अंबिकापुर में जाली मार्कशीट के दम पर सरकारी नौकरी पाने वालों की अब खैर नहीं। PCCF ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के कड़े आदेश दे दिए हैं। इस खुलासे के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है, क्योंकि अब जांच की आंच कई रसूखदारों तक पहुंच सकती है। फर्जीवाड़े का खेल खत्म करने के लिए प्रशासन अब दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल करेगा।
इस जिले में स्कूलों का समय बदला, DM ने जारी किया आदेश
लगभग पुरे देश को ठंड ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है, ऐसे में लखनऊ ने ज्यादा ठंड होने से स्कूलों का समय में बदल दिया गया है। इस संबंध में डीएम की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, 12 वीं तक के स्कूल सुबह नौ बजे से खोले जाएंगे। उनके इस आदेश का पालन सभी स्कूलों को सख्ती से करने के लिए कहा गया।
रेलवे स्टेशनों पर हाईटेक सुविधाएं: 6117 स्टेशनों पर मिलेगा फ्री वाई-फाई
भारतीय रेलवे अब पूरी तरह डिजिटल हो गया है ! देश के 6117 स्टेशनों पर अब यात्रियों को मुफ्त वाई-फाई मिलेगा, जिसके लिए बस एक ओटीपी की जरूरत होगी। सफर को सुरक्षित बनाने के लिए स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरों की फौज तैनात की गई है। सबसे बड़ी बात यह है कि बिना किसी अतिरिक्त सरकारी फंड के रेलवे ने यह आधुनिक इंतजाम कर दिखाया है !
जंगली हाथी ने ली महिला की जान
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक जंगली हाथी के हमले से 60 वर्षीय फूलसुंदरी मंझवार की मौत हो गयी। यह दर्दनाक घटना कटघोरा वन मंडल के चैतमा क्षेत्र के नामपानी गांव में हुई। महिला घर के बाहर आँगन में अपने पति के साथ सोई थी। मृतका के परिवार को वन मंडल के अधिकारियो ने तुरंत 25 हजार रूपए की सहायता राशि दी।
रेलवे का नया नियम: वेटिंग और RAC वालों की खुल जाएगी किस्मत!
ट्रेन से सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर है! रेलवे ने रिजर्वेशन चार्ट बनाने के समय में बड़ा बदलाव किया है, जिससे अब वेटिंग और RAC टिकट वालों के कंफर्म होने की उम्मीद बढ़ गई है। नए नियम के मुताबिक, पहला चार्ट ट्रेन खुलने से 4 घंटे पहले और दूसरा चार्ट आधे घंटे पहले जारी होगा।
सिर्फ 10 हजार लगाकर घर बैठे शुरू करें ये धंधा, होगी मोटी कमाई
अगर आप सोचती हैं कि 50 की उम्र के बाद करियर खत्म हो जाता है, तो आप गलत हैं। महिलाएं महज 10 हजार रुपये के छोटे निवेश से होममेड अचार, पापड़ या टिफिन सर्विस जैसा बिजनेस शुरू कर घर की दहलीज से ही बंपर मुनाफा कमा सकती हैं। आजकल सोशल मीडिया के दौर में मार्केटिंग आसान है।
मेडिकल सीट दिलाने के नाम पर 68 लाख की ठगी
आए दिन कुछ न कुछ देश में क्राइम होते रहते है और अब पंजाब के जलंधर सिटी में मेडिकल में मैनेजमेंट कोटे से सीट दिलाने के नाम पर 68.35 लाख रुपये की ठगी की वारदात सामने आया है। पुलिस ने दिल्ली के डॉक्टर अनमोल सेठी के खिलाफ केस दर्ज किया है। डॉ. रविंदर शर्मा ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को एमडी रेडियोलॉजी की सीट दिलाने के नाम पर ठगा।
राणा बलाचौरिया के साजिशकर्ता का एनकाउंटर
राणा बलाचौरिया हत्याकांड के आरोपी हरपिंदर सिंह उर्फ मिड्डू को पुलिस ने लालड़ू के पास अंबाला हाईवे पर घेर लिया था। पुलिस को देखते ही उसने अपनी पिस्टल से फायरिंग कर दी, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में हरपिंदर को भी गोली लग गयी। और बाद में उसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
कोहरे ने बिगाड़ा खेल! फैंस की बढ़ी धड़कनें
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले चौथे टी20 मैच के टॉस में घने कोहरे की वजह से देरी हो रही है। मैदान पर विजिबिलिटी बेहद कम है, जिसके चलते अंपायरों को टॉस टालना पड़ा। टीम इंडिया फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे है और आज सीरीज फतह करने के इरादे से मैदान में है।
ऐश्वर्या राय के इस गाने ने जीते 17 अवॉर्ड
हिंदी फिल्मों में गानों का बड़ा रोल होता है और ऐसा ही एक यादगार गाना है ‘डोला रे डोला’। देवदास फिल्म का यह सुपरहिट गाना लगभग 17 अवॉर्ड जीत चुका है। इसका नाम आता ही लोगों को ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित का शानदार डांस याद आ जाता है। लोगो के दिलो में गाने के विजुअल, सेट और स्टेप्स आज भी बसे हुए हैं।