुराज पार्टी के संस्थापक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी ने मुलाकात की। ऐसे में PK के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। खबर है कि दिल्ली के 10 जनपथ में करीब डेढ़ घंटे तक राहुल और PK के बीच बातचीत हुई। इस दौरान प्रियंका गांधी भी वहीं मौजूद थीं। इससे पहले PK ने प्रियंका से भी करीब 2 घंटे की मुलाकात की थी।
2026 में होली कब है? नोट कर लें होलिका दहन की तारीख और शुभ मुहूर्त
साल 2026 में होली का त्योहार किस तारीख को मनाया जाएगा, इसे लेकर लोगों में उत्साह है। पंचांग के अनुसार, रंगों का यह त्योहार 13 मार्च, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इससे एक दिन पहले, 12 मार्च, गुरुवार को होलिका दहन होगा।
बड़ी खबर! अब BTech बीच में छोड़ने पर भी मिलेगी डिग्री
IIT मद्रास ने छात्रों के लिए एक बड़ा और फायदेमंद बदलाव किया है। अब अगर कोई छात्र तीन साल बाद BTech की पढ़ाई बीच में छोड़ देता है, तो उसे BSc की डिग्री दी जाएगी। यह नई सुविधा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत शुरू की गई है, जिससे छात्रों को बीच में पढ़ाई छोड़ने पर भी उनकी मेहनत का सर्टिफिकेट मिल सकेगा।
किसानों के लिए काम की खबर! गेहूं की बंपर पैदावार चाहिए तो ध्यान दें!
गेहूं की फसल में बंपर पैदावार हासिल करने के लिए पहली सिंचाई बहुत जरूरी है। एक्सपर्ट्स की मानें तो बुआई के 21 दिन बाद, जिसे क्राउन रूट इनिशिएशन स्टेज कहते हैं, सिंचाई करनी चाहिए। साथ ही, जिन खेतों में बीज अंकुरित नहीं हुए हैं, उन खाली जगहों को तुरंत भरना जरूरी है, ताकि फसल का उत्पादन बढ़ाया जा सके।