📱Download Our App
IND Vs SA T20 Series : गिल और सूर्यकुमार का फॉर्म बना चिंता का विषय

IND Vs SA T20 Series : गिल और सूर्यकुमार का फॉर्म बना चिंता का विषय

आज भारत-अफ्रीका के बीच T20 सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जाएगा। फिहलाल सीरीज में भारत 2-1 से आगे है। पिछले तीनो मैचों में कप्तान और उपकप्तान की परफॉरमेंस काफी खराब रही, जिससे सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल का फॉर्म चिंता का विषय है। दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में बदलाव की संभावना कम है।

News Source: अमर उजाला
सरकारी नौकरी पाने का मौका, MTS के 714 पदों पर भर्ती

सरकारी नौकरी पाने का मौका, MTS के 714 पदों पर भर्ती

DSSSB ने मल्टी टास्किंग स्टाफ के 714 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन 17 दिसंबर से शुरू हो चुके हैं और अंतिम तारीख 15 जनवरी 2026 हैं। इसके लिए कोई भी 10वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं, उनकी उम्र 18 से 27 साल के होनी चाहिए। अगर आप सरकारी नौकरी पाना चाहते है तो DSSSB की वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते है।

News Source: जागरण
मम्मी या पापा? आखिर बच्चों को कहाँ से मिलता है तेज दिमाग

मम्मी या पापा? आखिर बच्चों को कहाँ से मिलता है तेज दिमाग

क्या आप जानते हैं कि बच्चों की बुद्धि यानी IQ पिता से नहीं बल्कि मां से विरासत में मिलती है? हालिया स्टडी के मुताबिक, इंटेलिजेंस जीन मुख्य रूप से X क्रोमोसोम में होते हैं, जो मां से ट्रांसफर होते हैं। इसका मतलब है कि बेटियों और बेटों की अकलमंदी के पीछे उनकी मां का बड़ा हाथ होता है।

News Source: न्यूज़ 24
हेल्थ : किडनी को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये दवाएं

हेल्थ : किडनी को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये दवाएं

किडनी हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है जो ख़राब खून को निकालने और पानी संतुलित रखने का काम करती है। अक्सर लोग शरीर का कोई भी अंग दर्द करता है तो उसके लिए पेन किलर लेता है जो आपकी किडनी को नुकसान पंहुचा सकती है। ऐसे में डॉक्टर अर्जुन सभरवाल का कहना है की लंबे समय तक एसिडिटी की दवाएं लेने पर किडनी डैमेज हो सकती है। इसलिए डॉक्टर की निगरानी और सही डोज जरूरी है।

News Source: नवभारत
आखिर क्या थी महाराणा प्रताप के घोड़े चेतक की नस्ल?

आखिर क्या थी महाराणा प्रताप के घोड़े चेतक की नस्ल?

राजस्थान के इसिहास में महाराणा प्रताप का घोड़ा चेतक बहादुरी की पहचान माना जाता है। चेतक मारवाड़ी नस्ल का घोडा था, उसकी पहचान मुड़ी हुई कान, लंबा चेहरा, ऊंचा माथा और चमकदार आंखों से होती थी। इतिहासकार बताते हैं कि चेतक कोई तोहफा नहीं था, बल्कि महाराणा प्रताप ने उसे अपने दो और घोड़ों नाटक और अटक के साथ खरीदा था।

News Source: एबीपी न्यूज़
पीएम मोदी के नाम दर्ज हुआ नया रिकॉर्ड, 11 साल में मिले 28 अंतरराष्ट्रीय सम्मान

पीएम मोदी के नाम दर्ज हुआ नया रिकॉर्ड, 11 साल में मिले 28 अंतरराष्ट्रीय सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे ज्यादा सम्मानित नेता बन गए हैं। पिछले 11 वर्षों में उन्हें 28 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा गया है, जिसमें कई देशों के सर्वोच्च नागरिक सम्मान शामिल हैं। यह उपलब्धि न केवल मोदी के लिए बल्कि पूरे भारत के लिए गौरव की बात है, जो वैश्विक मंच पर देश की बढ़ती ताकत और मजबूत विदेशी संबंधों की गवाह बनी है।

News Source: न्यूज़ 24
Accident : छोटी सी लापरवाही से बुझ गया घर का चिराग, दो सगे भाइयो की मौत

Accident : छोटी सी लापरवाही से बुझ गया घर का चिराग, दो सगे भाइयो की मौत

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक भयानक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे को देख परिजनों में कोहराम मच गया। एक सड़क किनारे खड़ी ट्रक से बाइक टकराने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। मृतक राजेंद्र (33) और राजीव (26) सिदार सीसीटीवी कैमरा लगाने का काम करते थे। अंधेरे में ट्रक दिखाई नहीं दिया और बाइक उसमें जा भिड़ी। दोनों को अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

News Source: पत्रिका
द ग्रेट इंडियन कपिल शो: प्रियंका चोपड़ा ने खोला राज

द ग्रेट इंडियन कपिल शो: प्रियंका चोपड़ा ने खोला राज

नेटफ्लिक्स पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के नए सीजन में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी निजी जिंदगी के दिलचस्प किस्से शेयर किए हैं। देसी गर्ल ने बताया कि निक जोनास से उनकी बातचीत का सिलसिला ट्विटर (X) के जरिए शुरू हुआ था। हंसी-मजाक के बीच प्रियंका ने अपनी और निक की पहली मुलाकात और उनके बीच बढ़ी नजदीकियों की पुरानी यादें ताजा कीं।

News Source: न्यूज़ 24
अटल जयंती पर PM मोदी लखनऊ में रहेंगे मौजूद

अटल जयंती पर PM मोदी लखनऊ में रहेंगे मौजूद

25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर पीएम मोदी लखनऊ आने वाले है। इस दौरान वे हरदोई रोड पर बने नए ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का भव्य उद्घाटन करेंगे। साथ ही अटल बिहारी वाजपेयी, दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी पर बने म्यूजियम का भी लोकार्पण होगा। कार्यक्रम को लेकर बुधवार को सीएम योगी ने ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का जायजा लिया।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
कई राज्यों में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, विजिबिलिटी हुई जीरो

कई राज्यों में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, विजिबिलिटी हुई जीरो

उत्तर भारत समेत कई राज्यों में मौसम ने करवट बदल ली है, जहां अब कोहरे के साथ बारिश का डबल अटैक देखने को मिल रहा है। कड़ाके की ठंड और जीरो विजिबिलिटी की वजह से सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार थम गई है और आम जनजीवन बेहाल है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है।

News Source: पत्रिका