📱Download Our App
IND vs SA 4th T20: सीरीज पर कब्जे के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जानें क्या होगी प्लेइंग-11

IND vs SA 4th T20: सीरीज पर कब्जे के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जानें क्या होगी प्लेइंग-11

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथे टी20 में आज कांटे की टक्कर होने वाली है। कप्तान सूर्यकुमार यादव सीरीज सील करने के लिए शुभमन गिल और संजू सैमसन के साथ मैदान पर गदर मचाने को तैयार हैं। जोहान्सबर्ग की पिच बल्लेबाजों की मददगार मानी जा रही है, लेकिन शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है।

News Source: मनीकंट्रोल
BREAKING NEWS : फ़िल्मी अंदाज में लुटेरे गिरफ्तार

BREAKING NEWS : फ़िल्मी अंदाज में लुटेरे गिरफ्तार

खंडवा जिले के पदम नगर थाने के पुलिसकर्मियों ने दिनदहाड़े लूट करने वाले आरोपियों को पकडने के लिए अनोखी तरकीब अपनाई। फेरीवाले का भेस बनाकर पुलिस ने ईरानी गैंग के दो सदस्यों कासिम और अयान को गिरफ्तार कर लिया। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने कट्टा दिखाकर कपड़ा व्यापारी से सोने की चेन और अंगूठी लूटने की वारदात की थी। पुलिस मामले की जांच कर दी है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
‘डॉक्टर हनुमान’ के दर पर कट रही बीमारियां: जहां मरीज बनकर आते हैं भक्त

‘डॉक्टर हनुमान’ के दर पर कट रही बीमारियां: जहां मरीज बनकर आते हैं भक्त

मध्यप्रदेश के भिंड में स्थित ददरौआ धाम के ‘डॉक्टर हनुमान’ अपनी जादुई शक्तियों के लिए मशहूर हैं। मान्यता है कि यहाँ हनुमान जी डॉक्टर के रूप में विराजते हैं और असाध्य रोगों से पीड़ित भक्त महज परिक्रमा और भभूत से चंगे हो जाते हैं। जोकि डॉक्टरों के हाथ खड़े करने के बाद भी निराश लोग यहाँ मरीज बनकर आते हैं।

News Source: न्यूज़ 18
Accident : सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोगो की मौत

Accident : सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोगो की मौत

नीमच में नेशनल-56 हाइवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहाँ तीन वाहन की जोरधार टक्कर में पत्नी-पति समेत तीन लोगो की मौत हो गई है। हादसे में एक युवक की गंभीर हालत बताई जा रही है जिसे चितौड़गढ़ के जिला अस्पताल में भर्ती किया है। सड़क किनारे खड़ी पिकअप से वैन टकराई, फिर पीछे से आई थार भी भिड़ गई। हादसे के बाद थार चालक फरार हो गया। मृतक शादी से लौट रहे थे।

News Source: जी न्यूज़
PMMVY : 1000 फर्जी खातो में भेजे गए 96 लाख

PMMVY : 1000 फर्जी खातो में भेजे गए 96 लाख

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सरकार की मातृत्व वंदन योजना में बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है। जिसमे योजना की 96 लाख से अधिक की राशि 1000 से ज्यादा फर्जी बैंक खातो में भेज दी गयी। इसका पता तब चला जब विभाग ने जांच की। जांच में पता चला कि एक ही सिस्टम से कई लोगों के नाम पर खाते बनाकर पैसा डाला गया।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
खाद के लिए हाहाकार! सड़कों पर उतरे किसान

खाद के लिए हाहाकार! सड़कों पर उतरे किसान

नरसिंहपुर जिले में खाद की किल्लत ने किसानों का दम निकाल दिया है। गोदामों पर सुबह से लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन टोकन होने के बावजूद खाद न मिलने से नाराज किसानों ने सड़क जाम कर दी। प्रशासन के दावों के उलट, किसान कालाबाजारी और वितरण में धांधली का आरोप लगा रहे हैं।

News Source: पत्रिका
साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण: जानें भारत में दिखेगा या नहीं

साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण: जानें भारत में दिखेगा या नहीं

साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को लगने जा रहा है। ज्योतिषों के मुताबिक, यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, लेकिन भारत में दिखाई न देने के कारण यहाँ सूतक काल मान्य नहीं होगा। यह खगोलीय घटना मुख्य रूप से अंटार्कटिका और दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों में नज़र आएगी, इसलिए धार्मिक कार्यों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।

News Source: एबीपी न्यूज़
अभिनेता नागार्जुन बनने वाले है दादा

अभिनेता नागार्जुन बनने वाले है दादा

सोशल मीडिया पर इन दिनों नागार्जुन की बहु शोभिता धुलिपाला अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य ने दिसंबर 2024 में शादी के बंधन में बंधे थे, जिसे अब एक साल हो चुका है। शोभिता के साथ नागा की ये दूसरी शादी है, उन्होंने पहली शादी 2017 में सामंथा रूथ प्रभु के साथ हुई थी और 2021 में दोनों का तलाक हो गया।

News Source: आज तक
BREAKING : अफगानिस्तान में बढ़ता खाद्य संकट

BREAKING : अफगानिस्तान में बढ़ता खाद्य संकट

अफगानिस्तान को एक भारत का हिस्सा माना जाता है और इन दिनों वहां के हालत काफी ख़राब देखने को मिल रहे है। दरअसल अफगानिस्तान में  सर्दी का मौसम करोड़ों लोगों के लिए जीवन और मौत की लड़ाई बन गया है। अधिक ठंड के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है, जिसके कारण कई लोग भूखे रह रहे है। मजबूरी में लोग सामान बेच रहे हैं, बच्चों से काम करवा रहे हैं।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
Payal Gaming MMS कांड का सच: वायरल वीडियो पर मचा बवाल

Payal Gaming MMS कांड का सच: वायरल वीडियो पर मचा बवाल

गेमिंग स्टार पायल गेमिंग (पायल धारे) के नाम से एक आपत्तिजनक वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। 19 मिनट के इस कथित वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर कोहराम मचा है, लेकिन फैंस और कई फैक्ट-चेक रिपोर्ट्स इसे AI जनरेटेड और डीपफेक बता रहे हैं। पीएम मोदी से मिल चुकीं पायल को बदनाम करने की इस हरकत से उनके चाहने वालों में भारी गुस्सा है।

News Source: लाइवमिंट