📱Download Our App
बजट 2026 में किन देशों को कितनी सहायता राशि मिली?

बजट 2026 में किन देशों को कितनी सहायता राशि मिली?

  • भूटान : 2288.56 करोड़
  • नेपाल : 800 करोड़
  • मॉरीशस और मालदीव : 550 करोड़ (प्रत्येक)
  • श्रीलंका : 400 करोड़
  • म्यांमार : 300 करोड़
  • अफगानिस्तान : 150 करोड़
  • बांग्लादेश : 60 करोड़
  • मंगोलिया : 25 करोड़
  • सेशेल्स : 19 करोड़
News Source: इंस्टाग्राम
बाबर आजम ने तोड़ा विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड

बाबर आजम ने तोड़ा विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड

पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50 रनों की नाबाद पारी खेलकर विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बाबर अब 39 अर्धशतकों के साथ T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली (38) और रोहित शर्मा (32) के संन्यास लेने के बाद बाबर आने वाले सालों में 50 अर्धशतक का रिकॉर्ड भी बना सकते हैं।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
ब्रेकिंग न्यूज़ : ‘अगली बार छाती पर गोली…’ रोहित शेट्टी को लॉरेंस गैंग ने दी धमकी

ब्रेकिंग न्यूज़ : ‘अगली बार छाती पर गोली…’ रोहित शेट्टी को लॉरेंस गैंग ने दी धमकी

मुंबई में शनिवार रात फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर पांच राउंड फायरिंग हुई। पुणे पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। गैंग ने सोशल मीडिया पर हमले की जिम्मेदारी लेते हुए खौफनाक धमकी दी है कि “अगर समय रहते नहीं सुधरे, तो अगली बार गोली घर के बाहर नहीं, बेडरूम के अंदर छाती पर चलेगी।” ऑडियो सुने

News Source: इंस्टाग्राम
ICC ने PCB को दिया अल्टीमेट

ICC ने PCB को दिया अल्टीमेट

15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले महामुकाबले से पहले पाकिस्तान ने बॉयकॉट का राग अलापा है। इस पर ICC ने कड़ा रुख अपनाते हुए PCB को चेतावनी दी है कि ऐसा फैसला खेल भावना के खिलाफ है। ICC ने लिखित स्पष्टीकरण मांगते हुए आगाह किया है कि टूर्नामेंट से हटने के परिणाम गंभीर और दूरगामी हो सकते हैं।

News Source: इंस्टाग्राम
ब्रेकिंग न्यूज़ : रूस में पहली बार आसमान में एकसाथ दिखे ‘चार चांद’

ब्रेकिंग न्यूज़ : रूस में पहली बार आसमान में एकसाथ दिखे ‘चार चांद’

रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में एक साथ चार चंद्रमा दिखाई देने की दुर्लभ घटना सामने आई है। वैज्ञानिक रूप से इसे ‘मून डॉग’ या ‘मॉक मून’ कहा जाता है। यह तब होता है जब हवा में मौजूद बर्फ के क्रिस्टल चांद की रोशनी को मोड़ कर देते हैं, जिससे असली चांद के आसपास नकली चंद्रमा जैसे चमकीले धब्बे बन जाते हैं।

News Source: इंडिया टीवी
भारत पे के पूर्व फाउंडर अशनीर ग्रोवर ने बजट पर दी अपनी प्रतिक्रिया

भारत पे के पूर्व फाउंडर अशनीर ग्रोवर ने बजट पर दी अपनी प्रतिक्रिया

टैंक इंडिया के पूर्व जज और इंटरप्रेन्योर अशनीर ग्रोवर ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किये गए केंद्रीय बजट पर रिएक्शन देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि ये बजट उन्हें शार्क टैंक में एक पिचर को दी गई अपनी फटकार की याद दिलाता है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘पूरा टाइम बर्बाद किया आपने, अपना भी और हमारा भी’ ।

News Source: X ( ट्वीटर )
सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी अमेरिकी सेना की बढ़ती गतिविधियां

सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी अमेरिकी सेना की बढ़ती गतिविधियां

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। सैटेलाइट तस्वीरों में दिख रहा है कि पश्चिम एशिया में अमेरिकी सेना की गतिविधियां तेज हो गई हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 28 जनवरी को ट्रुथ सोशल पर कहा कि एक कैरियर स्ट्राइक ग्रुप ईरान की ओर बढ़ रहा है। ट्रंप ने चेतावनी दी कि यदि ईरान समझौता नहीं करेगा, तो अमेरिका जून 2025 से भी भीषण हमला करेगा।

News Source: इंस्टाग्राम
Breaking News : जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके

Breaking News : जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके

जम्मू-कश्मीर में आज सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटकों से धरती कांप उठी। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.6 मापी गई है। भूकंप का केंद्र उत्तरी कश्मीर का बारामुला जिला रहा। झटके महसूस होते ही लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है ।

News Source: अमर उजाला
ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने तोड़ी चुप्पी

ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने तोड़ी चुप्पी

ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मुकाबला नहीं खेलने के पाकिस्तान सरकार के फैसले पर अब पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने चुप्पी तोड़ी है । पाकिस्तान कप्तान सलमान आगा ने कहा कि हम वर्ल्ड कप खेलने जा रहे हैं । यह हमारा फैसला नहीं है, हम कुछ नहीं कर सकते । हमारी सरकार और पीसीबी चेयरमैन जो कहेंगे, हमें वही मानना होगा। भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने का फैसला हमारा नहीं है ।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद ने छोड़ा इस्लाम धर्म

टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद ने छोड़ा इस्लाम धर्म

सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद ने इस्लाम छोड़ने और हिंदू धर्म अपनाने की खबरों को अफवाह बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी भी धर्म को नहीं मानतीं और नास्तिक हैं। उर्फी ने तंज कसते हुए कहा, “मैं बहुत पहले ही धर्म छोड़ चुकी हूँ, जो लोग मुझे निकालने की बात कर रहे हैं उन्हें पता होना चाहिए कि मैं वहां हूँ ही नहीं।”

News Source: इंस्टाग्राम