📱Download Our App
लखनऊ में कोहरे का कहर: भारत-अफ्रीका चौथे टी20 रद्द

लखनऊ में कोहरे का कहर: भारत-अफ्रीका चौथे टी20 रद्द

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले चौथे टी20 मुकाबले पर कोहरे ने पानी फेर दिया है। भारी धुंध के कारण टॉस में देरी हो रही है, जिससे सीरीज पर कब्जा जमाने का इंतजार कर रहे फैंस मायूस हैं। अंपायर मैदान का जायजा ले रहे हैं, लेकिन फिलहाल विजिबिलिटी कम होने से खेल शुरू होना मुश्किल लग रहा है।

News Source: न्यूज़ 18
वजन कम करने के लिए सुबह करे ये काम

वजन कम करने के लिए सुबह करे ये काम

वजन कम करने के लिए सुबह की शुरुआत सही होना जरूरी है। सबसे पहले उठते से ही गुनगुना पानी पिए, इससे पेट पेट साफ रहता है और मेटाबॉलिज्म तेज होता है। रोज 15 से 20 मिनट धूप में बैठना चाहिए। साथ ही नाश्ते में प्रोटीन खाना चाहिए, जिससे की देर तक भूख नहीं लगे। शरीर को फुर्तीला बनाने के लिए सुबह से एक्सरसाइज भी करना चाहिए।

News Source: जागरण
लखनऊ में कोहरे का कहर: भारत-अफ्रीका चौथे टी20 रद्द

IND VS SA : चौथी बार टला टॉस, अब इतने बजे शुरू होगा मैच

आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथा टी20 लखनऊ में खेला जा रहा है। लेकिन घने कोहरे की वजह से टॉस में काफी देरी हो रही है। अंपायर अब तक चार बार मैडन का निरिक्षण कर चुके है। अब इसका पांचवा निरिक्षण रात 9 बजे किया जाने वाला है। आज के मैच में भारतीय टीम मुकाबला जीतकर इस सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी।

News Source: पत्रिका
चाइना डोर की चपेट में आया युवक, कान में लगे 15 टांके

चाइना डोर की चपेट में आया युवक, कान में लगे 15 टांके

पंजाब के जालंधर में एक बार फिर चाइना डोर (मांझा) ने एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया। डोर इतनी तेज थी की युवक का आधा कान और हाथ की उंगली जख्मी हो गई। घायल को जल्द अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके कान में करीब 15 टांके लगाए। उसने बताया उसकी जान भी जा सकती थी लेकिन उसे यह दूसरा जन्म मिला है।

News Source: एबीपी न्यूज़
13वें दिन भी धुरंधर ने की तगड़ी कमाई

13वें दिन भी धुरंधर ने की तगड़ी कमाई

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के रिलीज़ के दो हफ्ते पुरे होने वाले है। उसके बावजूद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। आज 13वी दिन इस फिल्म ने 25 करोड़ की कमाई की है। आज की कमाई जोड़े तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 450 करोड़ की कमाई कर ली है। अब जल्द ही फिल्म 500 करोड़ के क्लब में एंट्री करती नजर आएगी।

News Source: जागरण
BREAKING : इमरान खान की बहन समेत 400 लोगों पर आतंकी केस दर्ज

BREAKING : इमरान खान की बहन समेत 400 लोगों पर आतंकी केस दर्ज

पाकिस्तान आर्मी चीफ असीम मुनीर ने इमरान खान की बहन और पीटीआई के 400 अन्य कार्यकर्ताओं पर आतंकवाद की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। क्योकि मंगलवार रात सभी ने जेल के बाहर धरना दिया था। इसके साथ ही पाकिस्तान पीनल कोड की धारा 120 भी लगाई गई है, जिसमें राज्य के खिलाफ आपराधिक साजिश रचने, पुलिस कर्मियों पर हमला करने और धारा 144 का उल्लंघन करने का आरोप है।

News Source: इंडिया टीवी
खरमास में इन चीजों से करें परहेज, वरना सेहत पर पड़ेगा बुरा असर

खरमास में इन चीजों से करें परहेज, वरना सेहत पर पड़ेगा बुरा असर

हिन्दू धर्म में खरमास को बहुत ही खास माना जाता है, यह समय शुभ कार्यो के लिए सही नहीं माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धनु खरमास शुरू हो चूका है जो 14 जनवरी 2026 तक चलेगा। इस समय में खान-पीने में भी सावधानी रखनी चाहिए। इस समय में उड़द की दाल और राई नहीं खाई जाती। माना जाता है कि इनसे शरीर पर गलत असर पड़ता है और तबियत बिगड़ सकती है।

News Source: इंडिया टीवी
मथुरा बस हादसे के बाद घटाई स्पीड लिमिट

मथुरा बस हादसे के बाद घटाई स्पीड लिमिट

पिछले दो दिन में 10 से ज्यादा हादसों में लगभग 25 लोगो की मौत हो चुकी है। ऐसे में लोगो की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे सहित सभी एक्सप्रेस पर गाड़ियों की स्पीड लिमिट को कम कर दिया है। यातायात विभाग ने बस और ट्रकों की अधिकतम स्पीड को 60 किमी प्रति घंटे कर दिया है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
BREAKING NEWS : सड़क हादसे में दादा की मौत, पोता गंभीर घायल

BREAKING NEWS : सड़क हादसे में दादा की मौत, पोता गंभीर घायल

झुंझुनूं के स्टेट हाईवे-37 पर बुधवार को तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से 55 वर्षीय सुलतान ओला की मौत हो गयी। जबकि उनका पोता कपिल ओला गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगो की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, हालत ज्यादा खराब होने से उसे जयपुर रेफर कर दिया गया।

News Source: पत्रिका
लाखों की रिश्वत लेते GST के असिस्टेंट कमिश्नर और इंस्पेक्टर धराए

लाखों की रिश्वत लेते GST के असिस्टेंट कमिश्नर और इंस्पेक्टर धराए

जबलपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ CBI ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने GST के असिस्टेंट कमिश्नर और इंस्पेक्टर को 7 लाख की रिश्वत मांगते रंगे हाथ दबोच लिया। यह घूस एक व्यापारी से मामला रफा-दफा करने के लिए मांगी गई थी। इस गिरफ्तारी के बाद से पूरे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है और आगे की जांच जारी है।

News Source: पत्रिका