कर्नाटक के शिवमोग्गा के रहने वाले मालतेश ने अपने भाई की हत्या कर बगीचे में दफना दिया था। मालतेश ने ही डेढ़ महीना पहले छोटे भाई के गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी। बड़े भाई ने अपनी पत्नी के साथ गलत संबंध रखने की वजह से छोटे भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की पूरी तरह जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
150 रुपये वाली बीयर पर कितना टैक्स? जानिए
अगर आप 150 रुपये की बीयर खरीदते हैं, तो जान लीजिए कि इसका असली दाम बहुत कम होता है। इसमें करीब 60 से 70 रुपये तो सीधे सरकार एक्साइज ड्यूटी और वैट के नाम पर ले जाती है। बाकी बचे पैसों में कंपनी की लागत, डिस्ट्रीब्यूटर का मुनाफा और दुकानदार का कमीशन शामिल होता है।
लहरों में लापता प्रधानमंत्री, ऑस्ट्रेलिया की सबसे रहस्यमयी घटना
हर देश के लिए हर दिन की तारीख मायने रखती है। ऐसे ही 17 दिसम्बर 1967 का दिन ऑस्ट्रेलिया वालो को हमेशा याद रखने वाला दिन है। क्यूंकि उस दिन देश के तत्कालीन पीएम हेरोल्ड होल्ट समुद्र में तैरने गए, लेकिन वापस लौट कर कभी नहीं आए। 17 दिसम्बर शनिवार 1997 हेरोल्ड होल्ट तेज लहरों में बहकर लापता हो गए। यह घटना आज भी ऑस्ट्रेलिया की सबसे रहस्यमयी घटनाओं में गिनी जाती है।
Unclaimed Deposit: 5 साल में दोगुना हुई रकम, कहीं आपका पैसा तो नहीं?
देश के बैंकों में अनक्लेम्ड डिपॉजिट यानी लावारिस रकम का आंकड़ा पिछले 5 साल में दोगुना होकर आसमान छू रहा है। RBI की रिपोर्ट के मुताबिक, करोड़ों रुपये ऐसे खातों में पड़े हैं जिन्हें लोग भूल चुके हैं या जिनका कोई वारिस सामने नहीं आया। अगर आपका भी कोई पुराना खाता है, तो तुरंत UDGAM पोर्टल पर चेक करें!
सनरुफ वाली कार लेने की सोच रहे हैं? तो फायदे और नुकसान भी जान लें
आजकल भारत में सनरुफ वाली कार का बड़ा क्रेज है, जो कार को प्रीमियम लुक और वेंटिलेशन तो देता है, लेकिन इसके कुछ झोल भी हैं। गर्मी में यह केबिन को जल्दी भट्टी बना देता है और लंबे समय में लीकेज या मेंटेनेंस का सिरदर्द भी दे सकता है। तो इसके फायदे-नुकसान तौलकर ही जेब ढीली करें।
Ind vs SA T20 : कैसा रहेगा आज लखनऊ की पिच का मिजाज
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का चौथा मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने वाला है। यहां ठंड के कारण तेज गेंदबाजों को नई गेंद से शुरुआत में अच्छी मदद मिल सकती है। धर्मशाला के मैदान पर भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला था, जिस वजह से SA की टीम जल्दी आउट हो गयी। इसलिए पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को कम से कम 200 रन बनाने होंगे।
शिल्फा शेट्टी ने अपने खिलाफ लगे आरोप को बताया बेबुनियाद
फिल्म इंडस्ट्री में आए दिन कुछ न कुछ कारनामे होते रहते है। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्फा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने अपने खिलाफ लगे धोखाधड़ी के आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि यह एक कारोबारी विवाद है, जिसे गलत तरीके से आपराधिक रूप दिया जा रहा है। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है और उन्होंने जांच में पूरा सहयोग किया है।
क्रिसमस पर अपनों को दें ये प्यारे तोहफे: यादगार बन जाएगा आपका सेलिब्रेशन
क्रिसमस का त्योहार दस्तक दे रहा है और अगर आप भी कन्फ्यूज हैं कि अपनों को क्या गिफ्ट दें, तो आप कस्टमाइज्ड मग, सुंगधित मोमबत्तियां, इंडोर प्लांट्स या फिर चॉकलेट हैंपर देकर अपनों का दिन खास बना सकते हैं। एक छोटा सा तोहफा न सिर्फ उनके चेहरे पर मुस्कान लाएगा, बल्कि आपके रिश्तों में प्यार और मिठास भी भर देगा।
जाने सर्दियों में दही कब खाना चाहिए?
दही खाना हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है, क्योकि इसमें प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन B6, B12 जैसे तत्व होते हैं। लेकिन सर्दियों के समय में इसे सिर्फ दिन में ही खाना चाहिए। क्योंकि दही की तासीर ठंडी होती है और रात को खाने से नुकसान हो सकता है। दही खाने से पाचन से जुडी समस्याएं भी दूर हो जाती है।
एलेक्स कैरी ने शतक जड़ रचा इतिहास, पीछे छूटे स्टीव स्मिथ
ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट एडिलेड में खेला जा रहा है और एलेक्स कैरी ने शानदार शतक लगाकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह 2025 टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडी बन गए है। आज AUS ने पहले बेटिंग करते हुए कैरी ने 106 रन की शानदार पारी खेल कर स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ा। इस साल कैरी के नाम 10 टेस्ट में 671 रन हैं, और टेस्ट करियर का तीसरा शतक रहा।