16 दिसम्बर को अबू धाबी में आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन शानदार तरीके से समाप्त हो चूका है। इस नीलामी में कुल 77 खिलाडी बीके है जिसमे कई भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसा है। ऑक्शन में कैमरून ग्रीन सबसे महंगे खिलाडी 25.20 करोड़ रुपये में बीके वही प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा को 14.2 करोड़ में खरीदा। पहली बोली में अनसोल्ड लियाम लिविंगस्टोन पर भी खूब पैसा बरसा जिसे SRH ने 13 करोड़ में ख़रीदा।
दिल्ली सरकार का कड़क एक्शन, PUC नहीं तो ईंधन नहीं
दिल्ली सरकार ने दिल्ली की जनता के लिए एक चौकाने वाला ऐलान कर दिया है। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहाँ है की जिन वाहन के पास PUC नहीं उन्हें ईंधन नहीं दिया जाएगा। यह फैसला सरकार ने प्रदुषण को कम करने के लिए लिया है। यह नियम 18 दिसम्बर से लागु होगा। इसके अलावा निर्माण सामग्री ले जाने वाले ट्रकों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।
‘होमबाउंड’ Oscar 2026 के लिए शॉर्टलिस्ट
इस बार भारतीय सिनेमा की तरफ से ऑस्कर 2026 में जाह्नवी कपूर, ईशान खट्टर और विशाल जेठवा की ‘होमबाउंड’ को शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है। यह ‘बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ कैटेगरी की 15 शॉर्टलिस्ट हुई फिल्मों में शामिल हुई है। इस फिल्म को प्रोड्यूस करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन ने किया है। हाल ही में इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया गया है।
IND Vs SA : आज होगा दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच T20 सीरीज का चौथा मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच अफ्रीका के लिए करो या मरो का मुकाबला होगा जिसे जितना अफ्रीका को बहुत जरुरी है। यदि भारत यह मैच जीत जाती है तो वो इस सीरीज को अपने नाम कर लेगी। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बड़ा ही रोमांचक होने वाला है। इंडिया उसी प्लेइंग 11 के साथ जा सकती है वही अफ्रीका कुछ चेंज कर सकती है।
पीएम मोदी पहुंचे इथियोपिया, दोनों के बीच कई डिलो की चर्चा हुई
पीएम मोदी आज पहली बार इथियोपिया गए जहाँ उन्होंने पीएम अबीय अहमद अली से मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों ने द्विपक्षीय संबंधों को स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप तक बढ़ाने पर सहमति जताई। इसके अलावा दोनों के बीच व्यापार, निवेश, तकनीक, स्वास्थ्य और डिजिटल सहयोग पर चर्चा हुई। मोदी जी के इस दौरे से दोनों देशो के बीच मजबूत संबंध बन गए है।
मात्र ₹9,000 के डाउनपेमेंट पर खरीदे Hero Splendor Plus
भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में हीरो स्प्लेंडर प्लस की बिक्री सबसे अधिक होती है। अगर आप भी इसे खरीदना चाहते है तो मात्र ₹9,000 के डाउनपेमेंट पर खरीद सकते है। दो साल के लोन पर हर महीने 3,612 रुपये की EMI भरनी होगी और कुल लगभग 86,688 रुपये चुकाने पड़ेंगे। तीन साल के लोन में EMI 2,514 रुपये होगी और टोटल पेमेंट 90,504 रुपये जाएगा।
Accident : भीषण सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत
एमपी के उमरिया गांव के ताला मार्ग पर एक भयानक सड़क हादसा हुआ है, जिसमे तीन दोस्तों की मौत हो गई। यह हादसा देर रात पांच दोस्त कार से गुजर रहे थे और अचानक सामने से ट्रक ने जोरधार टक्कर मारी जिससे कार पूरी तरह चकना चूर हो गई। पांचो दोस्तों की हालत काफी गंभीर थी जिन्हे जबलपुर जिला अस्पताल में भर्ती किया जहाँ तीन दोस्तों को मृतक घोषित कर दिया और दो दोस्त गंभीर घायल है।
BREAKING : बुर्का विवाद पर पति ने पत्नी और दो बेटियों की हत्या
यूपी के शामली जिले से एक चौकाने वाली वारदात सामने आई है जहाँ एक आरोपी पति ने अपनी पत्नी और दो बेटियों की हत्या कर दी। यह हादसा कांधला थाना क्षेत्र के गढ़ी दौलत गांव का है, जहाँ पति ‘फारुख’ ने पत्नी के बिना बुर्का मायके जाने से नाराज होकर गोली मारी, फिर दोनों बेटियों की जान ली। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल किया, शव घर में गड्ढे में दबाए गए थे।
आज फिर चांदी के दाम में जबरदस्त उछाल
आज वायदा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सुबह करीब 10 बजे चांदी के रेट में जबरदस्त उछाल आया और यह पिछले सत्र से 3.59 फीसदी बढ़कर 2,04,861 रुपये प्रति किलो पहुंच गई। वहीं सोने की कीमत में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला है। बीते कुछ दिनों से चांदी की कीमत लगातार ऊपर जा रही है।
ख़राब खून चढ़ाने से 4 बच्चे बने HIV का शिकार
HIV की बीमारी के केस आए दिन देखने को मिलते है, लेकि एमपी के सतना जिले से HIV को लेकर एक सनसनी फैल गई है। हाल ही में सतना जिला अस्पताल में थैलेसीमिया से पीड़ित 4 बच्चों का HIV टेस्ट पॉजिटिव आया है। आशंका यह जताई जा रही है की ख़राब सुई और ख़राब खून चढ़ाने से यह संक्रमण फैला है। कांग्रेस ने सरकार पर लापरवाही का आरोप और लोगों पर कार्रवाई और मंत्री के इस्तीफे की मांग की है।