📱Download Our App
आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड, टेस्ट में जड़ा इस खिलाडी ने शानदार शतक

आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड, टेस्ट में जड़ा इस खिलाडी ने शानदार शतक

आईपीएल 2026 की नीलामी में कई विदेशी स्टार खिलाडी अनसोल्ड गए और कुछ विदेशी खिलाड़ियों ने भारी रकम लेकर टीम को ज्वाइन किया। आईपीएल 2026 के ऑक्शन में डेवॉन कॉनवे को कोई भी फ्रेंचाइजी लेने पसंद नहीं कर रही थी जिसके चलते वो अनसोल्ड गए। लेकिन कॉनवे ने 18 दिसम्बर को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट में शानदार शतक मारकर सभी फ्रेंचाइजी को करारा जवाब दिया। कॉनवे फिलहलाल 271 गेंदों में 171 रन पर नाबाद खेल रहे है।

News Source: एबीपी न्यूज़
IPL 2026 : 4 से ज्यादा मैच नहीं खेल पाएंगे जोस इंग्लिस, जाने क्या है वजह

IPL 2026 : 4 से ज्यादा मैच नहीं खेल पाएंगे जोस इंग्लिस, जाने क्या है वजह

लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऑस्ट्रेलिया के विकेट कीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस को 8.60 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा है। आईपीएल 2026 के दौरान उनकी शादी होने वाली है। इस वजह से वे 4 से ज्यादा मैच नहीं खेल पाएंगे। इसके बाद भी LSG ने उन्हें इतनी बड़ी रकम देकर खरीदा है, यह किसी को समझ नहीं आया।

News Source: नवभारत
महिंद्रा की मिड साइज SUV जल्द ही भारत में होगी लांच

महिंद्रा की मिड साइज SUV जल्द ही भारत में होगी लांच

भारतीय बाजार में इन दिनों SUV का क्रेज काफी बढ़ गया है। मशहूर ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी महिंद्रा अब मिड साइज वाली एसयूवी पर काम रही है जो हुंडई क्रेटा को टक्कर दे सकती है। बता दे की यह एसयूवी नए NU_IQ प्लेटफॉर्म पर बनेगी, जिस पर पेट्रोल और डीजल इंजन मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह SUV साल 2027 तक भारत में लॉन्च हो सकती है।

News Source: एबीपी न्यूज़
10 साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या

10 साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या

रूस के ओडिंटसोवो जिले में एक 15 वर्षीय लड़के ने 10 साल के बच्चे की चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके साथ ही लड़के ने एक सिक्योरिटी गार्ड को भी चाकू से घायल कर दिया। पता चला है कि आरोपी लड़के ने शव के साथ सेल्फी भी ली। रूसी जांच एजेंसी, इन्वेस्टिगेटिव कमेटी ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या के मकसद का पता लगाया जा रहा है।

News Source: इंडिया टीवी
दिल्ली में ‘No PUC No Fuel’ नियम आज से लागु, 580 पुलिसकर्मियो की टीम तैनात

दिल्ली में ‘No PUC No Fuel’ नियम आज से लागु, 580 पुलिसकर्मियो की टीम तैनात

दिल्ली के प्रदुषण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आज पूरी दिल्ली में ‘No PUC, No Fuel’ नियम लागू कर दिया है। यानि अब जिन वाहन चालक के पास PUC नहीं होगा उन्हें ईंधन और सीएनजी नहीं दिया जाएगा। यह आदेश पर्यावरण अधिनियम 1986 की धारा 5 के तहत लागु किया गया है। दिल्ली सरकार ने इसके लिए 580 पुलिसकर्मियो को तैनात रखा है, जो हर ट्रैफिक के पास खड़े रहेंगे।

News Source: आज तक
नीतीश कुमार को मिली आतंकी धमकी पर JDU मंत्री जमा खान का बड़ा बयान

नीतीश कुमार को मिली आतंकी धमकी पर JDU मंत्री जमा खान का बड़ा बयान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिली आतंकी धमकी पर जेडीयू मंत्री जमा खान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह हिंदुस्तान है, पाकिस्तान नहीं; यहाँ किसी की मनमानी नहीं चलेगी। जमा खान ने स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार ऐसी “गीदड़भभकियों” से डरने वाले नहीं हैं और बिहार में कानून का राज मजबूती से कायम रहेगा। यह धमकी हिजाब विवाद के बाद सामने आई थी।

News Source: एबीपी न्यूज़
हेल्थ : खर्राटे रोकने के अपनायें ये असरदार तरीके

हेल्थ : खर्राटे रोकने के अपनायें ये असरदार तरीके

नींद में खर्राटे आना न केवल आपकी सेहत बल्कि आपके पार्टनर की नींद के लिए भी परेशानी बन सकता है। NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, इन्हें रोकने के लिए दवा से ज्यादा जीवनशैली में बदलाव जरूरी हैं। खर्राटे रोकने के करवट लेकर सोना, सिर को ऊंचा रखना, पर्याप्त नींद लेना, वजन घटाना, धूम्रपान और शराब से परहेज करना, हाइड्रेटेड रहना और नाक की एलर्जी का इलाज करना जैसे तरीक़े कारगर होते है ।

News Source: एनडीटीवी
OTT पर कितने करोड़ में बिकी ‘धुरंधर’?

OTT पर कितने करोड़ में बिकी ‘धुरंधर’?

रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ के ओटीटी राइट्स Netflix ने रिकॉर्ड तोड़ ₹285 करोड़ में खरीदे हैं । इस बड़ी डील के साथ फिल्म ने ‘पुष्पा 2’ (Pushpa 2) के ओटीटी रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। रणवीर सिंह स्टारर यह स्पाई थ्रिलर फिल्म न केवल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी सबसे महंगी डील वाली फिल्म बन गई है ।

News Source: एनडीटीवी
श्रीगंगानगर को मिली बड़ी सौगात: अब फोरलेन होगा ये नेशनल हाईवे

श्रीगंगानगर को मिली बड़ी सौगात: अब फोरलेन होगा ये नेशनल हाईवे

श्रीगंगानगर और आसपास के लोगों का लंबा इंतजार खत्म हुआ! रायसिंहनगर-अनूपगढ़-ग़ढसाना नेशनल हाईवे को फोरलेन बनाने के लिए सरकार ने 1022 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। जल्द ही जमीन अधिग्रहण का काम शुरू होगा, जिससे न केवल ट्रैफिक की किच-किच खत्म होगी बल्कि इलाके में विकास की रफ्तार भी बढ़ेगी।

News Source: पत्रिका
आज का पंचांग: जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और भद्रा का साया

आज का पंचांग: जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और भद्रा का साया

आज 18 दिसंबर को मार्गशीर्ष महीने की मासिक शिवरात्रि है। गुरुवार का दिन होने से भगवान शिव के साथ विष्णु जी की कृपा पाने का भी खास मौका है। सर्वार्थ सिद्धि योग के कारण आज नए काम शुरू करना शुभ रहेगा, बस सुबह भद्रा काल का ध्यान रखें।

News Source: न्यूज़ 18