📱Download Our App
ईरान ने ट्रम्प को दी चेतावनी

ईरान ने ट्रम्प को दी चेतावनी

ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे वॉशिंगटन के साथ एक परमाणु समझौते की उम्मीद कर रहे हैं। यह बयान ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की उस चेतावनी के बाद आया है, जिसमें उन्होंने किसी भी संघर्ष को क्षेत्रीय युद्ध में बदलने की धमकी दी थी। ट्रंप ने दोटूक कहा कि अगर डील नहीं हुई, तो खामेनेई की चेतावनी की हकीकत सबको पता चल जाएगी ।

News Source: इंस्टाग्राम
भागलपुर में बर्ड फ्लू की पुष्टि, मचा हड़कंप

भागलपुर में बर्ड फ्लू की पुष्टि, मचा हड़कंप

भागलपुर के नवगछिया में बड़ी संख्या में मृत मिले कौओं की जांच रिपोर्ट में बर्ड फ्लू वायरस की पुष्टि हुई है। जिला पशुपालन पदाधिकारी अंजली कुमारी के अनुसार, पटना और भोपाल लैब भेजे गए सैंपल संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र के 10 किमी के दायरे में सेनेटाइजेशन शुरू कर दिया है और पोल्ट्री फार्मों की सघन जांच की जा रही है।

News Source: इंस्टाग्राम
ब्रेकिंग न्यूज : आज अजित पवार के बॉडीगार्ड के परिवार से मिलेगी सुनेत्रा पवार

ब्रेकिंग न्यूज : आज अजित पवार के बॉडीगार्ड के परिवार से मिलेगी सुनेत्रा पवार

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के साथ हुए प्लेन हादसे में जान गंवाने वाले बॉडीगार्ड विदिप जाधव के घर आज मातम पसरा है। मिली जानकारी के अनुसार, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार शहीद बॉडीगार्ड के परिजनों को सांत्वना देने के लिए सतारा के लिए रवाना हो गई हैं। वे वहां पहुंचकर परिवार से मुलाकात करेंगी और अपनी संवेदनाएं व्यक्त करेंगी।

News Source: इंस्टाग्राम
MP के 25 जिलों में अलर्ट जारी

MP के 25 जिलों में अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश में एक बार फिर से आंधी, ओले और बारिश वाला मौसम है। मौसम विभाग ने सोमवार को 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, श्योपुर, मुरैना, भिंड, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली शामिल हैं।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
नर्मदापुरम : होटल में सिलेंडर ब्लास्ट, 5 घायल

नर्मदापुरम : होटल में सिलेंडर ब्लास्ट, 5 घायल

नर्मदापुरम के हिल स्टेशन पचमढ़ी के सिनेरिटी होटल में सोमवार सुबह करीब 8.30 को एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट होने होटल में ठहरे महाराष्ट्र के बुलढाना के एक परिवार के चार लोग घायल हो गए। एक कुक भी आग में झुलस गया है। पचमढ़ी थाना प्रभारी पदम सिंह मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फिलहाल में पुलिस जांच में जुटी है।

News Source: दैनिक भास्कर
भोपाल SP पर SI ने लगायें गंभीर आरोप

भोपाल SP पर SI ने लगायें गंभीर आरोप

भोपाल के देहात SP रामशरण प्रजापति पर एक SI ने गंभीर आरोप लगाए हैं। सूखी सेवनिया थाने के SI केसी यादव ने कहा है कि एसपी ऑफिस में उन्हें गालियां दी गईं। विरोध करने पर धक्के देकर बाहर करने की धमकी मिली । थाने आने के बाद SI यादव ने रोजनामचा रिपोर्ट डाल दी। जिसके बाद SP ने दोबारा फोन पर फटकार लगाई। दो अलग-अलग प्रकरण में विभागीय जांच शुरू करा दी गई ।

News Source: दैनिक भास्कर
इंदौर में दूषित पानी से हुई 32वीं मौत

इंदौर में दूषित पानी से हुई 32वीं मौत

भागीरथपुरा में दूषित पानी हादसे में एक और मौत हो गई। एक माह से अधिक समय से एडमिट रही अनिता कुशवाह (65) ने रविवार रात को दम तोड़ दिया। अनिता का बॉम्बे हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। वह लंबे समय से वेंटिलेटर पर थीं। इन्हें मिलाकर दूषित पानी से अब तक 32 मौत हो चुकी है ।

News Source: दैनिक भास्कर
कौन है खुद को ‘मोहम्मद दीपक’ बताने वाला युवक?

कौन है खुद को ‘मोहम्मद दीपक’ बताने वाला युवक?

उत्तराखंड के कोटद्वार में ‘बाबा ड्रेस’ नामक दुकान के विवाद में दीपक कुमार चर्चा में आए हैं। दीपक एक स्थानीय जिम ट्रेनर हैं, जिन्होंने मुस्लिम बुजुर्ग की दुकान का नाम बदलवाने आए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का अकेले विरोध किया। जब उनसे नाम पूछा गया, तो उन्होंने खुद को ‘मोहम्मद दीपक’ बताकर सांप्रदायिक सौहार्द का परिचय दिया। राहुल गांधी ने उन्हें ‘मोहब्बत की दुकान’ का प्रतीक और देश का हीरो बताया है।

News Source: हिंदुस्तान
भीकनगांव कॉलेज में बनाई आपत्तिजनक रील, प्राचार्य ने माफी मंगवाई

भीकनगांव कॉलेज में बनाई आपत्तिजनक रील, प्राचार्य ने माफी मंगवाई

खरगोन जिले के भीकनगांव के टंट्या मामा कॉलेज में बाहरी युवकों द्वारा छात्रों के साथ मिलकर कक्षा में आपत्तिजनक रील बनाने का मामला सामने आया है। 23-24 जनवरी की इस घटना में बाहरी युवकों ने कॉलेज के छात्रों की मदद से कक्षा में बैठकर गाली-गलौज और अपशब्दों का इस्तेमाल किया है । छात्रों के विरोध के बाद प्राचार्य ने संबंधितों से माफी मंगवाकर मामला शांत कराया ।

News Source: दैनिक भास्कर
ब्रेकिंग न्यूज़ : फिर क्रैश हुई चाँदी

ब्रेकिंग न्यूज़ : फिर क्रैश हुई चाँदी

-चांदी की कीमतों में गिरावट थमती हुई नजर नहीं आ रही है। बीते कारोबारी दिन सिल्वर तगड़ी गिरावट और फिर रिकवरी के बाद अंत में ₹2,65,652 पर क्लोज हुआ था और सोमवार को जैसे ही कारोबार ओपन हुआ, तो ये गिरकर ₹2,55,652 /किलो पर आ गया और फिर इसके कुछ ही मिनटों बाद ये ₹2,49,713 प्रति किलो पर पहुंच गया. इसका मतलब है कि चांदी वायदा ₹15,943 और सस्ती हो गई ।

News Source: आज तक