महाभारत के अनुसार, द्रौपदी और पांचों पांडवों के बीच गृहस्थी चलाने के लिए नारद मुनि की सलाह पर एक सख्त नियम बना था। इसके तहत द्रौपदी हर पांडव के साथ एक-एक वर्ष का समय बिताती थीं। नियम इतना कड़ा था कि यदि कोई भाई दूसरे के समय में कक्ष में प्रवेश करता, तो उसे 12 वर्ष का वनवास भोगना पड़ता था।
राणा बलाचोरिया हत्याकांड में शूटर्स की पहचान
कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचोरिया की हत्या करने वाले शूटर आदित्य कपूर और करन पाठक की पहचान हो चुकी है। दोनों अमृतसर के रहने वाले हैं और बंबीहा गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं। इस हत्याकांड में दो और आरोपी भी शामिल थे, जो अभी फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन सिद्धू मुसेवाला एंगल अभी तक सामने नहीं आया है।
बांके बिहारी मंदिर में बदले VIP दर्शन के नियम
वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में VIP दर्शन के नियम के अनुसार अब गोस्वामी समाज के 5 जजमान प्रवेश कर सकते है। पहले वीआईपी गेट 30 जजमान प्रवेश करते थे। इस नियम से गोस्वामी समाज में भारी आक्रोश बढ़ चूका है। मंदिर के सेवायत रजत गोस्वामी ने कहा कि यह फैसला पूरी तरह गलत है।
BB19 के विनर गौरव खन्ना ने दी फैन्स को गुड न्यूज़
‘बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना ने अपने सभी फैन्स को क्रिसमस से पहले एक बड़ा सरप्राइज दिया है। गौरव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है और उन्होंने बताया है की वो नए सफर की शुरुआत करने जा रहे है। गौरव ने बताया है की उन्होंने अपना एक यूट्यूब चैनल शुरू किया है जहाँ वो अपने फैन्स के साथ मस्ती-मजाक और बातचीत करेंगे।
NEET UG के लिए 12वीं में इतने नंबर जरूरी
मेडिकल ग्रेजुएशन कोर्स MBBS, BDS आदि में एडमिशन के लिए NEET UG परीक्षा होती है। यह परीक्षा NTA कराती है और यह 2026 में मई महीने में होने वाली है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए जनरल कैटेगरी को 50 फीसदी, OBC, SC, ST को 40 फीसदी नंबर चाहिए। इस एग्जाम में शामिल होने के लिए 12वी में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी होना अनिवार्य है।
काम निपटा लो भाई! कल बंद रहेंगे बैंक
कल 18 दिसंबर को देश के कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहने वाली है, इसलिए अपने बैंक से जुड़े जरूरी काम आज ही निपटा लें। RBI की गाइडलाइंस के मुताबिक, गुरु घासीदास जयंती के मौके पर छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में SBI, PNB और HDFC समेत सभी बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, मोबाइल और नेट बैंकिंग की सेवाएं चालू रहेंगी।
दिल्ली में ‘कैंसर’ का खौफ: मर्दों में मुंह और औरतों में ब्रेस्ट कैंसर का बढ़ा खतरा
दिल्ली में कैंसर की रफ्तार डरा रही है! ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पुरुषों में ओरल कैंसर और महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के मामले तेजी से बढ़े हैं। डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि खराब लाइफस्टाइल और प्रदूषण इस आग में घी का काम कर रहे हैं। तंबाकू से दूरी, हेल्दी डाइट, एक्सरसाइज, वजन कंट्रोल और रेगुलर चेकअप को अपनी लाइफ में तुरंत शामिल करना बेहद जरूरी है।
IPL 2026 Auction : ये 5 दिगज्ज खिलाडी रहे अनसोल्ड
कल आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में कई दिग्गज खिलाड़ियों पर बोली लगी। लेकिन की बड़े नाम अनसोल्ड रह गए। जिसमे ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ, श्रीलंका के महेश थीक्षणा, अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज, ऑस्ट्रेलिया के जैक फ्रेजर मैकगर्क और न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे का नाम शामिल है। इनके अनसोल्ड रहने से फैंस को काफी हैरानी हुई।
रणवीर-संजू बाबा की ‘धुरंधर’ का OTT पर धमाका
रणवीर सिंह और संजय दत्त की मल्टीस्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर गदर काटने के बाद अब OTT पर आने को तैयार है। फिल्म के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीदे हैं और चर्चा है कि यह फरवरी 2026 की शुरुआत में रिलीज हो सकती है। यह फिल्म अब उन लोगों का मनोरंजन करेगी जो इसे बड़े पर्दे पर देखने से चूक गए थे।