📱Download Our App
पानी कम पीना पड़ सकता है भारी: शरीर को खोखला कर रही है डिहाइड्रेशन

पानी कम पीना पड़ सकता है भारी: शरीर को खोखला कर रही है डिहाइड्रेशन

भैया, अगर आप भी पानी पीने में कंजूसी करते हैं, तो संभल जाइए! शरीर में पानी की कमी सिर्फ प्यास नहीं, बल्कि किडनी में पथरी, यूरिन में भयंकर जलन और कब्ज जैसी बीमारियों का बुलावा है। डॉक्टर्स का कहना है कि डिहाइड्रेशन से खून गाढ़ा हो जाता है और टॉक्सिन्स बाहर नहीं निकल पाते, जिससे अंग धीरे-धीरे जवाब देने लगते हैं।

News Source: न्यूज़ 24
धुंध के कारण टॉस डिले, उपकप्तान शुभमन गिल बाहर

धुंध के कारण टॉस डिले, उपकप्तान शुभमन गिल बाहर

इंडिया-साउथ अफ्रीका के चौथे मुकाबले में अधिक धुंध के कारण टॉस में डिले हुआ है और अंपायर 7:30 बजे निरिक्षण करेंगे जिसके बाद तय होगा मैच शुरू किया जाए या नहीं। इसी बीच कोच गौतम गंभीर ने अपनी प्लेइंग 11 पर अपडेट दिया है। उपकप्तान शुभमन गिल चोट लगने से टीम से बाहर हो गए है और आज का मैच वो नहीं खेलेंगे। गिल की जगह संजू सैमसंग को प्लेइंग 11 में लाया जा सकता है।

News Source: अमर उजाला
BREAKING : अधिक कोहरे और ठंड के चलते येलो अलर्ट

BREAKING : अधिक कोहरे और ठंड के चलते येलो अलर्ट

उत्तराखंड में ठंड ने अपना प्रचंड रूप ले लिया है जो लोगों को परेशान कर रही है। घने कोहरे को देखते हुए आईएमडी ने 21 दिसंबर तक भीषण ठंड, घने कोहरे और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश व हिमपात का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के कई इलाको में 18 दिसंबर को अति घना कोहरा छाने की संभावना है।

News Source: पत्रिका
इस ऐप ने लांच किया पहला बायोमेट्रिक UPI फीचर

इस ऐप ने लांच किया पहला बायोमेट्रिक UPI फीचर

ऑनलाइन पेमेंट के लिए भारत में अमेज़न पे भी काफी लोकप्रिय है और इसका इस्तेमाल लगभग भारत में सभी लोग करते है। अब Amazon Pay ने भारत में UPI बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन फीचर लॉन्च किया है, जिससे अब 5,000 रुपये तक की पेमेंट बिना PIN के की जा सकेगी। यूजर्स चेहरे या फिंगरप्रिंट से आसानी से भुगतान कर पाएंगे। यह फीचर फिलहाल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

News Source: नवभारत
IND Vs SA T20 Live : अधिक धुंध के कारण टॉस में देरी, 6:50 पर होगा निरिक्षण

IND Vs SA T20 Live : अधिक धुंध के कारण टॉस में देरी, 6:50 पर होगा निरिक्षण

आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथा टी20 मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाना है। धुंध के कारण साढ़े छह बजे टॉस नहीं हो सका। भारतीय टीम 2-1 से आगे है और सीरीज जीतने की कोशिश में होगी। वहीं, साउथ अफ्रीका बराबरी के इरादे से उतरेगा। अंपायर शाम 6:50 बजे हालात का निरीक्षण करेंगे।

News Source: हिंदुस्तान
फाइलों में दफन ‘आयुष्मान बाल संबल योजना’

फाइलों में दफन ‘आयुष्मान बाल संबल योजना’

भजनलाल सरकार की ‘मुख्यमंत्री आयुष्मान बाल संबल योजना’ सरकारी फाइलों के फेर में फंसकर रह गई है। 18 साल तक के बच्चों की दुर्लभ बीमारियों के मुफ्त इलाज का वादा तो किया गया, लेकिन धरातल पर काम शुरू न होने से गरीब परिवार अस्पतालों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।

News Source: पत्रिका
एमपी का सबसे स्वच्छ शहर प्रदूषित, दिल्ली के बाद एमपी आया प्रदुषण की चपेट में

एमपी का सबसे स्वच्छ शहर प्रदूषित, दिल्ली के बाद एमपी आया प्रदुषण की चपेट में

भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच एमपी भी वायु प्रदुषण की चपेट में आ गया है। पहले दिल्ली में प्रदुषण ख़राब रहता था लेकिन अब एमपी में भी ये देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक मंदसौर और नीमच की हवा सबसे ज्यादा जहरीली हो गई है। वही भोपाल में AQI 200 के पार पहुंच गया।

News Source: जी न्यूज़
बैंक FD से ज्यादा कमाई करा रहे हैं ये PSU स्टॉक्स

बैंक FD से ज्यादा कमाई करा रहे हैं ये PSU स्टॉक्स

अगर आप बैंक FD के मामूली ब्याज से बोर हो चुके हैं, तो सरकारी कंपनियों (PSU) के शेयरों पर नजर डालिए। कई सरकारी स्टॉक्स ऐसे हैं जिनका डिविडेंड यील्ड बैंक रिटर्न को भी मात दे रहा है। यानी शेयर के दाम बढ़ने के साथ-साथ आपको तगड़ा मुनाफा घर बैठे मिल रहा है।

News Source: लाइवमिंट
कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! अब हफ्ते में सिर्फ 4 दिन करना होगा काम

कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! अब हफ्ते में सिर्फ 4 दिन करना होगा काम

नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है! नए लेबर कोड के तहत अब आप हफ्ते में 4 दिन काम और 3 दिन की लंबी छुट्टी का मजा ले सकते हैं। श्रम मंत्रालय ने साफ किया है कि हफ्ते में कुल 48 घंटे काम का नियम बना रहेगा, यानी अगर आप दिन में 12 घंटे काम करते हैं, तो बाकी 3 दिन आपकी मौज रहेगी।

News Source: लाइवमिंट
टेस्ला कंपनी का पहला चार्जिंग स्टेशन भारत में शुरू

टेस्ला कंपनी का पहला चार्जिंग स्टेशन भारत में शुरू

टेस्ला कंपनी भारत की एक मशहूर ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी है और अब ये कंपनी भारत का पहला सुपरचार्जिंग स्टेशन लांच करने जा रही है जिसे गुड़गांव के डीएलएफ होराइजन सेंटर में खोला है। कंपनी ने यहां चार V4 सुपरचार्जर्स लगाए गए हैं, जो 250 kW की क्षमता से तेजी से चार्ज करते हैं। टेस्ला का कहना है की इस चार्जिंग स्टेशन पर कार सिर्फ 15 मिनट में 275 km चलने लायक चार्ज हो सकती है।

News Source: प्रभात खबर